顯示具有 2015-09-29 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-09-29 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年9月28日 星期一

2015-09-29 भारत (India) और सुर्खियां


Live हिन्दुस्तान
   
नरेंद्र मोदी स्वदेश रवाना, ये हैं पीएम के अमेरिका दौरे की 10 खास बातें   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सप्ताह भर का अमेरिका दौरा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मुहिम को तेजी, डिजिटल इंडिया अभियान को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों का समर्थन एवं पर्यावरण संरक्षण में देश की सशक्त भूमिका जैसी उपलब्धियों के साथ आज समाप्त हुआ। 1. आतंकवाद पर कड़ा रुख मोदी के इस दौरे में आतंकवाद पर कड़ा रुख अख्तियार किया जाना भी उपलब्धियों में रहा। भारत और अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें दाउद इब्राहिम की डी कंपनी, जैश-ए-मोहम्मद एवं लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन माना गया। उन्होंने संयुक्त ...

2015-09-29 भारत (India) खेलकूद


आज तक
   
आडवाणी ने जीता अपना 14वां विश्व खिताब   
आज तक
भारत के शीर्ष बिलियर्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को विश्व बिलियर्ड्स खिताब पर कब्जा किया. आडवाणी ने फाइनल में सिंगापुर को पीटर गिलक्रिस्ट को हराया. यह आडवाणी का 14वां विश्व खिताब है. आडवाणी ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए गिलक्रिस्ट को 1168 अंकों के हराया. यह फाइनल मैच अधिकतम 300 मिनट का था और इस दौरान खिलाड़ी अधिक से अधिक अंक जुटा सकते थे. इसके साथ ही आडवाणी ने गिलक्रिस्ट के हाथों बीते सप्ताह प्वाइंट फारमेट चैम्पियनशिप के फाइनल में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया. इनपुटः IANS. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ...

2015-09-29 भारत (India) मनोरंजन


Zee News हिन्दी
   
ऐश्वर्या के बारे में पूछे जाने पर बोले सलमान- 'सवाल के लिए तालियां...जज्बाती सवाल..'   
Zee News हिन्दी
मुंबई: सुपर स्टार सलमान खान से आज जब उनकी पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय बच्चन के लोकप्रिय रियेलिटी शो 'बिग बॉस' में आने के बारे में सवाल किया गया तो वह कहे बिना नहीं रह सके , 'जज्बाती सवाल... कर दिया।' सलमान इस शो के होस्ट हैं । ऐसी रिपोर्ट हैं कि ऐश्वर्या अपनी आगामी फिल्म 'जज्बा' के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' में आ सकती हैं । इस फिल्म से वह कई साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगी। इसके बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, ' पीआर वालों द्वारा माइक हटाने से पूर्व यह अंतिम सवाल होना चाहिए था। इस सवाल के लिए तालियां । जज्बाती सवाल.. कर दिया।' भाषा. First Published: Tuesday, September 29, ...

2015-09-29 भारत (India) व्यवसाय


प्रभात खबर
   
ग्रोथ बढाने के लिए ब्‍याज दरों में कटौती कर सकते हैं राजन, मौद्रिक नीति समीक्षा आज   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन के लिए ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन आज चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक समीक्षा पेश करेंगे. महत्वपूर्ण नीतिगत दरों पर फैसला करते समय राजन विभिन्न कारकों मसलन निचली मुद्रास्फीति, औद्योगिक उत्पादन में सुस्ती, सामान्य से कम मानसून और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों बढोतरी के फैसले को टालने आदि को ध्यान में रखेंगे. चीन में सुस्ती के भारत पर असर को कम करने के लिए रिजर्व बैंक गवर्नर पर वित्त मंत्रालय के अलावा उद्योग जगत का भी ब्याज दरों में कटौती के लिए दबाव है.
ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं राजन   आज तक
आम से लेकर खास तक को सस्ते कर्ज का इंतजार   Nai Dunia
ग्रोथ बढ़ाने के लिए राजन दे सकते हैं ब्याज दरों में कटौती का तोहफा   नवभारत टाइम्स
Veer Arjun   
Patrika   
सभी ३८ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
चीन की दीदी ने किया ओला में निवेश   
Business Standard Hindi
चीन की सबसे बड़ी टैक्सी-हेलिंग सेवा दीदी कुआइदी ने आज टैक्सी एग्रीगेटर ओला में निवेश करने की घोषणा की है। हालांकि निवेश की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। ओला भारत में उबर से मिल रही तगड़ी प्रतिस्पर्धा का मुकाबला करने के लिए अपनी उपस्थिति बढ़ाने की संभावनाएं तलाश रही है। चीन की कंपनी इससे पहले दक्षिण पूर्व एशिया की ग्रैब टैक्सी और अमेरिका की लिफ्ट में निवेश कर चुकी है। दिलचस्प है कि जापान का सॉफ्टबैंक ओला सहित इन सभी कंपनियों का आम निवेशक है। इस साल फरवरी में दीदी दाचे और कुआइदी दाचे ने विश्व की सबसे बड़ी स्मार्टफोन आधारित परिवहन सेवा फर्म 'दीदी ...

2015-09-29 भारत (India) भारत


दैनिक जागरण
   
मिनटों में मिलेगा रेलवे का आरक्षित टिकट   
दैनिक जागरण
साजिद रजा खां, बरेली। रेलवे का टिकट लेने में यात्रियों के पसीने छूट जाते हैं। घंटों लाइन में लगने के बाद ही रिजर्वेशन टिकट मिल पाता है, लेकिन अब सूरत बदलने की उम्मीद है। सब कुछ सही रहा तो पांच मिनट में यात्रियों को रिजर्वेशन टिकट मिलेगा। इसके लिए भारतीय रेलवे ने स्टेशन आरक्षण केंद्रों पर पॉम इंप्रेशन मशीन लगाने का फैसला लिया है। उत्तर रेलवे (एनआर) के मुख्य 21 स्टेशनों का चयन हो चुका है। इसके चलते एनआर के कॉमर्शियल विभाग की स्पेशल टीम ने बरेली, मुरादाबाद, हरिद्वार, सहारनपुर, गाजियाबाद, देहरादून, लखनऊ, वाराणसी, शाहजहांपुर, चंदौसी, मेरठ, अंबाला, चंडीगढ़, लुधियाना, ...

2015-09-29 भारत (India) विश्व


Live हिन्दुस्तान
   
नरेंद्र मोदी स्वदेश रवाना, ये हैं पीएम के अमेरिका दौरे की 10 खास बातें   
Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सप्ताह भर का अमेरिका दौरा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मुहिम को तेजी, डिजिटल इंडिया अभियान को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों का समर्थन एवं पर्यावरण संरक्षण में देश की सशक्त भूमिका जैसी उपलब्धियों के साथ आज समाप्त हुआ। 1. आतंकवाद पर कड़ा रुख मोदी के इस दौरे में आतंकवाद पर कड़ा रुख अख्तियार किया जाना भी उपलब्धियों में रहा। भारत और अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त बयान जारी किया, जिसमें दाउद इब्राहिम की डी कंपनी, जैश-ए-मोहम्मद एवं लश्कर-ए-तैयबा को आतंकवादी संगठन माना गया। उन्होंने संयुक्त ...