顯示具有 2015-09-09 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-09-09 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年9月8日 星期二

2015-09-09 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
लास वेगास में ब्रिटिश एयरवेज के विमान में लगी आग, 172 लोग बाल-बाल बचे   
एनडीटीवी खबर
अमेरिका के लास वेगास में मंगलवार को ब्रिटिश एयरवेज के विमान में टेकऑफ से पहले आग लग गई। राहत की बात यह रही कि सभी को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया। लास वेगास के मैककान इंटरनेशल एयरपोर्ट की जानकारी के मुताबिक, जिस समय प्लेन में आग लगी उस समय 159 पैसेंजर और 13 क्रू मेंबर फ्लाइट में मौजूद थे। सात लोगों को जिन्हें लंदन में उतरना था वे इस दौरान मामूली घायल हुए हैं। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, प्लाइट #BA2276 के लेफ्ट इंजन में आग लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। एफएए के प्रवक्ता इयान ग्रेगोर ने बताया कि यात्री आपाताकालीन स्लाइड्स के ...

2015-09-09 भारत (India) खेलकूद


ABP News
   
भारत की लगातार तीसरी हार, ईरान 3-0 से जीता   
Zee News हिन्दी
बेंगलुरू: भारतीय फुटबॉल टीम का लचर प्रदर्शन मंगलवार को यहां ईरान के खिलाफ भी बदस्तूर जारी रहा और उसे एकतरफा मैच में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जो उसकी फीफा विश्व कप 2018 के क्वालीफाईंग मुकाबले में लगातार तीसरी हार है। ईरान की तरफ से सरदार अजमून (29वें ), आंद्रानिक तेमोरियन (47वें) और मेहदी तारेमी ( 51वें मिनट) ने गोल किये। ईरानी टीम ने बिना संघर्ष किये आसानी से तीन अंक हासिल किये। इससे वह तीन मैचों में कुल सात अंक लेकर ग्रुप डी में शीर्ष पर पहुंच गया है। भारत ग्रुप में पांचवें और आखिरी स्थान पर है। पहले हाफ में काफी धीमा खेल हुआ। दोनों टीमों ने एक दूसरे को परखने में ...

2015-09-09 भारत (India) मनोरंजन


Live हिन्दुस्तान
   
बड़े पर्दे के विलेन असल जिंदगी में हीरो हैं प्रकाश राज   
Live हिन्दुस्तान
'सिंघम', 'दबंग-2' और 'रेडी' जैसी फिल्मों में विलेन बनकर बॉलीवुड में नाम कमाने वाले एक्टर प्रकाश राज असल जिंदगी के हीरो हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर प्रकाश ने सोमवार को तेलंगाना के पिछड़े महबूबनगर जिले के एक गांव को गोद लेने का फैसला लिया। प्रकाश राज ने पंचायत राज एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. तारकरामा राव को फोन किया और महबूबनगर जिले का कोंडारेडिपल्ले गांव गोद लेने की इच्छा जाहिर की। तारकरामा राव ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा कि उन्होंने प्रकाश राज की सोच को सराहा और उनकी मुलाकात जिला कलेक्टर श्रीदेवी और विधायक अंजैया से करवाई। उन्होंने इस ...

2015-09-09 भारत (India) व्यवसाय


नवभारत टाइम्स
   
एक्सपर्ट्स ने 29 सितंबर को रेट कट पर लगाया दांव   
नवभारत टाइम्स
रिजर्व बैंक इस महीने के आखिर में लोन सस्ता कर सकता है। दरअसल, इंटरनैशनल मार्केट में कमोडिटी के दाम कम होने से डिफ्लेशन जैसे हालत बन गए हैं और यह फूड इनफ्लेशन की तुलना में इकनॉमिक ग्रोथ के लिए बड़ी बाधा बन गया है। ईटी ने 20 टॉप इकॉनमिस्ट्स और फंड मैनेजरों के बीच सर्वे किया। इसमें से 19 ने कहा कि 29 सितंबर को मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू में आरबीआई रीपो रेट में 0.25 पर्सेंट की कटौती कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई का दबाव इकॉनमी से खत्म नहीं हुआ है, लेकिन सरकार का फूड मैनेजमेंट अच्छा रहा है और उसने मिनिमम सपोर्ट प्राइस में भी बहुत कम बढ़ोतरी की है। इससे आम लोगों पर ...

2015-09-09 भारत (India) भारत


आज तक
   
पुलिस कमिश्नर पद से हटाए जाने से नाराज हैं राकेश मारिया, दे सकते हैं इस्तीफा   
आज तक
शीना मर्डर केस की तफ्तीश में जुटे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया ने अचानक प्रमोशन दिए जाने को लेकर खुले तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन उनके चेहरे के भाव बहुत कुछ कह रहे थे. वह इस ऑर्डर को राजनीति से प्रेरित मान रहे हैं. कहा यह भी जा रहा है कि मारिया अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. शीना मर्डर केस में मारिया की निजी दिलचस्पी को लेकर उनके करीबियों ने बताया कि जब खार थाने की पुलिस ने इंद्राणी और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया तो उसने हाई-फाई अंग्रेजी बोलकर पुलिस को बेइज्जत करना शुरू कर दिया. ...और खुद पूछताछ में जुट गए मारिया इंस्पेक्टर दिनेश कदम ने इस ...

2015-09-09 भारत (India) विश्व


Live हिन्दुस्तान
   
सऊदी डिप्लोमेट पर रेप का आरोप, केस दर्ज   
Live हिन्दुस्तान
भारत में सऊदी अरब के राजदूत के सचिव पर दो घरेलू सहायिकाओं से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सोमवार देर शाम को डीएलएफ दो थाना पुलिस ने एक एनजीओ की मदद से दोनों महिलाओं को मुक्त कराया। दोनों का मेडिकल कराने के बाद जज के सामने बयान भी दर्ज कराए गए। पुलिस ने आरोपी सचिव, उनकी पत्नी और बेटे-बेटी पर भी केस दर्ज किया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यहां पर उनके साथ कथित तौर पर रेप भी किया गया। पुलिस ने सोमवार को स्थानीय लोगों और एनजीओ के दखल के बाद इन महिलाओं को छुड़वाया। सूत्रों के अनुसार ये दोनों महिलाएं नेपाली मूल की हैं और राजनयिक के घर पर घरेलू ...