2015年2月1日 星期日

2015-02-02 भारत (India) व्यवसाय


पंजाब केसरी
   
रिजर्व बैंक कल फिर कम कर सकता है ब्याज दरें   
पंजाब केसरी
नई दिल्ली/मुम्बई : रिजर्व बैंक 3 फरवरी को पेश होने वाली द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा में आर्थिक वृद्धि को सहारा देने के लिए ब्याज दरों में चौथाई फीसदी की और कटौती कर सकता है। माना जा रहा है कि मुद्रास्फीति के अंकुश में आने व कोल इंडिया के रिकार्ड विनिवेश से राजकोषीय स्थिति बेहतर दिखने के बाद केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में और कटौती कर सकता है। उद्योग जगत व शेयर बाजार की नजरें मौद्रिक समीक्षा बैठक पर टिकी हुई हैं। रिजर्व बैंक ने पिछले महीने अपनी अल्पकालिक ब्याज दर (रेपो) में 0.25 प्रतिशत की कटौती कर बाजार को सुखद आश्चर्य में डाल दिया था। 20 माह तक सख्त नीतिगत रुख ...

नीतिगत ब्याज दरें कम कर सकता है रिजर्व बैंक, मौद्रिक समीक्षा में हो सकता है फैसला   haribhoomi
नीतिगत दरों में हो सकती है और कटौती   दैनिक जागरण
नीतिगत दरों में कटौती कर सकता है आरबीआई   Live हिन्दुस्तान

सभी ७ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
डीजल से भी सस्ता हुआ विमान ईंधन   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली। विमान ईंधन (एटीएफ) के दामों में रविवार को 11.3 फीसद की कमी की गई। इसके साथ ही एटीएफ के दाम डीजल से भी कम हो गए हैं। पिछले महीने एटीएफ के दाम पेट्रोल से नीचे आ गए थे। इस पखवाड़े में पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 103.5 रुपये की कटौती की गई। अब हर सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 605 रुपये की कीमत चुकानी होगी। विमान ईंधन में यह कमी अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम छह साल के सबसे निचले स्तर पर आने के कारण हुई है। दिल्ली में एटीएफ के दामों में 5909.9 रुपये प्रति किलोलीटर की कमी की गई है ...

डीजल से सस्ता हो गया विमान ईधन, कीमत में 11 फीसद की कटौती   Patrika
डीजल से सस्ता हुआ विमान का ईंधन   Live हिन्दुस्तान
जेट ईंधन डीजल से भी सस्‍ती हुई   Rashtriya Khabar
Bhasha-PTI   
Oneindia Hindi   
सभी ३४ समाचार लेख »   


आज तक
   
जनधन योजना: 5 साल बाद होगी बीमा कवर की समीक्षा   
आज तक
'प्रधानमंत्री जनधन योजना' के तहत बैंक खाता खुलवाने वाले गरीबों को मिल रहे जीवन बीमा कवर की समीक्षा पांच साल बाद होगी. इस योजना के तहत खाता खुलवाने वाले लोगों को 30 हजार रुपये का जीवन बीमा कवर दिया जा रहा है. यह बीमा कवर इन खाताधारकों को प्रोत्साहित करने के लिए उपलब्ध कराया गया है. वित्त मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है, 'इस योजना के तहत 30 हजार रुपये का जीवन बीमा कवर पहले पांच साल के लिए या वित्त वर्ष 2019-2020 तक होगा.' मंत्रालय ने जानकारी दी, 'पांच साल बाद इस योजना की समीक्षा की जाएगी और बीमित व्यक्तियों के बीमा प्रीमियम के भुगतान पर फैसला भी उसके बाद ही होगा.
जन-धन योजना के तहत जीवन बीमा कवर की 5 साल बाद होगी समीक्षा   पंजाब केसरी
जनधन योजना के तहत जीवन बीमा कवर की पांच साल बाद होगी समीक्षा   Bhasha-PTI
उम्र के साथ बढ़ जाती है बीमा पॉलिसी की अहमियत   Live हिन्दुस्तान
Today India   
सभी ६ समाचार लेख »   


