2014年11月6日 星期四

2014-11-07 भारत (India) विश्व

  आईबीएन-7   
आज पीएम जाएंगे वाराणसी, अखिलेश करेंगे आगवानी  आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जा रहे हैं। वो यहां पर कुल 25 घंटे बिताएंगे, इन 25 घंटों में यहां वो एक के बाद एक 10 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वो बुनकरों को संबोधित करेंगे। कई उद्घाटन करेंगे, बीजेपी के हजारों युवा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे, इसके अलावा वो उस गांव भी जाएंगे जिसे उन्होंने आदर्श गांव बनाने के लिए गोद लिया है। मोदी से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी यात्रा उनके दौरे का सबसे अहम पड़ाव है जयापुर गांव, वो गांव जिसे नरेंद्र मोदी आदर्श गांव बनाने ...

पीएम बनने के बाद पहली बार वाराणसी के दौरे पर नरेंद्र मोदी, जयापुर गांव को लेंगे गोद   एनडीटीवी खबर
काशी में पीएम मोदी का स्वागत करेंगे सीएम अखिलेश और गवर्नर नाइक   दैनिक भास्कर
LIVE: थोड़ी देर में काशी के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी   दैनिक जागरण
आज तक   
नवभारत टाइम्स   
ABP News   
सभी 64 समाचार लेख »   

  आज तक   
आज विधायकों से मिलेंगे पर्रिकर, चुनेंगे अपना उत्तराधिकारी  आज तक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पहली बार अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होना हो गया है. इस बीच पार्रिकर शुक्रवार को पणजी में अपने विधायकों के साथ मीटिंग करेंगे, माना जा रहा है कि इसी मीटिंग में पार्रिकर अपने उत्तराधिकारी का भी चुनाव करेंगे. इस बीच खुद मनोहर पर्रिकर ने गुरुवार को अपने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों पर मुहर लगा दी. उन्होंने कहा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी जो भी जिम्मेदारी दें उसे आप स्वीकार कर लें. हालांकि ...

मंत्रिमंडल विस्तार: 8 राज्यों के नेताओं को मिल सकता है मौका   दैनिक भास्कर
गोवा के सीएम पर्रिकर आज दे सकते हैं इस्‍तीफा !   दैनिक जागरण
मनोहर पर्रिकर का बनेंगे रक्षा मंत्री   ABP News
Live हिन्दुस्तान   
Webdunia Hindi   
अमर उजाला   
सभी 135 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
तंगहाली से तंग सामने आया लादेन को मारने वाला कमांडो  दैनिक जागरण
वाशिंगटन। अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन को मार गिराने वाले अमेरिकी नौसेना की स्पेशल फोर्स नेवी सील के कमांडो की असली पहचान अब दुनिया के सामने आ गई है। अमेरिकी सरकार ने अब तक इस कमांडो की पहचान गुप्त रखी थी, मगर अब अपनी आर्थिक तंगी और सरकारी अनदेखी का हवाला देते हुए कमांडो रॉबर्ट ओ नील खुद अगले हफ्ते पहली बार फॉक्स टीवी न्यूज को दो एपीसोड में इंटरव्यू देने के लिए तैयार हो गए। इस साक्षात्कार के लिए उन पर उच्च स्तरीय खुफिया जानकारियां सार्वजनिक करने के आरोप में कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। पूर्व नेवी सील के दुनिया के सामने आने के इस फैसले से अमेरिकी रक्षा ...

लादेन को उतारा था मौत के घाटरॉब ओ नील ने   Pressnote.in
ओसामा बिन लादेन को मारने वाला अमेरिकी कमांडो सामने आया   एनडीटीवी खबर
इस कमांडो ने किया था लादेन का खात्मा   नवभारत टाइम्स
Dainiktribune   
Webdunia Hindi   
Media Passion   
सभी 38 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
छेड़छाड़ करने पर मिली सजा-ए-मौत, हत्या कर पेड़ से लटकाया  दैनिक जागरण
गाजियाबाद। गांव खिमावती में युवती से छेड़छाड़ करने पर पॉलीटेक्निक के छात्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया गया। दो दिन पूर्व छेड़छाड़ करने पर पीड़ित युवती के परिजनों ने छात्र को जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। पुलिस ने युवती को भी छात्र की हत्या के मामले में साजिश रचने का आरोपी बनाया है। गांव खिमावती में सोहनलाल परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा संदीपपाल (21) गुलधर स्थित डीएसआइटीएम इंस्टीट्यूट से पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष का ...

