顯示具有 2015-09-17 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-09-17 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年9月16日 星期三

2015-09-17 भारत (India) और सुर्खियां

एनडीटीवी खबर
   
चिली में 8.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, 1 महिला की मौत, कई घायल   
एनडीटीवी खबर
वॉशिंगटन: दक्षिणी अमेरिकी देश चिली में 8.3 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया है। इसकी वजह से राजधानी सेनटियागो में इमारतों को काफी नुक़सान पहुंचा है। भूकंप के बाद चिली समेत पेरू और फ्रेंच पोलीनीसिया में सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। चिली सरकार ने लोगों से तटीय इलाकों को खाली करने के लिए कहा है। भूकंप केंद्र के एकदम नजदीक स्थित इलापेल के मेयर ने रेडियो पर कहा कि भूकंप के चलते दीवार गिरने से 26 साल की एक महिला की मौत हो गई है और 15 अन्य लोग घायल हो गए हैं। भूचाल का केंद्र इलापेल के से 46 किमी दूर का इलाका रहा। मेयर ने बताया कि सेनटियागो में बिजली पानी आपूर्ति ...

2015-09-17 भारत (India) खेलकूद

Live हिन्दुस्तान
   
सेतुरमन ने हरिकृष्णा को विश्व कप से बाहर किया   
Live हिन्दुस्तान
ग्रैंडमास्टर और राष्ट्रीय चैम्पियन एस पी सेतुरमन ने विश्व कप शतरंज के तीसेर दौर में एंट्री ले ली है। सेतुरमन ने दुनिया के 21वें नंबर के खिलाड़ी हमवतन पी हरिकृष्णा को हरा दिया है। दो गेम के मिनी मैच में खराब शुरुआत के बाद सेतुरमन ने सकारात्मक वापसी की और दूसरे दौर में बड़ा उलटफेर किया। अब उनका सामना अजरबैजान के शखरियार मामेदियारोव और दुनिया की टॉप महिला खिलाड़ी चीन की यिफान होउ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। हरिकृष्णा ने रिटर्न मैच में काले मोहरों से खेलते हुए बर्लिन डिफेंस आजमाया। वह सेतुरमन की सटीक चालों के आगे जल्दी ही दबाव में आ गए और 46वीं चाल ...

2015-09-17 भारत (India) मनोरंजन

आज तक
   
जानें 'कट्टी-बट्टी' की टीम ने क्या छुपाया?   
आज तक
फिल्म 'कट्टी-बट्टी' रोमांस और कॉमेडी से कहीं अधिक है. लेकिन फिल्म में बहुत कुछ छुपाया गया है. कंगना रनोत और इमरान खान अभिनीत फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है. फिल्म का व्यापक रूप से प्रचार किया गया है, लेकिन फिल्म निर्माता के साथ-साथ अभिनेता ने भी इस तथ्य का उल्लेख किया कि फिल्म प्रोमोज और ट्रेलर से कहीं बेहतर है. फिल्म के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि फिल्म निश्चित रूप से ज्यादा बेहतर है उन्होंने कहा, 'जैसे सब लोग कह रहे हैं कि 'कट्टी-बट्टी' रोमांटिक कॉमेडी से ज्यादा है. अब यह दर्शकों पर है कि वह आएं और खुद देखें. इनपुट: IANS. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के ...

2015-09-17 भारत (India) व्यवसाय

नवभारत टाइम्स
   
EDLI स्कीम के तहत अब 6 लाख का इंश्योरेंस बेनेफिट   
नवभारत टाइम्स
रिटायरमेंट फंड मैनेज करने वाले ईपीएफओ की एंप्लॉयीज डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (ईडीएलआई) स्कीम के तहत इंश्योरेंस बेनेफिट में भारी बढ़ोतरी करने के लिए लेबर मिनिस्ट्री मान गई है। अभी इस स्कीम के तहत 3.6 लाख रुपये का बेनेफिट मिलता है। अब उसे 66 पर्सेंट बढ़ाकर 6 लाख किया जाएगा। यह पिछले लिमिट से 66 पर्सेंट अधिक है। अभी यह भी नियम है कि मौजूदा कंपनी में एक साल तक लगातार नौकरी करने पर ही यह बेनेफिट मिलता है। अब स्कीम के लिए इस शर्त को भी हटाया जा रहा है। इन कदमों के चलते ईपीएफओ को 4 करोड़ सब्सक्राइबर्स को जोड़े रखने में मदद मिल सकती है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब मोदी ...

2015-09-17 भारत (India) भारत

Live हिन्दुस्तान
   
पाकिस्तान ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन   
Live हिन्दुस्तान
पाकिस्तानी सेना ने कल रात से चार बार संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर भारी गोलीबारी और मोर्टार गोलाबारी की जिसका भारतीय बलों ने जवाब दिया। पाकिस्तानी पक्ष ने कल रात में और आज दिन में तीन बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और आज रात पुंछ सेक्टर में दोबारा गोलीबारी शुरू कर दी। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कल रात सात बजकर 45 मिनट के बाद से पुंछ जिले के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों को मोर्टार बमों और स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इलाके से ...

2015-09-17 भारत (India) विश्व