आज तक
   
कॉरपोरेट जगत के 100 बिजनेस लीडर बीजेपी में शामिल, शाह ने कहा- हम दल नहीं परिवार   
आज तक
रविवार को बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में करीब 100 से ज्यादा कंपनियों के सीईओ और कॉरपोरेट हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया. पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति इस बात का दावा किया गया है. बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह भी मौजूद थे. बीजेपी में शामिल होने वाले सीईओ में नीता अग्रवाल (AT&T), जसमीत लांबा (Icon Technology), कपिल कुमरिया (Corporate Alliance), अनिल पराशर (Inter Globe) के साथ साथ बैंक ऑफ अमेरिका, रेडिफ, हेनीबेल, स्पाइस जेट, ग्लोबल इंटरनेशनल, ...

100 से ज्यादा सीईओ और पेशेवर बीजेपी में शामिल   नवभारत टाइम्स
100 से ज्यादा सीईआे और पेशेवर भाजपा में शामिल   पंजाब केसरी
100 से ज्यादा सीईओ और पेशेवर भाजपा में शामिल   Bhasha-PTI

सभी १० समाचार लेख »   


मनी कॉंट्रोल
   
कच्चे तेल में 2.6% की भारी गिरावट   
मनी कॉंट्रोल
शुक्रवार को 8 फीसदी की शानदार रिकवरी के बाद कच्चे तेल में फिर जोरदार गिरावट देखी जा रही है। नायमैक्स पर क्रूड 2.66 फीसदी की गिरावट के साथ 46.96 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ब्रेंट क्रूड के 1.5 फीसदी टूटकर 52 डॉलर के नीचे 51.63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। कॉमैक्स पर सोना मामूली तेजी के साथ 1,280 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं कॉमैक्स पर चांदी करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 17.12 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। लंदन मेटल एक्सचेंज पर क़ॉपर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कोटक कमोडिटी सर्विसेज के धर्मेश भाटिया की ट्रेडिंग टिप्स. सोनाः एमसीएक्स खरीदें ...

तेल की कीमतों में आ सकती है तेजी   Business Standard Hindi
2015 में भी कच्चे तेल की कीमत गिरने का अनुमान   प्रभात खबर

सभी ४ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
भारतीय अरबपतियों पर रोल्स-रॉयस की नजर   
पंजाब केसरी
2015-02-02 AM 03:57:44| ? Read More : Rolls Royce | Indian billionaires | Luxury car maker | Convertible | Automobile news. भारतीय अरबपतियों पर रोल्स-रॉयस की नजर. [-] Text [+]. नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर में 2016-17 तक वैश्विक स्तर पर सबसे तेज बढ़ौतरी के अनुमान के बीच बेहद सुपर लग्जरी कार कंपनी रोल्स रॉयस अपने नए मॉडल के साथ देश के अरबपतियों को आकर्षित करने पर विचार कर रही है। इनमें नया कन्वर्टिबल व संभावित एस.यू.वी. मॉडल शामिल है। यह कंपनी बेहद महंगी कारें बेचती है जिनकी शुरूआती कीमत 4.5 करोड़ रुपए से लेकर 9 करोड़ रुपए के बीच है और उसे भरोसा है कि भारत उसके प्रमुख बाजारों में शामिल होगा।
रॉल्स रायस की नजर भारत के अरबपतियों पर   Pressnote.in
लग्जरी कार कंपनी 'रॉल्स रॉयस' की नजर भारतीय अरबपतियों पर   news india network
रोल्स-रॉयस की नजर भारतीय अरबपतियों पर   Webdunia Hindi

सभी ११ समाचार लेख »   


Samachar Jagat
   
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे में निवेश बढ़ाने पर दिया जोर   
Samachar Jagat
अहमदाबाद। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज रेलवे में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया और कहा कि इस क्षेत्र के विकास से देश को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। रेल मंत्री यहां दो नई ट्रेनों अहमदाबाद-चेन्नई एक्सप्रेस (हफ्ते में दो बार) और अहमदाबाद-दरभंगा जनसाधारण एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने आए थे। उन्होंने शहर के रेलवे स्टेशन में वाई-फाई सुविधा की भी शुरुआत की। प्रभु ने कहा कि यह देश के लिए प्रसन्नता की बात है कि हमारी अर्थव्यवस्था सुधार और प्रगति की राह पर आगे बढ़ रही है। इसके साथ रेलवे की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। हमें कई स्तरों पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रेलवे की वित्तीय ...