पेड़ पर लटकी मिली स्टूडेंट की लाश   नवभारत टाइम्स
गाजियाबाद: पॉलिटेक्‍नि‍क के छात्र की हत्‍या   आज तक

सभी 3 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
लंदन में गांधी की प्रतिमा के लिए मेधनाथ का अनशन  Live हिन्दुस्तान
भारतीय मूल के अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने के लिए आवश्यक 10 लाख पाउंड की राशि जुटाने के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए गांधीवादी तरीके से अनशन करेंगे। धन जुटाने के लिए महात्मा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट नामक पंजीकत चैरिटी चला रहे 74 वर्षीय लॉर्ड देसाई की अनशन की घोषणा और प्रतिमा के लिए आधिकारिक स्वीकति दोनों साथ-साथ कल आयी है। लॉर्ड देसाई ने बताया कि गांधीजी ने कई अच्छे मकसदों के लिए अनशन किया , ऐसे में इस अच्छे काम के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अनशन करना एकदम सही मालूम होता है। उन्होंने ...

लंदन: गांधी जी की प्रतिमा के लिए अनशन!   आज तक
ब्रिटेन में गांधी की प्रतिमा के लिए अनशन करेंगे मेघनाद देसाई   प्रभात खबर
ब्रिटेन में गांधी प्रतिमा के लिए अनशन करेंगे मेघनाद देसाई   Nai Dunia

सभी 7 समाचार लेख »   

  ABP News   
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कैमरन का बयान- भविष्य में एशियाई बनेगा ब्रिटेन का पीएम  दैनिक भास्कर
लंदन. ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन के मुताबिक भविष्य में एशियाई मूल का कोई नागरिक ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनेगा। एक समारोह में कैमरन ने कहा कि हमारी सफलता में हर समुदाय शामिल है। लेकिन एशियाई लोगों को वह स्थान नहीं मिला जो मिलना चाहिए। एक दिन कोई एशियाई करेगा ब्रिटेन का नेतृत्व : कैमरन. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने विश्वास जताया है कि निकट भविष्य में कोई ब्रितानी एशियाई व्यक्ति उनकी भूमिका अदा करेगा। वार्षिक जीजी2 लीडरशिप अवॉर्ड्स में अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि एक दिन, मैं यह सुनना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री पद पर कोई एशियाई मूल का ब्रितानी ...

एशियाई संभालेगा ब्रिटेन की कमान: कैमरन   Pressnote.in
एक दिन एशियाई करेगा ब्रिटेन का नेतृत्व : कैमरन   Dainiktribune
PHOTOS : कैमरन बोले, किसी दिन कोई एशियाई होगा ब्रिटिश पीएम   khaskhabar.com हिन्दी
आज तक   
ABP News   
Live हिन्दुस्तान   
सभी 28 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
क्यों फीकी पड़ गयी ओबामा की चमक  प्रभात खबर
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति बराक ओबामा की डेमोक्रेटिक पार्टी को बड़ा झटका लगा है. विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी संसद ( कांग्रेस) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में पहले से ही बहुमत में है और अब उसने ऊपरी सदन सीनेट में भी बहुमत हासिल कर लिया है. चुनाव के नतीजे बताते हैं कि जनता ने ओबामा की नीतियों को नकार दिया है. इन चुनावों से यह संकेत भी मिलता है कि अमेरिका में अगला राष्ट्रपति शायद डेमोक्रेट की जगह रिपब्लिकन होगा. राष्ट्रपति चुनाव में अब दो साल का समय रहा गया है, ऐसे में रिपब्लिकन पार्टी ओबामा को घेरने की भरपूर कोशिश करेगी, ताकि उनकी अलोकप्रियता और ...

