2014年8月7日 星期四

2014-08-07 भारत (India) खेलकूद

  एनडीटीवी खबर   
मैनचेस्टर टेस्ट : भारतीय पारी 152 पर ढही, इंग्लैंड मजबूत  एनडीटीवी खबर
मैनचेस्टर: ओल्ड ट्रेफोर्ड में चल रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की पहली पारी 152 रनों पर समेटने के बाद अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 113 रन बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गया। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड अब सिर्फ भारत से 39 रन पीछे रह गया है, जबकि उसके हाथ में अभी सात विकेट शेष हैं। दिन का खेल समाप्त होने पर इयान बेल 45 रन बनाकर नाबाद लौटे, जबकि खेल की समाप्ति से ठीक पहले नाइटवॉचमैन के तौर पर उतरे क्रिस जॉर्डन खाता खोले बगैर लौटे। भारत को भुवनेश्वर कुमार और वरुण एरॉन ने एक-एक सफलता दिलाई। शानदार फॉर्म में चल रहे ...

IND vs ENG: पहला दिन ओल्ड ट्रेफर्ड की स्विंग और टीम इंडिया की बेबसी के नाम   आज तक
IND vs ENG: भारत के 152 रन के जवाब में इंग्लैंड के 113 पर 3   ABP News
चौथा टेस्ट पहला दिन: भारतीय शेर 152 रन पर ढेर, इंग्लैंड 113/3   प्रभात खबर
Nai Dunia   
दैनिक जागरण   
सभी 30 समाचार लेख »   

  Zee News हिन्दी   
एंडरसन को दोषमुक्त करार देकर गलत संदेश दिया गया : द्रविड़  Zee News हिन्दी
मैनचेस्टर : पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने रविंद्र जडेजा को धक्का देने के मामले में जेम्स एंडरसन को 'दोषी नहीं' करार दिये जाने के फैसले की कड़ी आलोचना की और कहा कि खेल प्रशासकों ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज को सजा दिये बिना छोड़कर गलत संदेश दिया है। द्रविड़ ने कहा कि एंडरसन, जिन पर जडेजा को कथित तौर पर धक्का देने का आरोप है, को फटकार लगाकर चेतावनी दी जा सकती थी क्योंकि अंपायर ब्रूस ओक्सनफोर्ड की रिपोर्ट में अपशब्दों के उपयोग के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने जो संदेश दिया उससे लगता है कि इस खेल में यह अपशब्द चलता है जो कि गलत है।
आईसीसी ने एंडरसन को छोड़कर गलत संदेश दिया : द्रविड़   Nai Dunia
एंडरसन को छोड़कर गलत संदेश दिया : द्रविड़   Sahara Samay
द्रविड़ ने एंडरसन मामले में निकाली `भड़ास`   Rajasthan Patrika
ABP News   
सभी 10 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
विश्व कप के बाद नेमार की मैदान पर वापसी  नवभारत टाइम्स
बार्सिलोना फीफा विश्व कप-2014 के दौरान पीठ में लगी चोट के कारण विश्व कप से हटने वाले ब्राजीलियाई स्टार स्ट्राइकर नेमार पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने गुरुवार को मैदान पर वापसी कर ली। समाचार चैनल बीबीसी के अनुसार, स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी के लिए नेमार ने गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। नेमार विश्व कप के दौरान कोलंबिया के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में घायल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट लेना पड़ा और उसके बाद वह विश्व कप में वापसी नहीं कर सके। नेमार के हटने से ब्राजीलियाई टीम भी बुरी तरह प्रभावित हुई और ...

