顯示具有 2015-09-13 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-09-13 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年9月12日 星期六

2015-09-13 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
झाबुआ में गैस सिलेंडर से नहीं, जिलेटिन की वजह से हुआ धमाका : पुलिस सूत्र   
एनडीटीवी खबर
झाबुआ: मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के पेटलावद में शनिवार को एक होटल में हुए धमाके में नया खुलासा हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ये धमाका गैस सिलेंडर फटने की वजह से नहीं, बल्कि पास की दुकान में रखी जिलेटिन की छड़ों की वजह से हुआ। होटल के पास वाली दुकान में जिलेटिन की छड़ें रखी हुई थीं। हादसे के बाद से ही दुकान का मालिक फरार है। उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं इस मामले में सरकार के एक मंत्री की संवेदनहीनता भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने झाबुआ के प्रभारी मंत्री अंतर सिंह आर्य को तुरंत घटनास्थल पर जाने का निर्देश दिया, लेकिन ...

2015-09-13 भारत (India) खेलकूद


बीबीसी हिन्दी
   
33 साल की फ्लेविया पेनेटा ने यूएस ओपन जीतते ही लिया टेनिस से रिटायरमेंट   
दैनिक भास्कर
न्यूयॉर्क. इटली की फ्लेविया पेनेटा ने अपने ही देश की रोबर्टा विंची को 7-6(4), 6-2 से हराकर यूएस ओपन के वुमन सिंगल्स का खिताब जीत लिया। खास बात यह है कि पेनेटा ने टाइटल जीतने के बाद कोर्ट पर ही रिटायरमेंट का एलान भी कर दिया। विंची और पेनेटा बचपन की दोस्त भी हैं। पहला ग्रेंड स्लेम टाइटल. पेनेटा अगले साल फरवरी में 34 साल की हो जाएंगी। यूएस ओपन पेनेटा का पहला ग्रेंड स्लेम खिताब भी है। जीतने के बाद पेनेटा ने कहा कि यूएस ओपन जीतना मेरे लिए बहुत बड़ी कामयाबी है लेकिन साल में 11 महीने लगातार प्रोफेशनल टेनिस खेलना अब मेरे लिए आसान नहीं है और इसीलिए मुझे रिटायरमेंट लेना पड़ ...

2015-09-13 भारत (India) मनोरंजन


Zee News हिन्दी
   
सलमान ने 'हीरो' के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया   
Zee News हिन्दी
मुम्बई : सुपरस्टार सलमान खान ने अपने नवीनतम प्रोडक्शन 'हीरो' को सफल बनाने के लिए अपने प्रशंसकों का आभार प्रकट किया है। सलमान ने नये चेहरों सूरज पंचोली और आथिया शेट्टी का स्वागत करने के लिए ट्विटर पर दर्शकों को धन्यवाद दिया। दोनों ने निखिल आडवाणी की निर्देशित रोमांटिक एक्सशन फिल्म में अभिनय किया है। दबंग स्टार ने ट्वीट किया, ''जो लोग हीरो देखने गए और जिन्होंने फिल्मी जगत में सूरज एवं आथिया का स्वागत किया और उसे जो देखने जा रहे हैं, उन्हें धन्यवाद। '' उन्होंने लिखा कि 'हीरो' ने पहले दिन 6.85 करोड़ रूपए कमाए। वह इस फिल्म के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने लिखा, ''वसूली ...

2015-09-13 भारत (India) व्यवसाय


Live हिन्दुस्तान
   
जेके टायर ने किया लक्सर का अधिग्रहण   
Live हिन्दुस्तान
देश की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी जेके टायर ने केवेंडिश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए एक समझौता किया है जो लक्सर टायर के नाम से टायर, ट्यूब और फ्लैप बनाती है। जेके टायर ने शनिवार को बीएसई को बताया कि उसने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई जेके एशिया सिंगापुर के साथ मिलकर केवेंडिश के शत प्रतिशत अधिग्रहण के लिए केसोराम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के साथ समझौता किया है। कंपनी ने बताया कि अधिग्रहण का अधिकतम मूल्य 2200 करोड़ रुपये होगा जो कुछ शर्तों पर निर्भर करेगा। अधिग्रहण के बाद केवेंडिश में सबसे बड़ी हिस्सेदारी तथा प्रबंधकीय नियंत्रण जेके टायर का होगा जबकि वह ...

2015-09-13 भारत (India) भारत


आज तक
   
नासिक कुंभ में दूसरे शाही स्नान के दौरान धक्का-मुक्की, बेकाबू हुए श्रद्धालु   
आज तक
कुंभ मेला के दौरान नासिक में गोदावरी तट पर रविवार को दूसरा शाही स्नान शुरू हो चुका है. इस मौके पर सबसे पहले निरंजनी अखाड़ा ने आस्था की डुबकी लगाई. जबकि तट पर निर्मोही अखाड़े के पहुंचते ही श्रद्धालु बेकाबू हो गए और धक्का-मुक्की भी हुई. हालांकि, इस ओर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. त्र्यंबकेश्वर में गोदवारी के किनारे 11 बजे के बाद आम भक्त शाही स्नान कर सकेंगे. यहां करीब 80 लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है, जिनमें विदेशी भक्त भी शामिल हैं. स्नान को लेकर प्रशासन ने जमकर तैयारी की है. नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. तीसरा शाही ...

2015-09-13 भारत (India) विश्व


एनडीटीवी खबर
   
पाकिस्तान-चीन सीमा पर टेंशन के बीच बॉर्डर एरिया का दौरा करेंगे राजनाथ सिंह   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली. पाकिस्तान और चीन बॉर्डर पर जारी टेंशन के बीच होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह इन दोनों देशों से लगने वाली बॉर्डर पोस्ट्स का दौरा करेंगे। राजनाथ अगले हफ्ते इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। पाकिस्तान से लगने वाली बॉर्डर पर लगातार सीजफायर उल्लंघन हो रहा है। जबकि लद्दाख के बुर्तसे इलाके में भारत और चीन के बीच टेंशन तब बढ़ गई जब पैट्रोलिंग लाइन पर चीन की ओर से बनाए गए वॉच टावर को इंडियन आर्मी ने गिरा दिया। तीन दिन का होगा दौरा. राजनाथ का यह दौरा मंगलवार से शुरू होकर तीन दिन चलेगा। सबसे पहले वो जम्मू-कश्मीर जाएंगे। यहां वह सांबा में आईटीबीपी के नए ऑफिसर्स मेस का उद्धाटन ...