2015年1月1日 星期四

2015-01-02 भारत (India) और सुर्खियां


प्रभात खबर
   
नोएडा में दो आतंकी गिरफ्तार   
Live हिन्दुस्तान
दिल्ली को दहलाने की साजिश रच रहे दो आतंकवादियों को नोएडा में गिरफ्तार किया गया है। एक आतंकी बांग्लादेश का रहने वाला है। जबकि दूसरे का संबंध सहारनपुर के देवबंद से है। लैपटॉप देने आया था: सूत्रों के अनुसार, आतंकी अब इंटरनेट के जरिए नहीं बल्कि लैपटॉप अदला-बदली कर सूचनाएं साझा कर रहे हैं। बांग्लादेश से आया आतंकी भी नोएडा में रह रहे दूसरे आतंकी को लैपटॉप देने आया था। लैपटॉप में क्या है: सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों को जांच में इस लैपटॉप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय स्लीपर सेल और रेकी किए कुछ स्थानों की जानकारी मिली है। एजेंसियों ने इन जानकारियों ...

2015-01-02 भारत (India) खेलकूद


प्रभात खबर
   
अंतिम टेस्‍ट खेल सकते हैं अक्षर पटेल और सुरेश रैना   
प्रभात खबर
सिडनी : महेंद्र सिंह धौनी के टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेने के बाद भारतीय थिंकटैंक अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मंगलवार से एससीजी पर होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिये आदर्श संयोजन के चयन पर विचार कर रहा है. खबर है कि टीम में अक्षर पटेल और सुरेश रैना को टीम में शामिल किया जा सकता है. इधर धौनी के संन्‍यास लेने से बैकअप विकेटकीपर रिद्धिमान साहा का चयन तय है लेकिन टीम प्रबंधन अपनी लाइन अप में दो और बदलाव कर सकता है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलती रही है क्योंकि यहां का विकेट तीसरे दिन के बाद टर्न लेता है. सिडनी में तीसरी और ...

2015-01-02 भारत (India) मनोरंजन


एनडीटीवी खबर
   
2015 की रिलीज़ डेट बुक... ईद और दीवाली पर सलमान   
एनडीटीवी खबर
मुंबई: साल 2015 में फिल्मों की रिलीज की तारीख करीब-करीब बुक हो चुकी है। सभी बड़ी फिल्मों ने रिलीज़ के लिए अपने-अपने सही समय चुन लिए हैं। खास बात यह है कि 2015 में हर साल की तरह शाहरुख खान की कोई फिल्म दीवाली पर रिलीज नहीं हो रही है और इस साल ईद और दीवाली दोनों त्योहारों पर सलमान खान की फिल्म ने अपनी बुकिंग करवा ली है। 2015 की शुरुआत में 9 जनवरी को अर्जुन कपूर की फिल्म 'तेवर' रिलीज होगी और यहां से सिलसिला शुरू होगा बड़ी फिल्मों की रिलीज का। अक्षय कुमार की फिल्म 'बेबी' 23 जनवरी को आएगी। अमिताभ बच्चन की फिल्म 'शमिताभ' 6 फरवरी को प्रदर्शित होगी। सुशांत सिंह की ...

2015-01-02 भारत (India) व्यवसाय


नवभारत टाइम्स
   
पेट्रोल-डीजल पर फिर बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी   
नवभारत टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती कीमतों का फायदा उठाते हुए सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी एक बार फिर बढ़ा दी। बुधवार को क्रूड ऑयल की कीमतें घटने के बाद पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी गई। सरकार ने पिछले ढाई महीने में एक्साइज ड्यूटी तीसरी बार बढ़ाई है। एक्साइज ड्यूटी न बढ़ती तो पेट्रोल 5.75 रुपये और डीजल 4.50 रुपये और सस्ता होता । अब यह पैसा इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तौर पर सरकारी खजाने में जाएगा। ब्लॉग: घटे कच्चे तेल के दाम, मोदी मुफ्त में कमाएं नाम ...

2015-01-02 भारत (India) भारत


प्रभात खबर
   
योजना आयोग अब 'नीति' आयोग   
Live हिन्दुस्तान
मोदी सरकार ने नए साल की शुरुआत 65 साल पुराने योजना आयोग को खत्म करके की है। इसकी जगह अब 'नीति' (नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया) आयोग ने ले ली है। कैबिनेट सचिवालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होंगे। राज्यों की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय विकास की प्राथमिकताएं तैयार करने के लिये संस्था की संचालन परिषद में सभी मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल शामिल होंगे। अरविंद पंगड़िया हो सकते हैं पहले उपाध्यक्ष: प्रख्यात अर्थशास्त्री अरविंद पंगड़िया नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष बन सकते हैं। सरकार ने मंत्रिमंडल के प्रस्ताव के जरिए योजना आयोग ...

2015-01-02 भारत (India) विश्व


प्रभात खबर
   
पाक के बदले सुर कहा, लखवी की जमानत पर बेकार में हाय-तौबा मचायी गयी   
प्रभात खबर
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि वह 2008 मुंबई हमले को पूरे जोर-शोर से आगे बढा रहा है और उसने हमले के सरगना जकीउर रहमान लखवी को जमानत मिलने पर मची ''हाय-तौबा'' को ''दुर्भाग्यूपर्ण'' बताया. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तस्नीम असलम ने कहा, ''मामला न्यायालय के विचाराधीन है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लखवी को जमानत मिलने पर गैरजरुरी हाय-तौबा मचाया गया. यह कानूनी मसले हैं और 'मीडिया ट्रायल' का कोई लाभ नहीं है. हमें मामले के परिणाम का इंतजार करना चाहिए. मामले में अच्छी प्रगति हो रही है.'' उन्होंने भारत पर आरोप लगाया कि वह समझौता एक्सप्रेस पर आतंकवादी हमले की जानकारी ...

2014年12月31日 星期三

2015-01-01 भारत (India) और सुर्खियां


दैनिक जागरण
   
स्वागतम नववर्ष-2015 : भारत सहित पूरी दुनिया ने मनाया नए साल का जश्न   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : दुनियाभर में नए साल का आगमन हो गया। नए साल ने सबसे पहले न्यूजीलैंड में दस्तक दी। दिल्ली समेत पूरे भारत में नए साल का स्वागत उमंग-उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर लोग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के पब, रेस्तरां, होटल, मॉल और अन्य लोकप्रिय स्थानों पर उमड़ पड़े। भारत में भी नए साल का आगाज गर्मजोशी से किया गया। देशभर में लोगों ने आतिशबाजी कर नए साल का आगाज किया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर 2015 का स्वागत किया। दिल्ली मे आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों को शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया था। हालांकि, पुलिस ने नए साल के ...