चोट से उबरे नेमार, बार्सिलोना के लिए प्रैक्टिस   आईबीएन-7
चोट के बाद पहली बार अभ्यास में उतरे नेमार   Live हिन्दुस्तान
नेमार बार्सिलोना टीम में वापसी के लिए बेताब : अल्बा   Nai Dunia

सभी 9 समाचार लेख »   

  p7news   
भारतीय टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में की वापसी  Zee News हिन्दी
ट्रोम्सो : चौथे दौर में मिली हार को भुलाते हुए भारतीय महिला और पुरूष टीमों ने आज क्रमश: आस्ट्रिया और मोंटेनीग्रो को हराकर 41वें शतरंज ओलंपियाड में वापसी की। पुरूष वर्ग में परिमार्जन नेगी, एस.पी. सेतुरमन और कृष्णन शशिकिरण ने जीत दर्ज की जबकि बी अधिबान को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। नेगी ने निकोला जुकिच को हराया जबकि सेतुरमन ने ड्रागिसा ब्लागोजेविच को मात दी। शशिकिरण ने मिलान द्रास्को को शिकस्त दी लेकिन अधिबान ने ड्रेगन कोसिच से ड्रा खेला। भारतीय महिलाओं ने आस्ट्रिया को 4-0 से हराया। तानिया सचदेव को इस मुकाबले में आराम दिया गया था। वेरोनिका एक्सलेर को डी ...

भारतीय टीमों ने शतरंज ओलंपियाड में वापसी की   आज तक
भारतीय टीमों ने की शतरंज ओलंपियाड में वापसी   Live हिन्दुस्तान
भारत की दोनों टीमों की चेस ओलिंपियाड में जोरदार वापसी   Nai Dunia

सभी 9 समाचार लेख »   

  Live हिन्दुस्तान   
प्रो कबड्डी लीग : पटना ने कड़े संघर्ष में पुणे को हराया  Live हिन्दुस्तान
बिहार की राजधानी पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रो कबड्डी लीग के तहत हुए मुकाबले में मेजबान पटना ने गुरुवार को पुणे को कड़े मुकाबले में 35-27 से हरा कर पूरे अंक हासिल कर लिए। इस जीत के साथ ही पटना टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई। मैच शुरू से ही संघर्षपूर्ण रहा। मैच का प्रारंभ रवि दलाल के रेडर से हुआ और पहले ही रेडर में रवि ने अपनी टीम के लिए एक अंक जुटा लिए। मध्यांतर तक पटना के कप्तान राजेश कुमार ने रेडर के जरिए 10 अंक अर्जित किए जिसकी बदौलत पटना ने 22-16 कर बढ़त ले ली। इस दौरान पुणे की टीम एक बार ऑल आउट भी हो गई। मध्यांतर के बाद पुणे ने वापसी करते हुए ...

पुणेरी पलटन को पटखनी देगी पटना पायरेट!   Inext Live

सभी 4 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
मैनचेस्टर टेस्ट : धवन बाहर, गंभीर की वापसी, पहले बल्लेबाजी करेगा भारत  एनडीटीवी खबर
मैनचेस्टर: मैनचेस्टर में खेले जा रहे दौरे के चौथे टेस्ट मैच में मेहमान भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार नाकाम चल रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तथा तेज गेंदबाज मोहम्मद शामी और रोहित शर्मा को बाहर बिठाकर पुराने दिग्गज सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर तथा स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा इस मैच से तेज गेंदबाज वरुण आरॉन भी अपने टेस्ट करियर का आग़ाज़ करने जा रहे हैं। दोनों टीमों के अंतिम एकादश इस प्रकार हैं.
चौथा टेस्ट: भारत के 8 रन पर 4 विकेट गिरे   Worldnow
मैनचेस्टर टेस्ट : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला   देशबन्धु
चौथा टेस्ट : गंभीर, अश्विन व एरोन टीम में, भारत बल्लेबाजी करेगा   Nai Dunia
आज तक   
दैनिक भास्कर   
p7news   
सभी 75 समाचार लेख »   

  एनडीटीवी खबर   
भारत को एंडरसन विवाद भूल जाना चाहिए : सुनील गावस्कर  एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि भारत को जेम्स एंडरसन मामले को भूलकर अब इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, मेरा हमेशा विश्वास रहा है कि मैदान पर बल्ले और गेंद से जवाब देना चाहिए। मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ, वह मामला अब समाप्त हो गया है। मैं नहीं मानता कि हमें अब उसे लेकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा, आखिरी दो मैचों के लिए नया मैच रेफरी होगा और यदि रंजन मदुगले क्रिकेट के खेल के साथ न्याय कर सकते हैं और खिलाड़ियों को स्पष्ट कर देते हैं कि इस मैच के बाद मैदान पर कोई भी ...

