顯示具有 2015-09-28 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-09-28 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年9月27日 星期日

2015-09-28 भारत (India) और सुर्खियां

एनडीटीवी खबर
   
आतंकवाद के खिलाफ विश्‍व की मानवतावादी शक्तियां एक हों : सैप सेंटर में बोले पीएम मोदी   
एनडीटीवी खबर
सैन होजे: अमेरिका में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सैन होज़े के सैप सेंटर में भारतीयों के बीच पहुंचे। यहां क़रीब 18 हज़ार भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि गुड इवनिंग कैलिफोर्निया, आप लोगों का उत्‍साह देखते ही बनता है। आज 27 सितंबर है और भारत में आज 28 सितंबर है, भारत मां के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जयंती है। उन्‍हें कोटि-कोटि प्रणाम। पीएम मोदी ने 'वीर भगत सिंह अमर रहे' के नारे लगाए। पीएम ने कहा, मैं यहां (कैलिफोर्निया) करीब 25 साल के बाद आया हूं और बहुत कुछ बदला नजर आता है। बहुत नए चेहरे नजर आए हैं। यहां के ...

2015-09-28 भारत (India) खेलकूद

Sahara Samay
   
पंकज आडवाणी ने 14वां विश्व खिताब जीता   
Sahara Samay
भारत के सबसे सफल क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्डस चैम्पियनशिप के फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट को हराकर अपना 14वां विश्व खिताब जीता. एडिलेड से मिली जानकारी के अनुसार तीस साल के आडवाणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गिलक्रिस्ट को 1168 अंक से हराया. अपने 14वें वि खिताब के बारे में आडवाणी ने कहा, 'अंक प्रारूप का फाइनल पीटर (गिलक्रिस्ट) को गंवाने के बाद मैं मुकाबला बराबर करने के लिए प्रतिबद्ध था. खेल मनोवैज्ञानिक भाई श्री के साथ बातचीत और रात को अच्छी नींद ने काम कर दिया. मैंने फाइनल से पहले रात को रणनीति और मानसिक रवैये पर बात की और ...

2015-09-28 भारत (India) मनोरंजन

Zee News हिन्दी
   
14 साल बाद: 'तुम बिन 2' का निर्देशन करेंगे अनुभव सिन्हा   
Zee News हिन्दी
मुंबई : फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा चार साल के अंतराल के बाद एक बार फिर से निर्देशकीय पारी की बागडोर संभालने जा रहे हैं और वह 2001 में आयी रोमांटिक फिल्म 'तुम बिन' का सीक्वल तैयार करेंगे। 'तुम बिन 2' फिल्म में मुख्य भूमिका में नये चेहरों को लिया जाएगा और अगले साल यूरोप में इसकी शूटिंग शुरू होगी। अनुभव ने कहा, 'भारत में हमने लगभग 2005-2006 के दौरान फ्रेंचाइजी और सीक्वल बनाने का काम शुरू किया। भूषण कुमार (टी-सीरिज) 2010 से ही मुझे 'तुम बिन 2' बनाने के लिए कह रहे हैं।' उन्होंने बताया, 'दुर्भाग्य से, उस समय हमारे पास कहानी का आइडिया नहीं था। मेरे दिमाग में ढेर सारी प्रेम ...

2015-09-28 भारत (India) व्यवसाय

Zee News हिन्दी
   
फेसबुक परिसर में PM मोदी ने कहा-भारतीय अर्थव्यवस्था को 20 ट्रिलियन डॉलर करने का लक्ष्य   
Zee News हिन्दी
सेन होजे : भारत को निवेश के लिए स्वर्णभूमि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि दुनिया में पैसे की कोई कमी नहीं है लेकिन बहुत से देश नहीं जानते कि यह पैसा कहां लगाया जाए उनके लिए नया पता भारत है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार व्यापार सुगमता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है और उनका लक्ष्य देश की अर्थव्यवस्था को 8 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 20 ट्रिलियन डॉलर में बदलना है। अमेरिका में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के कार्यालय में एक कार्य्रकम में मोदी ने कहा,''निवेश के लिए भारत इस समय सर्वोत्तम स्थल है क्योंकि यहां तीन चीजें लोकतंत्र, विशाल ...

2015-09-28 भारत (India) भारत

नवभारत टाइम्स
   
मेक इन इंडिया के जवाब में 'मेक इंडिया'   
नवभारत टाइम्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मेक इन इंडिया' कैंपेन पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को 'मेक इंडिया' का विचार रख नई बहस छेड़ दी। विपक्षियों ने केजरीवाल के बयान को लेकर उनकी आलोचना शुरू कर दी। आम आदमी पार्टी ने ट्विटर पर 'मेक इंडिया' के नारे को लेकर कैंपेन शुरू कर दिया। शाम तक #MakeIndiaFisrt ट्विटर के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। रविवार को शहीद भगत सिंह और लोकसभा के पहले स्पीकर विट्ठल भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने मेक इन इंडिया कैंपेन पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि आज हम लोग जो मेक इन ...

2015-09-28 भारत (India) विश्व