2014年11月2日 星期日

2014-11-03 भारत (India) विश्व

  आज तक   
पाकिस्तान: वाघा बॉर्डर के पास विस्फोट में 55 लोगों की मौत, मोदी ने की कड़ी निंदा  आज तक
वाघा बॉर्डर पर रविवार शाम भारत और पाकिस्तान के ध्वजों को नीचे उतारने के लिए आयोजित समारोह के तुरंत बाद पाकिस्तान में बॉर्डर के करीब जबरदस्त विस्फोट हुआ. इस आत्मघाती विस्फोट में 11 महिलाओं और तीन सुरक्षाकर्मियों समेत कम 55 लोग मारे गए. जबकि 200 लोगों के घायल होने की खबर है. आतंकी संगठन जुंदुल्लाह ने हमले की जिम्मेदारी ली है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी के अनुसार भी विस्फोट में 55 लोग मारे गए हैं और करीब 200 घायल हुए हैं. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. पंजाब पुलिस के आईजी मुश्ताक सुखेरा ने बताया कि आत्मघाती हमलावर गेट की ओर बढ़ा, उस समय समारोह ...

वाघा बॉर्डर के पास आत्मघाती हमले में 59 मरे, भारत में अलर्ट   आईबीएन-7
वाघा सीमा: धमाके में मृतकों की संख्या 57   बीबीसी हिन्दी
पाक में वाघा बॉर्डर पर आत्मघाती हमला, 55 की मौत, 200 घायल   ABP News
नवभारत टाइम्स   
Oneindia Hindi   
Nai Dunia   
सभी 67 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
बचाव में उतरी कांग्रेस  नवभारत टाइम्स
विवादास्पद जमीन सौदों से जुड़ा सवाल पूछने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की पत्रकार से बदसलूकी के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। बीजेपी ने इसे वाड्रा की कुंठा करार दिया तो कांग्रेस के कई नेता बचाव में उतर आए। मीडिया में आई रपटों के मुताबिक, शनिवार रात दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में वाड्रा पत्रकार पर भड़क गए थे। उन्होंने पत्रकार से अपशब्द भी कहे थे। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कि वाड्रा न तो किसी सार्वजनिक पद पर हैं, न किसी राजनीतिक दल के पदाधिकारी हैं। ऐसे में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए।
बीईए ने कहा, रॉबर्ट वाड्रा माफी मांगे   Webdunia Hindi
वाड्रा के बचाव में उतरी कांग्रेस, दिग्विजय ने घटना को बताया मामूली   दैनिक जागरण
राबर्ट वाड्रा से मिलीं सोनिया   Chhattisgarh Khabar
अमर उजाला   
आज तक   
आईबीएन-7   
सभी 114 समाचार लेख »   

  बीबीसी हिन्दी   
पुरुषों का खेल देखा तो जेल  नवभारत टाइम्स
तेहरान की एक अदालत ने वॉलिबॉल मैच देखने की कोशिश करने वाली एक ब्रिटिश ईरानी महिला को एक साल की सजा सुनाई है। इस फैसले की कड़ी निंदा की गई है। लंदन की 25 साल की लॉ ग्रैजुएट घोनचेह घवामी के वकील अलीजादेह तबाताबेइ के हवाले से ईरानी मीडिया ने कहा कि फैसले के अनुसार, उसे एक साल की जेल हुई है। घवामी को रूलिंग सिस्टम के खिलाफ जाने की वजह से सजा सुनाई गई है। घवामी को 20 जून को आजादी स्टेडियम से हिरासत में लिया गया था, जहां ईरान की नैशनल वॉलीबाल टीम को इटली के खिलाफ मैच खेलना था। इस महिला को कुछ घंटों के भीतर रिहा कर दिया गया था, लेकिन कुछ दिन बाद उसे फिर से ...

