顯示具有 2015-10-06 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-10-06 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年10月5日 星期一

2015-10-06 भारत (India) और सुर्खियां


नवभारत टाइम्स
   
कटक में दर्शकों के व्यवहार की दुनिया भर के क्रिकेटर्स ने की आलोचना   
नवभारत टाइम्स
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सोमवार को कटक में खेला गया दूसरा वनडे एक या दो बार नहीं तीन बार दर्शकों के मैदान में बोतलें फेंकने से बाधित हुआ। भारत के बुरे प्रदर्शन से गुस्साए लोगों ने ऐसा रिऐक्शन दिया कि दुनिया भर से इसकी आलोचना हो रही है। उत्तर प्रदेश के दादरी में भीड़ की हरकत पर भारत को पहले ही दुनिया भर में शर्मिंदा होना पड़ा था, अब सोमवार की हरकत से खेल की दुनिया में भी भारतीयों के व्यवहार की आलोचना हो रही है। मैदान में बोतलें बरसने की वजह से यह मैच तीन बार रोकना पड़ा। इसकी शुरुआत भारत के 17.2 ओवरों में 92 रन में ऑलआउट होने पर हुई। दूसरी बार साउथ अफ्रीका को 9 ओवरों ...

2015-10-06 भारत (India) खेलकूद


एनडीटीवी खबर
   
हार पर बोले महेंद्र सिंह धोनी, हमने अपनी खामियों को दूर नहीं किया   
एनडीटीवी खबर
खराब प्रदर्शन को लेकर अपने बल्लेबाजों को आड़े हाथ लेते हुए भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि उन्होंने अपनी खामियों को दूर नहीं किया और जोड़ी में विकेट गंवाए। इस तरह मेजबान टीम ने छह विकेट से हार के साथ तीन मैचों की सीरीज गंवा दी। 92 रनों पर सिमट गई टीम यहां दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 92 रन पर ही सिमट गई और इसके बल्लेबाज 17.2 ओवर ही बल्लेबाजी कर सके, जो उनका दूसरा सबसे कम टी 20 स्कोर है। इससे कम टी 20 स्कोर 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। धोनी बोले, अच्छी क्रिकेट खेली धोनी ने मैच के बाद कहा, मुझे नहीं लगता कि हमने अच्छी क्रिकेट ...

2015-10-06 भारत (India) मनोरंजन


News18 Hindi
   
आमिर और सलमान की दोस्ती के बीच आई दरार?   
News18 Hindi
#लखनऊ #उत्तर प्रदेश बॉलीवुड के दो सुपर स्टार सलमान खान और आमिर खान के दोस्ती के बीच इन दिनों दरार आ गई है, ये दावा एक मीडिया रिपोर्ट ने किया है. वहीं, दोनों एक्टरों में से किसी ने भी इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच ज्यादा बाताचीत नहीं हो रही है. एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक दोनों के बीच आई दूरी की वजह एक-दूसरे पर किए गए कमेंट्स को माना है. बता दें कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके बाद सलमान ने आमिर को फेक बताया तो आमिर को ये बात काफी बुरी लगी और उनके आंखों से आंसू निकल गए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के ...

2015-10-06 भारत (India) व्यवसाय


Zee News हिन्दी
   
क्या फ्लिपकार्ट पर बिकता है चोरी का सामान? कंपनी को पुलिस का नोटिस   
Zee News हिन्दी
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने ई-कामर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट को नोटिस भेजा है। छह लोगों की गिरफ्तारी और उनके पास से करीब एक करोड़ रुपये के महंगे मोबाइल फोन बरामद होने के बाद यह नोटिस भेजा गया है। इनमें से कई फोन ई-कामर्स कंपनी की वेबसाइट के जरिये बेचे गए। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह नोटिस कंपनी के सीईओ के नाम से भेजा गया है। कंपनी से उसकी वेबसाइट के जरिये कथित रूप से बेचे गए मोबाइल फोनों की चोरी के सिलसिले में जांच में शामिल होने को कहा गया है। गुप्ता ने कहा कि कुल मिलाकर 209 फोन बरामद किए गए हैं और जांच जारी है।
600 मोबाइल फोन की चोरी, 6 अरेस्ट   नवभारत टाइम्स
बढ़ सकती है फ्लिपकार्ट की दिक्कतें, पुलिस ने भेजा नोटिस   मनी कॉंट्रोल
जिस मोबाइल को आपने ऑनलाइन खरीदा है, कहीं वो चोरी के तो नहीं?   एनडीटीवी खबर
दैनिक जागरण   
पंजाब केसरी   
मनी भास्कर   
सभी ८ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
मक्खन, घी पर बढ़ा आयात शुल्क   
Business Standard Hindi
वैश्विक बाजार में घटती कीमतों के बीच घरेलू उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने आज मक्खन, घी और बटर ऑयल पर आयात शुल्क 30 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी करने का ऐलान किया। लेकिन शुल्क बढऩे से देसी बाजार में इन उत्पादों के दाम में किसी तरह की बढ़ोतरी होने का कोई अंदेशा नहीं है क्योंकि सरकार के इस कदम के बाद आयातित और देसी घी की कीमतों में अंतर कम रह जाएगा। सरकार ने आगे भी ऐसे कुछ और कदम उठाने का वायदा किया है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा कि 31 मार्च 2016 तक के लिए मक्खन, घी और बटर ऑयल पर आयात शुल्क बढ़ाकर 40 फीसदी करने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला दुग्ध ...

2015-10-06 भारत (India) भारत


दैनिक जागरण
   
वाराणसी में संतों की यात्रा में भारी उपद्रव , कर्फ्यू से सुधरे हालात   
दैनिक जागरण
वाराणसी। अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान सोमवार को भगदड़, पथराव, आगजनी, बमबाजी के बाद प्रशासन ने नगर के चार थाना क्षेत्रों कोतवाली, चौक, दशाश्वमेध व लक्सा में कर्फ्यू लगाकर हालात काबू में किए। हालात काबू में आते करीब तीन घंटे बाद इसे हटा लिया गया। कर्फ्यू के दौरान काम से लौट रहे गोलगड्डा निवासी 32 वर्षीय एक राजगीर सूर्यप्रकाश बिंद को अराजक तत्व समझते हुए पुलिस ने गोली मार दी, जो उसकी कमर में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। भगदड़-पथराव में लगभग दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें दो थानेदारों समेत 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। मीडियाकर्मियों को ...

2015-10-06 भारत (India) विश्व


आज तक
   
अब ऐतिहासिक इमारतों को नष्ट कर रहा है IS   
आज तक
दुनिया के सबसे खतरनाक इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों ने प्राचीन शहर पल्माइरा के करीब 2,000 साल पुरानी एक इमारत को नष्ट कर दिया. इराक और सीरिया में आतंकवादी समूह के नियंत्रण वाले हिस्से में ऐतिहासिक इमारतों को नष्ट करने के उनके अभियान का यह ताजा हिस्सा है. सीरियाई कार्यकर्ताओं ने इस बात की जानकारी दी. 'आर्च ऑफ ट्राइअम्फ'पल्माइरा में इसकी एक खास पहचान है, जिसपर मई में आईएस समूह ने कब्जा कर लिया था. ऐतिहासिक महत्व का यह इमारत प्राचीन शहर में मशहूर स्तंभयुक्त गलियारे के ऊपर स्थित था जो रोमन साम्राज्य को फारस से जोड़ता था. खालिद अल-होमसी नामक एक विरोधी ...