2015年2月2日 星期一

2015-02-03 भारत (India) विश्व


ABP News
   
किरण के दफ्तर पर वकीलों का हमला,3 घायल   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में बीजेपी की सीएम उम्मीदवार किरण बेदी के कृष्णानगर दफ्तर पर हमला हुआ है। किरण बेदी ने ट्वीट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हमले में कुछ कार्यकर्ताओं के घायल होने की खबर है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस हमले को कुछ वकीलों ने अंजाम दिया है। इनका कहना है कि कुछ वकीलों ने आफिस पर तोड़फोड़ की और कार्यकर्ताओं पर लाठी भी बरसाई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद किरण बेदी अपनी रैली छोड़कर ऑफिस पहुंच रही हैं। किरण बेदी ने ट्वीट कर कहा, कृष्णानगर में मेरे दफ्तर पर हमला हुआ है। खबर मिली है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। रैलियां छोड़कर मैं तुरंत दफ्तर ...

2015年2月1日 星期日

2015-02-02 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
दिल्ली चुनाव: सोनिया ने मोदी को बताया 'प्रचारक', केजरीवाल को 'धरनेबाज'   
आज तक
दिल्ली के बदरपुर के मीठापुर में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को 'प्रचारक' कहा है. वहीं आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को 'धरनेबाज' कहा. इसके साथ ही उन्होंने वोटरों से दिल्ली को ऐसे लोगों से बचाने को कहा जो सिर्फ खोखले वादे करते हैं. रविवार को दिल्ली चुनाव के लिए सोनिया गांधी ने पहली रैली की. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'एक पार्टी के पास प्रचारक हैं, जो सिर्फ प्रचार करते हैं. वहीं दूसरी पार्टी के पास धरनेबाज हैं, जो हमेशा धरनों के आयोजन में व्यस्त रहते हैं. दिल्ली को सुशासन की जरूरत है, न कि झूठे ...

2015-02-02 भारत (India) खेलकूद


ABP News
   
मैक्स-मिच ने धो डाला   
नवभारत टाइम्स
ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बल्ले और गेंद से करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (98 बॉल में 95 रन और 46 रन देकर चार विकेट) किया और महीने भर बाद मैदान पर लौटे पेसर मिचेल जॉनसन ने अपनी रफ्तार से इंगिलश खेमे में खलबली मचा दी। इस मैक्स-मिच शो की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने ट्राई वनडे सीरीज के फाइनल में संडे को इंग्लैंड पर 112 रन की आसान जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 60 रन की मुश्किल स्थिति से उबरते हुए मैक्सवेल के 95 रन की बदौलत आठ विकेट पर 278 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। मैक्सवेल ने मिचेल मार्श (60 रन, 68 बॉल, 7 फोर और 1 सिक्स) के साथ पांचवें विकेट के लिए 140 गेंद में 141 रन ...

2015-02-02 भारत (India) मनोरंजन


दैनिक जागरण
   
शाहिद व कंगना को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अभिनेत्री का अवॉर्ड   
दैनिक जागरण
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड दिया गया है। साथ ही, उनकी फिल्म 'क्वीन' को साल 2014 की बेस्ट फिल्म घोषित किया गया है, जबकि फिल्म 'हैदर' के लिए एक्टर शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। अरे! सबसे बेकार एक्टर के लिए सलमान का नॉमिनेशन. मुंबई में शनिवार की रात एक शानदार समारोह में 60वें फिल्म फेयर अवॉर्ड्स की घोषणा की गई। बेस्ट एक्टर (डेब्यू) फिल्म 'हीरोपंती' के लिए कृति सेनन और 'खूबसूरत' के लिए फवाद खान को फिल्म फेयर अवॉर्ड से नवाजा गया। इस बार एक्ट्रेस कामिनी कौशल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। इस रंगीन शाम ...

2015-02-02 भारत (India) व्यवसाय


पंजाब केसरी
   
रिजर्व बैंक कल फिर कम कर सकता है ब्याज दरें   
पंजाब केसरी
नई दिल्ली/मुम्बई : रिजर्व बैंक 3 फरवरी को पेश होने वाली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की और कटौती कर सकता है। माना जा रहा है कि मुद्रास्फीति के अंकुश में आने व कोल इंडिया के रिकार्ड विनिवेश से राजकोषीय स्थिति बेहतर दिखने के बाद केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है। उद्योग जगत व शेयर बाजार की नजरें मौद्रिक समीक्षा बैठक पर टिकी हुई हैं। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अपनी अल्पकालिक ब्याज दर (रेपो) में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर बाजार को सुखद आश्चर्य में डाल दिया था। 20 माह तक सख्त नीतिगत रुख ...

2015-02-02 भारत (India) भारत


एनडीटीवी खबर
   
जीतन मांझी सिर्फ 'घोषणा करने वाले सीएम' बनकर रह गए हैं : सुशील मोदी   
एनडीटीवी खबर
पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को मात्र घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि इस मामले में उन्होंने अपने पूर्ववर्ती नीतीश कुमार को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी घोषणाओं से वे जनता को धोखा दे रहे हैं। सुशील मोदी ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मांझी 250 दिनों के अब तक के अपने कार्यकाल के दौरान एक हजार से ज्यादा घोषणाएं कर चुके हैं, जबकि उन्हें लागू करने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव से पहले उनके पास मात्र 200 दिन बचे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि मांझी ने ...

2015-02-02 भारत (India) विश्व


नवभारत टाइम्स
   
भारत-चीन 'लीक से हटकर' ढूंढेंगे सीमा विवाद का समाधानः सुषमा   
नवभारत टाइम्स
भारत और चीन ने सीमा समस्या के साथ-साथ अन्य मतभेदों को दूर करने के लिए कई समझौतों पर काम करना शुरू कर दिया है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेइचिंग यात्रा के दौरान अंतिम रूप दिया जाएगा। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि मोदी 23 मई को अपनी सरकार के एक साल पूरे होने से पहले चीन जाएंगे। सुषमा ने कहा कि आगाज के लिए दोनों देशों ने मनसरोवर मार्ग को खोलने पर सहमति जताई है। अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत और चीन लीक से हटकर सीमा समस्या का समाधान ढूंढ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दोनों देशों में ...