भारतीय रेलवे में निवेश बढ़ाने की जरूरत-सुरेश प्रभु   Worldnow
जीडीपी में तेजी लाएगा रेलवे का विकास : रेल मंत्री   देशबन्धु

सभी ९ समाचार लेख »   


देशबन्धु
   
एफडीआई से जनवरी में हुआ 33688 करोड़ रूपए का निवेश   
Rajasthan Patrika
नई दिल्ली। महंगाई घटने और सरकार के आर्थिक सुधार के प्रयासों से उत्साहित विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस वर्ष जनवरी में पूंजी बाजार में पिछले छह महीने में सबसे अधिक 33688 करोड़ रूपए का निवेश किया। सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) के आंकडोंके मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जनवरी में 12919 करोड़ रूपए के शेयर खरीदे जबकि ऋण बाजार में उनका निवेश 20769 करोड़ रूपए रहा। इस प्रकार उनका शुद्ध निवेश 33688 करोड़ रूपए पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों का जुलाई 2014 के बाद का सबसे अधिक निवेश है जब उन्होंने 36046 करोड़ रूपए का निवेश किया था। विशेषज्ञों की ...

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जनवरी में किया 33688 करोड़ निवेश   पंजाब केसरी
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने जनवरी में किया 33688 करोड रूपये निवेश   देशबन्धु
जनवरी में पूंजी बाजार में एफआईआई का निवेश छह माह के शीर्ष पर   एनडीटीवी खबर

सभी ४ समाचार लेख »   


News Track
   
एयर इंडिया के नए निर्देश से बौखलाए क्रू मेंबर   
नवभारत टाइम्स
उड़ानों में देरी होने पर कैबिन क्रू को दंडित किए जाने के आदेश से एयरलाइन क्रू में खलबली मच गई है। ऑल इंडिया कैबिन क्रू असोसिएशन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर एयरलाइन के इस नए निर्देश की भर्त्सना की। असोसिएशन ने मंत्रालय को पत्र लिखकर विमानों के समय में होने वाली देरी के लिए केवल छोटे कर्मचारियों को ही दोषी ठहराए जाने की नीति पर सवाल उठाए। इस पत्र में एयरलाइन में फैले कुप्रबंधन और गैर जिम्मेदाराना रवैये पर सवाल उठाए गए। असोसिएशन ने नागरिक उड्डयन सचिव को भेजे अपने पत्र में एयर इंडिया के निर्देश को केवल छोटे दर्जे के कर्मचारियों पर ही लागू किए जाने को लेकर ...

सैलेरी से लगायेंगे उडानों की देरी पर लगाम   News Track
एयर इंडिया की बिगड़ती छवि पर सख्त हुआ विभाग   पंजाब केसरी
एयर इंडिया में नया फरमान, उड़ान में देरी पर कटेगी सैलरी   Nai Dunia
Rashtriya Khabar   
सभी १० समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
आज हो सकती है बारिश, बढ़ेगी सर्दी   
नवभारत टाइम्स
मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों में दिल्ली में ठंड बढ़ने के संकेत दिए हैं। सोमवार और बुधवार को बारिश होने की आशंका है जिस कारण दिन में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि 7 फरवरी से 10 फरवरी के बीच भी बारिश होने की उम्मीद है। संडे को मौसम लगातार बदलता रहा। जहां सुबह और दोपहर धूप खिली रही, वहीं शाम को आसमान में बादल छा गए। इससे पहले बीते दो दिन अच्छी धूप खिली। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दो से तीन दिनों तक ठंड फिर बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया है कि ...

अभी और बढ़ेगी ठंड, रविवार को 12 डिग्री तक पहुंच गया पारा   प्रभात खबर
तेज ठंड का दौर, 8 डिसे लुढ़का पारा   Nai Dunia
आज हो सकती है बारिश   दैनिक जागरण
Sahara Samay   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३१ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言