顯示具有 2015-09-01 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-09-01 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年8月31日 星期一

2015-09-01 भारत (India) और सुर्खियां


बीबीसी हिन्दी
   
मणिपुर में पुलिस फ़ायरिंग, आगजनी, दो मरे   
बीबीसी हिन्दी
मणिपुर के चूड़चंद्रपुर में कुछ अज्ञात लोगों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों, पाँच विधायकों और स्थानीय सासंद के घर में आग लगा दी है. घटना में तीन लोग मारे जा चुके हैं. पुलिस के अनुसार फ़ायरिंग में दो और आग लगने की घटना में एक की मौत हो गई. ख़बरों के अनुसार इंफाल आउटर से इस घटना में सांसद थांगसो बाइते और राज्य सरकार में मंत्री गानथांग हाउकिप, फुंगजाथांग टोनसिंग के घरों में आग लगा दी गई है. आग लगाने की घटना जिस वक्त हुई उस वक़्त मंत्री या उनका कोई रिश्तेदार घर पर नहीं था. मंत्रियों के कर्मचारी आग लगाए जाने के बाद बच निकलने में कामयाब हुए . Image copyright DILIP SHARMA.
मणिपुर में हिंसा: एक मंत्री, एक सांसद और 5 विधायकों के घरों में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, चूड़ाचंदपुर में कर्फ्यू   Zee News हिन्दी
मणिपुर में भीड़ ने स्वास्थ्य मंत्री, सांसद और 5 विधायकों के घरों में की आगजनी   ABP News
मणिपुर के मंत्री, सांसद, विधायकों के घरों में आगजनी, लगा कर्फ्यू   आईबीएन-7
Sahara Samay   
दैनिक जागरण   
सभी १७ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
गुजरात: पुलिस की गाड़ी ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला, दो की मौत   
दैनिक भास्कर
वडोदरा. गुजरात के वडोदरा में सोमवार रात एक पुलिस की गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई। गाड़ी ने वहां सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। इसमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बाकी तीन की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ड्राइवर नशे में था। बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी पानीगेट पुलिस स्टेशन की थी। गाड़ी शहर की पेट्रोलिंग के लिए निकली थी। हादसा सरसाली बायपास पर हुआ। यहां ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और जीप फुटपाथ पर चढ़ गई। बाद में जीप पलट भी गई। घटना के पीड़ित मजदूर बताए जा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें घटनास्थल की फोटोज... PREV. 1; 2 · 3 · NEXT · Email · Google ...

2015-09-01 भारत (India) खेलकूद


ABP News
   
INDvsSL: 22 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने से महज 7 विकेट दूर टीम इंडिया   
ABP News
नई दिल्ली: श्रीलंका में 22 साल बाद टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने से टीम इंडिया अब महज 7 विकेट ही दूर है. कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया सात विकेट चटकाकर टेस्ट सीरीज पर कब्जा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है. श्रीलंका क्रिकेट टीम ने सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भारत द्वारा दिए गए 386 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टम्प्स तक तीन विकेट पर 67 रन बना लिए. सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा 24 तथा कप्तान एंजेलो मैथ्यूज 22 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के लिए इशांत शर्मा ने दो विकेट लिए हैं जबकि उमेश यादव को एक सफलता मिली है.
मैच भारत की मुट्ठी में   प्रातःकाल
Ind vs SL: श्रीलंका में इतिहास रचने मैदान में उतरेंगी 'विराट की सेना'   पंजाब केसरी
श्रीलंका: सात विकेट बचे, बनाने हैं 319 रन   बीबीसी हिन्दी
दैनिक भास्कर   
आज तक   
नवभारत टाइम्स   
सभी ७१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
वर्ल्ड चैम्पियनशिपः केन्याई खिलाड़ी शीर्ष स्थान पर, जमैकाई रहे दूसरे नंबर पर   
दैनिक भास्कर
बीजिंग. विश्व एथलेटिक्स स्पर्धा के नौवें और आखिरी दिन सात स्पर्धाओं के फाइनल के बाद केन्या ने सात स्वर्ण सहित 16 पदक जीतकर तालिका में पहला स्थान हासिल किया। जमैका सात स्वर्ण सहित 12 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला मैराथन का स्वर्ण पदक इथोपिया के नाम रहा जबकि पुरुष ऊंची कूद में कनाडा, महिला भाला फेंक में जर्मनी, महिला 5000 मीटर दौड़ में इथोपिया, पुरुष 1500 मीटर दौड़ में केन्या, महिलाआें की चार गुणा 400 रिले में जमैका और पुरुषों की चार गुणा 400 रिले में अमेरिका ने स्वर्ण पदक जीते। अमेरिका पदक तालिका में छह स्वर्ण सहित 18 पदक ...