कांग्रेस को दरकिनार कर सकते हैं ओबामा   नवभारत टाइम्स
मध्‍यावधि चुनावों में हार ने खोली बराक ओबामा की आंखे   Oneindia Hindi
चुनाव नतीजों से बेअसर बराक ओबामा   आज तक
Dainiktribune   
Zee News हिन्दी   
एनडीटीवी खबर   
सभी 89 समाचार लेख »   

  आईबीएन-7   
इस्लामिक स्टेट सबसे ज्यादा बर्बर, अल्बू निम्र कबीलाई ने सुनाई आपबीती  दैनिक भास्कर
बगदाद। आतंक और खौफ का माहौल बनाने वाले बर्बर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के पंजे से निकलकर लंबी घासों के बीच पनाह लेने वाले अल्बू निम्र कबीले के 100 से अधिक सदस्यों के लिए वह जगह जन्नत सरीखी ही थी, लेकिन अचानक चारों तरफ से चल रही ताबड़तोड़ गोलियों ने पूरे नजारे को एकबारगी बदल दिया। सुन्नी समुदाय के अल्बू निम्र कबीला का एक सदस्य मुहम्मद हिलाल भी अपने परिजनों के साथ लंबी घासों के बीच ही छुपा था। अन्य लोगों की तरह आईएस के चंगुल से निकलने पर खुद को खुशकिस्मत मान रहा था। हिलाल लेकिन ज्यादा देर तक राहत की सांस भी नहीं ले पाया था। घासों पर कई कारों की हेडलाइट एक साथ पूरी ...

'IS ने बस मार ही दिया था, शुक्र है बच गए!'   आईबीएन-7

सभी 4 समाचार लेख »   

  ABP News   
विशाखापट्टनम के पास नौसेना का एक पोत डूबा, एक की मौत और 4 लापता  दैनिक भास्कर
विशाखापट्टनम. नौसेना में एक बार फिर हादसा हुआ है। विशाखापट्टनम बंदरगाह के पास गुरुवार रात एक सहायक पोत पानी भर जाने से डूब गया। इसमें एक नौसैनिक की मौत हो गई, 23 को बचा लिया गया। जबकि चार नौसैनिक लापता बताए जा रहे हैं। हादसा गुरुवार रात आठ बजे बंदरगाह से 15 किलोमीटर की दूरी पर हुआ। पोत का नाम अस्त्रवाहिनी ए-72 है। यह पोत टॉरपीडो रिकवरी वेसल कहलाता है। यह बड़े पोतों द्वारा प्रैक्टिस के लिए दागी जाने वाली छोटी डमी मिसाइलों की रिकवरी के काम आता है। इस पर 28 नौसैनिक सवार थे। नौसेना के बयान में कहा गया, "पोत नियमित अभ्यास पर था। उसके एक कंपार्टमेंट में पानी भरने से पूरा ...

विशाखापट्टनम: नौसेना का युद्धपोत डूबा, 1 की मौत   आईबीएन-7
नौसेना का पोत डूबा   Chhattisgarh Khabar
नौसेना का सहायक पोत डूबा, एक की मौत   बीबीसी हिन्दी
आज तक   
दैनिक जागरण   
Zee News हिन्दी   
सभी 20 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
पाकिस्तान ने कश्मीरी अलगाववादियों को ''स्वतंत्रता सेनानी'' कहा  ABP News
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: रक्षा मंत्री अरूण जेटली द्वारा पाकिस्तान को एक सीमा रेखा खींचे जाने और सरकार के साथ या भारत को तोड़ने की इच्छा रखने वालों के साथ बातचीत करने के बारे में फैसला करने को कहे जाने के एक दिन बाद गुरुवार को इस पड़ोसी देश ने कश्मीरी अलगाववादियों को 'स्वतंत्रता सेनानी' कहा. पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा, ''कश्मीरी (हुर्रियत) भारतीय अलगाववादी नहीं हैं. वे लोग स्वतंत्रता सेनानी हैं. वे एक कब्जे वाले क्षेत्र से हैं जिसे संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव से मान्यता मिला हुआ है.'' हालांकि, विदेश कार्यालय द्वारा बाद में जारी किए गए ...

पाक ने कश्मीरी अलगाववादियों को स्वतंत्रता सेनानी कहा   नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान का अड़ियल रुख, कहा- वार्ता में शर्त मंजूर नहीं   दैनिक भास्कर
पाक ने बिगड़े बोल, कहा फ्रीडम फाइटर हैं कश्मीरी अलगाववादी   Oneindia Hindi
आज तक   
Rajasthan Patrika   
Zee News हिन्दी   
सभी 50 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言