ईरान : मैच देखा, महिला को कोर्ट ने सुनाई एक साल जेल की सजा   Nai Dunia
ईरान: खेल देखने के लिए लड़की को जेल   बीबीसी हिन्दी
ब्रिटिश ईरानी महिला को एक साल की जेल   Sahara Samay

सभी 6 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
वॉर क्राइम में कासिम को भी सजा-ए-मौत  नवभारत टाइम्स
बांग्लादेश की कट्टरपंथी पार्टी जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख के बाद अब इसके एक और टॉप नेता को मौत की सजा सुनाई गई है। रविवार को बांग्लादेशी मीडिया के दिग्गज मीर कासिम अली को एक स्पेशल ट्रिब्यूनल ने वॉर क्राइम के लिए मौत की सजा सुनाई जो उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम के दौरान किए थे। 62 साल के जमात नेता जब कठघरे में निराश खड़े थे, तभी तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल के प्रमुख ने कहा कि अली को अंतिम सांस तक फांसी पर लटकाया जाएगा। यह फैसला उस वक्त आया जब जमात के कार्यकर्ताओं ने अपनी तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का दूसरा चरण शुरू किया। जमात के ...

जमात नेता कासिम अली को फांसी की सजा   देशबन्धु
बांग्लादेश के मीडिया दिग्गज और युद्ध अपराधी कासिम अली को सजा-ए-मौत   Zee News हिन्दी
बांग्लादेश: जमात-ए-इस्लामी के एक और नेता को फांसी की सजा   दैनिक भास्कर
khaskhabar.com हिन्दी   
Nai Dunia   
Sahara Samay   
सभी 11 समाचार लेख »   

  ABP News   
नए ग्रह की खोज  नवभारत टाइम्स
खगोलशास्त्रियों ने पृथ्वी से 2300 प्रकाशवर्ष दूर कम द्रव्यमान और कम घनत्व वाले एक ग्रह को खोजने का दावा किया है। इसके वातावरण में हाइड्रोजन और हीलियम भरी हुई हैं। 'एच3सी' नाम वाला यह ग्रह अभी तक इसलिए नजर नहीं आया था कि सौरमंडल के बाकी ग्रहों के गुरुत्व के कारण सूर्य की कक्षा में इसकी परिक्रमा का समय बेहद अटपटा है। येल यूनिवर्सिटी के ग्रैजुएट और रिसर्च के पहले लेखक जोसफ शिमिट ने कहा कि पृथ्वी पर यह प्रभाव बहुत कम समय के लिए है और केवल एक सेकंड या इसके आसपास के स्तर पर है। रिसर्चरों ने येल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ अक्सफर्ड के प्लेनेट हंटर्स प्रोग्राम की मदद से इस ...

धरती से 2300 प्रकाश वर्ष दूर नया ग्रह मिला   दैनिक जागरण
पृथ्वी से 2300 प्रकाशवर्ष दूर नए ग्रह की खोज का दावा   एनडीटीवी खबर
पृथ्वी से 2300 प्रकाशवर्ष दूर नये ग्रह की खोज   ABP News
Webdunia Hindi   
सभी 16 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
लीबिया में फिर संघर्ष, मारे गए 36 लोग  दैनिक जागरण
त्रिपोली। जनरल खलीफा हफ्तार के नेतृत्व वाली सेना और आतंकियों के बीच बेनगाजी में हुए संघषर्ष में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार संघषर्ष वाले क्षेत्रों में 21 शव मिले हैं। सूत्रों के अनुसार बेनगाजी मेडिकल सेंटर पर लाए गए 10 शवों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। इसके अलावा लीबिया क्रोइसांट सोसायटी के स्वयंसेवकों को दो पत्रकारों, एक सैनिक सहित पांच शव मिले हैं। दूसरी तरफ बेनगाजी से पूर्व में करीब 100 किमी दूर स्थित अल मर्ज के अस्पताल में शनिवार को 15 सैनिकों के शव लाए गए। बेनगाजी में मध्य अक्टूबर से फिर शुरू हुई ल़़डाई में अभी तक 254 लोगों ...

लीबीया सेना और आईएस के बीच संघर्ष में 36 की मौत   Sanjeevni Today
लीबिया में ताजा संघर्ष में 36 लोगों की मौत   Nai Dunia
लीबिया: सेना-आतंकवादियों के बीच झड़प, 36 मरे   आईबीएन-7
khaskhabar.com हिन्दी   
सभी 8 समाचार लेख »   

  आज तक   
पाकिस्तान पहुंचेंगे 4 हजार सिख  आज तक
सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक की मंगलवार 4 नवंबर को 546वीं जयंती है. इस मौके पर आयोजित होने वाले समारोहों में हिस्सा लेने के लिए भारत और अन्य देशों से करीब चार हजार सिखों के पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित उनके जन्मस्थान ननकाना साहिब पहुंचने की उम्मीद है. इवैकुई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के उपनिदेशक फ्राज अब्बास ने कहा, 'ननकाना साहिब में बाबा गुरु नानक की 546वीं जयंती मनाने के लिए आयोजित समारोहों में हिस्सा लेने लिए मंगलवार को भारत से करीब तीन हजार सिख यहां पहुंचेंगे. यही नहीं यूरोपीय देशों से करीब एक हजार सिखों के आने की उम्मीद है.' गुरु नानक की ...