2015-09-01 भारत (India) मनोरंजन


आज तक
   
अमिताभ बच्चन ने अभद्र एसएमएस को लेकर कराई पुलिस में शिकायत दर्ज   
आज तक
हिंदी फिल्म जगत के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया गया है और उन्हें एक साल से अभद्र संदेश मिल रहे हैं. इस रहस्य को सुलझाने के लिए अमिताभ ने पुलिस से मदद मांगी है. अमिताभ सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहने वाली सिनेहस्तियों में शुमार हैं. अमिताभ ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स को सूचित किया कि किसी ने उनका अकाउंट हैक कर लिया है. अमिताभ ने सोमवार को ट्वीट किया, 'घड़ा भर चुका है. पिछले एक साल से अभद्र संदेश मुझे मिल रहे हैं. अभी-अभी सब पुलिस के हवाले किए.' ...

2015-09-01 भारत (India) व्यवसाय


आज तक
   
पहली तिमाही में कम हो गई विकास दर   
आज तक
देश की अर्थव्यवस्था की चाल थोड़ी धीमी हुई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में देश की विकास दर सात फीसदी रही, जो इससे एक तिमाही पहले 7.5 फीसदी थी और गत वर्ष की समान तिमाही में 6.7 फीसदी थी. केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक, इस तिमाही में वाणिज्यिक सेवा क्षेत्र के 12.8 फीसदी विकास, वित्तीय सेवा के 8.9 फीसदी विकास और विनिर्माण उत्पादन के 7.2 फीसदी विकास ने सात फीसदी विकास दर हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभाई. इस दौरान कृषि विकास दर 1.9 फीसदी, खनन विकास दर चार फीसदी, ऊर्जा विकास दर 3.2 फीसदी ...

2015-09-01 भारत (India) भारत


आज तक
   
PM मोदी आज बिहार के भागलपुर में करेंगे रैली, नीतीश-लालू के हमले का देंगे जवाब   
आज तक
बिहार में महागठबंधन की स्वाभिमान रैली के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे भागलपुर में रैली करने वाले हैं. बिहार में पीएम मोदी की यह चौथी परिवर्तन रैली होगी. इस रैली पर देश की निगाहें टिकी हैं. दरअसल, इस रैली की सबसे बड़ी दिलचस्पी इसी में है कि पीएम मोदी महागठबंधन की तिकड़ी पर किस तरह पलटवार करते हैं. पटना की स्वाभिमान रैली में सोनिया गांधी, नीतीश कुमार और लालू यादव की तिकड़ी ने मोदी पर जमकर प्रहार किए थे. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी उन सबका जवाब देंगे. सिल्क सिटी में जुटेंगे 5 लाख लोग रैली सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर के हवाई ...

2015-09-01 भारत (India) विश्व


ABP News
   
'चीन के लोगों को जीवित काट देते थे जापानी सेना के डॉक्टर'   
ABP News
बीजिंग: एक जापानी युद्ध अपराधी ने माना है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन पर काबिज जापानी सेना के चिकित्सक चीनी लोगों को जीवित काट देते थे. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान चीन में जुल्म ढाने वाले जापानी सैनिकों ने खुद हाथ से लिख कर अपनी जुल्म की कहानी सुनाई थी. जंग की 70वीं बरसी पर चीन का अभिलेखागार प्रशासन इन्हें एक-एक कर जारी कर रह है. ऐसा ही एक इकरारनामा तोकोकिची नागाता का है. 1920 में पैदा हुए नागाता को 1942 में बतौर चिकित्सक जापानी सेना में भर्ती किया गया था. उसे 1945 में पकड़ा गया था. नागाता ने अपने इकरारनामे में कहा है कि वह जापानी सेना के लिए चुना ...