एंडरसन विवाद छोड़कर खेल पर ध्यान दें : गावस्कर   लोकतेज
बोले गावस्कर,भारत को एंडरसन विवाद भूलकर खेल पर ध्‍यान देना चाहिए   प्रभात खबर
भारत को एंडरसन विवाद भूल जाना चाहिए : गावस्कर   Webdunia Hindi

सभी 10 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
वॉन की सलाह, 'छींटाकशी जारी रखें एंडरसन'  नवभारत टाइम्स
मैनचेस्टर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रवींद्र जाडेजा मामले में न सिर्फ तेज गेंदबाज जेम्स ऐंडरसन का बचाव किया बल्कि सुझाव दिया कि इस तेज गेंदबाज को ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट मैच में भारत को रिपोर्ट करने का कोई मौका दिए बिना अपनी छींटाकशी जारी रखनी चाहिए। वॉन ने टेलिग्राफ में कॉलम में लिखा,'जिमी को ओल्ड ट्रैफर्ड में भी (छींटाकशी) जारी रखनी चाहिए लेकिन भारत को फिर से रिपोर्ट करने का कोई बहाना नहीं देना चाहिए। वह इंग्लैंड के लिए सीरीज जीत रहा है और दोनों टीमों के बीच राजनीतिक तनाव काफी बढ़ गया है इसलिए यदि वह फिर से किसी अनावश्यक विवाद में फंसता है तो ...

माइकल वॉन ने एंडरसन को दी `भद्दी` सलाह   Rajasthan Patrika
भारत पर छींटाकशी जारी रखे एंडरसन: वान   Live हिन्दुस्तान
भारतीयों पर अपनी छींटाकशी जारी रखें एंडरसन: वान   Worldnow
प्रभात खबर   
आज तक   
सभी 15 समाचार लेख »   

  aapkisaheli.com   
खुलासा : हौंसले को सलाम, घायल बबिता ने जीता सोना  aapkisaheli.com
महिला पहलवान बबिता कुमारी ने खुलासा किया कि उन्होंने डॉक्टर की सलाह को दरकिनार करके राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया जहां वो स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं। बबिता राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान लिगामेंट टियर से परेशान थीं और चिकित्सक ने उन्हें मुकाबले में नहीं उतरने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, मैंने ग्लासगो में डॉक्टर से बात की और उन्होंने मुझे मुकाबले में नहीं उतरने की सलाह दी क्योंकि चोट गंभीर थी। अब खबर यह है कि ग्लास्गो में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में महिला पहलवान बबीता ने चोट लगने के बावजूद स्वर्ण पदक जीता। बबीता ने बताया कि उनके डॉक्टर ने उन्हें ...

चोट लगी फिर भी हौंसला बुलंद, बबीता ने जीता गोल्ड   p7news
चोट के बावजूद बबीता ने जीता था राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड   Patrika
चोट के बावजूद पहलवान बबिता ने देश के लिए जीता गोल्ड   पंजाब केसरी
Live हिन्दुस्तान   
सभी 7 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
पाक के 451 रन के जवाब में श्रीलंका की अच्छी शुरूआत  Sahara Samay
अनुभवी बल्लेबाज यूनिस खान के बड़े शतक की मदद से पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की अपनी पहली पारी में गुरुवार को 451 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंका ने गाले में शुरूआती झटके से उबरकर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 99 रन बनाये. पाकिस्तान की तरफ से यूनिस ने 177 रन की जबर्दस्त पारी तथा असद शाफिक (75), सरफराज अहमद (55) और अब्दुर रहमान (50) ने अर्धशतक जमाये. पाकिस्तान के आखिरी पांच विकेट आफ स्पिनर दिलरूवान परेरा ने लिये. उन्होंने कुल 137 रन देकर पांच विकेट हासिल किये. बायें हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ ने 116 रन देकर तीन विकेट लिये. श्रीलंका ने ...

पाक के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की ठोस शुरुआत   अमर उजाला
पाकिस्तान का बड़ा स्कोर,श्रीलंका की अच्छी शुरुआत   नवभारत टाइम्स
पाक का बड़ा स्कोर, श्रीलंका की अच्छी शुरूआत   ABP News

सभी 6 समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言