गुरू नानक की जयंती पर चार हजार सिख पाकिस्तान आएंगे   Bhasha-PTI
गुरू नानक जयंती पर, 4 हजार सिख पाकिस्तान आएंगे   पंजाब केसरी

सभी 3 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
अमेरिका में 30 भारतवंशी चुनाव की दौड़ में शामिल  Live हिन्दुस्तान
अमेरिका में मंगलवार को होने वाले चुनावों में 30 भारतवंशी भी शामिल हैं। ये चुनाव राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षो में राजनीति की दिशा तय करेंगे। अमेरिका में रह रही 30 लाख भारतवंशी आबादी में कई नागरिक ऊंचे आधिकारिक पदों पर हैं, बेहतर शिक्षित हैं और दूसरे अमेरिकी नागरिकों से ज्यादा कमाते हैं, लेकिन दो राज्यों में भारतवंशी गवर्नर और एक भारतवंशी सांसद के बावजूद राष्ट्रीय राजनीति में इस समय भारवंशी ज्यादा प्रभावी नहीं है। अमेरिकी कांग्रेस में इस समय विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 233-199 की बढ़त के साथ ...

अमेरिकी चुनाव में भारतीय मूल के 30 प्रत्याशी   Nai Dunia

सभी 4 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
विभाग बंटवारे में मोदी की राह पर चले फड़नवीस  दैनिक जागरण
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने रविवार को अपने मंत्रियों को विभाग बांट दिए। मुख्यमंत्री ने गृह, शहरी विकास, आवास और स्वास्थ्य विभाग अपने पास ही रखे हैं। मंत्रालयों का बंटवारा दर्शाता है कि फड़नवीस 'अधिकतम शासन, न्यूनतम सरकार' की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीति पर चल रहे हैं। फड़नवीस ने एक मंत्री को कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी सौंपी है। फड़नवीस के मंत्रालय बंटवारे को देखकर जो एक बात सामने आती है, वह यह कि उन्होंने एक तरह के मंत्रालय एक ही मंत्री को देने में दिलचस्पी दिखाई है। मसलन, पहले स्कूल और उच्च शिक्षा, चिकित्सकीय शिक्षा, खेल एवं युवा ...

मंत्रालय बंटवारा: वरिष्ठता और योग्यता का बोलबाला   नवभारत टाइम्स
फडणवीस ने विभाग बांटे, स्वयं हुए गृहमंत्री भी   देशबन्धु
फड़णवीस ने बांटे मंत्रियों को विभाग, पढ़ें-किसे क्या मिला!   आईबीएन-7
दैनिक भास्कर   
Nai Dunia   
प्रभात खबर   
सभी 25 समाचार लेख »   

  ABP News   
उर्वशी ठाकरे का हुआ ऐक्सिडेंट  नवभारत टाइम्स
वसं, मुंबई : मनसे प्रमुख राज ठाकरे की बेटी उर्वशी ठाकरे रविवार को एक रोड ऐक्सिडेंट में घायल हो गई। उर्वशी को पी डी हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें थोड़ी चोट ही लगी है और वह पूरी तरह ठीक है। जानकारी के मुताबिक अपनी बेटी के साथ हुई इस दुर्घटना के बाद राज ठाकरे ने कल्याण-डोंबीवली का अपना दौरा रद्द कर दिया है। उर्वशी का इलाज कर रहे हिंदूजा अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन, डॉ़ संजय अग्रवाला के अनुसार उर्वशी को हल्की चोटें हैं और कोई खतरे वाली बात नहीं है। अपना कॉमेंट लिखें ...

राज ठाकरे की बेटी उर्वशी का एक्सीडेंड, उद्धव मिलने पहुंचे अस्पताल   दैनिक जागरण
मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मुलाकात, अस्पताल में भर्ती है हादसे में जख्मी राज की बेटी   ABP News
राज ठाकरे की बेटी का एक्सीडेंट, उद्धव भी पहुंचे अस्पताल   आज तक

सभी 5 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言