2014年9月1日 星期一

2014-09-02 भारत (India) और सुर्खियां

  मनी कॉंट्रोल   
जापान दौरे पर हल्के-फुल्के पलों में नरेंद्र मोदी  मनी कॉंट्रोल
कूटनीति, कारोबार और अर्थव्यवस्था के गंभीर मुद्दों पर समझौते कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जापान यात्रा के दौरान एक दूसरे अवतार में भी दिख रहे हैं। इस अवतार में वो जापानी संस्कृति और शिक्षा व्यवस्था में काफी दिलचस्पी लेते दिखे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जापान यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत बच्चों की किलकारियों और बांसुरी की तान के साथ हुई। सोमवार को नरेंद्र मोदी ने टोक्यो के तेईमेई एलिमेंट्री स्कूल का दौरा किया, मकसद था जापान की प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था की बारीकियां जानना। और, वहां वो बच्चों की क्लासरूम में पहुंच गए, जहां बच्चों का साथ पाकर ...

2014-09-02 भारत (India) खेलकूद

  आज तक   
श्रीनिवासन को SC से झटका, दोबारा नहीं बनेंगे BCCI अध्यक्ष  आज तक
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बीसीसीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने एन. श्रीनिवासन को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने का आदेश दिए जाने का अनुरोध किया था. साथ ही कोर्ट ने आईपीएल-6 में हुए कथित स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामलों की जांच के लिए गठित मुकुल मुद्गल समिति को अपनी अंतिम रिपोर्ट पेश करने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय दिया. अदालत इस मामले की अगली सुनवाई अब 10 नवंबर को करेगी. श्रीनिवासन को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने के अनुरोध को भी ठुकराते हुए अदालत ने कहा कि वह आईपीएल मामले की जांच पूरी होने से पहले पद को नहीं संभाल सकते. दरअसल, श्रीनिवासन ...

2014-09-02 भारत (India) मनोरंजन

  Sahara Samay   
हॉलिवुड सितारों की न्यूड तस्वीरें हुईं लीक  Sahara Samay
ऑस्कर विजेता जेनिफर लॉरेंस और पॉप स्टार रिहाना समेत कई हॉलीवुड सितारों के न्यूड फोटो हैकरों के हाथ लगने की खबर से हड़कंप मच गया है. कई सितारों ने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही जबकि कई इन्हें नकली बता रहे हैं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक इन तस्वीरों के बार में खबर बहुत जल्दी फैल गई. कई सितारों का कहना है कि इन तस्वीरों को फोन से मिटाया जा चुका था. माना जा रहा है कि हैकरों ने उन्हें आईक्लाउड अकाउंट से हासिल कर लिया. लॉरेंस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह बहुत अजीब बात है कि लोग आपकी निजता आपसे कैसे छीनते हैं.' हॉलिवुड सितारों की न्यूड तस्वीरें हुईं लीक हॉलिवुड ...

2014-09-02 भारत (India) व्यवसाय

  आज तक   
जानिए आखिर कैसे Apple से आगे निकल गया Micromax  आज तक
स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के बाद देसी माइक्रोमैक्स ने टैबलेट बाजार में बड़ी उपलब्धि‍ हासिल की है. टैबलेट बिक्री के मामले में माइक्रोमैक्स ने दुनिया की शीर्ष कंपनियों में शुमार एप्पल को पीछे छोड़ दिया है. इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) की नई रिपोर्ट के मुताबिक माइक्रोमैक्स के पास भारतीय टैबलेट बाजार की 14 फीसद हिस्सेदारी आ गई है और इस तरह वह एप्पल को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. एप्पल नौ फीसद हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान है, जबकि सैमसंग 19 फीसद हिस्सेदारी के साथ भारतीय टैबलेट बाजार में शीर्ष पर बना हुआ है. जाहिर है एप्पल को पछाड़ना ...

2014-09-02 भारत (India) भारत

  आज तक   
अलीगढ़ के जिला अस्पताल में दो दिन बाद 'जिंदा' हुआ 'मुर्दा'  आज तक
उत्तर प्रदेश में कुछ भी सही नहीं चल रहा है. यहां से अक्सर राज्य को शर्मसार करने वाले समाचार आते रहते हैं. ताजा मामला अलीगढ़ के जिला अस्पताल का है, जहां डॉक्टरों का कारनामा सुनकर आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां डॉक्टरों ने एक जिंदा व्यक्ति को मुर्दा बताकर मुर्दाघर में भेज दिया. दो दिन बाद पता चला कि असल में वह व्यक्ति जिंदा है. जब दो दिन बाद पुलिस मुर्दाघर में पहुंची तो उसने पाया कि मुर्दा बताया गया व्यक्ति जिंदा है और उसने कपड़ों में पेशाब की हुई है. इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया और उस शख्स को आईसीयू में भर्ती कराया गया. शर्मसार करने वाली यह घटना मलखान सिंह ...

2014-09-02 भारत (India) विश्व

  अमर उजाला   
पाकिस्तानी सेना ने शरीफ से कुर्सी छोड़ने को कहा, कोर्ट पहुंची नवाज-इमरान की लड़ाई  दैनिक भास्कर
इस्लामाबाद. पाकिस्तान में सरकार और उसके खिलाफ प्रदर्शनक रहे लोगों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट और सेना पर टिक गई हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके इस्तीफे की मांग पर अड़ी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के बीच अब लड़ाई कोर्ट में पहुंच गई है। पीटीआई के वरिष्ठ नेता इशाक खान खाकवानी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य घोषित किए जाने की मांग की है। दूसरी तरफ, पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे पीटीआई चीफ इमरान खान और तहीर उल कादरी के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मुकदमा कायम किया गया है। अब दोनों तरफ ...

2014年8月31日 星期日

2014-09-01 भारत (India) और सुर्खियां

  दैनिक जागरण   
शिखर वार्ता से पूर्व मोदी का एलान, एशिया की होगी 21 वीं सदी  दैनिक जागरण
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ सोमवार को होने वाली शिखर वार्ता के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो से रविवार को टोक्यो पहुंच गए। यहां पर उन्होंने एक एलिमेंट्री स्कूल का दौरा किया और जापान की शिक्षा प्रणाली समेत कई अन्य चीजों की भी जानकारी ली। मोदी ने कहा कि भारत के स्कूलों में जापानी भाषा सिखाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर जापान के शिक्षकों को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ऐलान किया कि 21 वीं सदी एशिया की होगी। उन्होंने इसके बाद जापानी कारोबारियों को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच शिखर वार्ता आज   Shri News
प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबे के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज,नये अध्‍याय की शुरुआत   प्रभात खबर
मोदी ने किए एतिहासिक मंदिरों के दर्शन   प्रातःकाल
नवभारत टाइम्स   
Sahara Samay   
पंजाब केसरी   
सभी 70 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पाकिस्‍तान को सफेद झंडे न दिखायें फायरिंग करें जवान:राजनाथ सिंह  प्रभात खबर
चंडीगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, पर इसे उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश है कि पाकिस्तान की तरफ से किये जानेवाले संघर्षविराम उल्लंघन की सूरत में करारा जवाब दिया जाये. नियंत्रण रेखा पार से फायरिंग की हालिया घटनाओं की ओर इशारा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने बीएसएफ को निर्देश दिया है कि यदि पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन जारी रखे, तो सफेद झंडे न दिखाते रहें. हरियाणा के पलवल जिले में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सिंह ...