顯示具有 2015-08-31 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-08-31 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年8月30日 星期日

2015-08-31 भारत (India) और सुर्खियां


बीबीसी हिन्दी
   
हार्दिक पटेल बोले- मैं अगला सरदार पटेल, 27 करोड़ गुर्जरों का हमारे पास समर्थन   
दैनिक भास्कर
नई दिल्ली: गुजरात में पाटीदार और पटेल कम्युनिटी के लिए आरक्षण की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन की अगुआई करने वाले 22 साल के हार्दिक पटेल ने कहा है कि वे आधुनिक सरदार पटेल बनना चाहते हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में हार्दिक पटेल ने कहा, ''मुझे अच्छा लगता है, जब लोग मुझे सरदार कार्तिक कहते हैं। मैं आधुनिक पटेल बनना चाहता हूं। कोई पाखंडी नहीं।'' पीएम नरेंद्र मोदी के सरदार पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति बनवाने की योजना पर कटाक्ष करते हुए हार्दिक ने कहा, ''मैं असली वाला बनना चाहता हूं। कोई स्टैचू नहीं।'' हार्दिक पटेल ने यह भी कहा कि उनके आंदोलन को 27 करोड़ गुर्जरों का समर्थन है। बता दें ...

2015-08-31 भारत (India) खेलकूद


बीबीसी हिन्दी
   
पेइचिंग : विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप समाप्त, केन्या बना नं. 1   
चाइना रेडियो इंटरनेशनल
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 30 सितंबर की रात को पेइचिंग के बर्ड नेस्ट स्टेडियम में समाप्त हुई। पदक तालिका में केन्या ने 7 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ पहली बार पहला स्थान प्राप्त किया। जमैका 7 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि अमेरिका 6 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक हासिल कर तीसरे स्थान की जगह बनायी। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ के नये अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने पेइचिंग विश्व चैंपियनशिप को महान बताया। उन्होंने कहा कि चीन ने एक शानदार चैंपियनशिप का आयोजन किया और वह विशिष्ट है। कल की प्रतियोगिता में केन्या के पुरुष खिलाडी ...

2015-08-31 भारत (India) मनोरंजन


आज तक
   
पवनदीप राजन ने जीता 'द वॉइस इंडिया'   
आज तक
आखिरकार टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' के विजेता का नाम सामने आ ही गया, और वो हैं पवनदीप राजन. पिछले 13 हफ़्तों से चल रहे सिंगिंग रियल्टी शो 'द वॉइस इंडिया' में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उनके कोच शान, मीका सिंह, हिमेश रेशमिया और सुनिधि चौहान थे. बीती रात इस शो के ग्रैंड फिनाले में हिमेश रेशमिया के घराने के पवनदीप राजन ने यह खिताब जीत लिया. फिनाले में कई सारे सिंगर्स जैसे कनिका कपूर, ऐश किंग, आकृति कक्कर, सिद्धार्थ महादेवन, नीति मोहन के साथ-साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी मौजूद थे. पवनदीप को विजेता के तौर पर 50 लाख की धनराशि, एक मारूति ऑल्टो ...

2015-08-31 भारत (India) व्यवसाय


नवभारत टाइम्स
   
पूर्वी दिल्ली में आ रहे 8000 'स्मार्ट' फ्लैट्स   
नवभारत टाइम्स
दिल्ली का पूर्वी हिस्सा जल्द ही 'स्मार्ट' होने जा रहा है। कड़कड़डूमा और त्रिलोकपुरी में दो नए प्रोजोक्ट आ रहे हैं, जो 8000 फ्लैट ऑफर करेंगे। लगभग 5 साल में बनकर तैयार होने वाले टीओडी दिशानिर्देश पर ये प्रोजेक्ट्स आवासीय व व्यवसायिक दोनों तरह की स्पेस मुहैया करवाएंगे। कड़कड़डूमा में 5000 फ्लैट्स बनकर तैयार होंगे वहीं त्रिलोकपुरी में संजय लेक के सामने 3000 स्मार्ट फ्लैट्स बनेंगे। इसी के साथ-साथ स्मार्ट सिटीज की तर्ज पर मेट्रो स्टेशन के करीब व्यवसायिक भवन भी तैयार होंगे, जिनमें पार्क से लेकर हरा-भरा इलाका भी विकसित किया जाएगा। इसी के साथ जो फ्लैट्स तैयार होंगे, ...

2015-08-31 भारत (India) भारत


बीबीसी हिन्दी
   
हार्दिक पटेल, पाटीदार आंदोलन और चार सवाल   
बीबीसी हिन्दी
गुजरात के उभरते हुए युवा नेता हार्दिक पटेल के नेतृत्व में आरक्षण की मांग को लेकर चलाए जा रहे पटेल समुदाय के आंदोलन के पीछे किसका हाथ है? आंदोलन क्यों और कैसे शुरू हुआ? गुजरात आमतौर पर हिन्दू-मुस्लिम दंगों के लिए जाना जाता है. जातिय अशांति के लिए नहीं. तो अब ये पटेल समुदाय जाति अशांति क्यों फैला रहा है? अहमदाबाद में 25 अगस्त की रैली में पांच लाख लोग (हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों पर यक़ीन किया जाए तो) कैसे आ गए? राज्य सरकार ने रैली की न केवल इजाज़त दी बल्कि जिस मैदान में रैली हुई उसका किराया भी नहीं लिया? अगर सवाल कई हैं तो जवाब भी अनेक और विचार भी अलग-अलग.
हार्दिक की चेतावनी, गुजरात में जो हुआ उसे पूरे देश में लेकर जाएंगे   Live हिन्दुस्तान
गुर्जर महासभा ने हार्दिक पटेल को घेरा   नवभारत टाइम्स
सौ मीटर की दौड़ नहीं, मैराथन है आरक्षण आंदोलन: हार्दिक   Jansatta
आईबीएन-7   
Nai Dunia   
Patrika   
सभी १२८ समाचार लेख »   


ABP News
   
इंद्राणी ने बेटे मिखाइल की हत्या के लिए दी 2.5 लाख की सुपारी, 4 कोशिशें हुईं नाकाम   
दैनिक भास्कर
मुंबई पुलिस ने इंद्राणी-पीटर मुखर्जी के वर्ली वाले घर से एक सूटकेस बरामद किया है, जो इस केस में अहम सबूत साबित हो सकता है। मुंबई: शीना बोरा मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इंद्राणी मुखर्जी ने अगस्त 2014 में अपने बेटे मिखाइल की हत्या के लिए मुंबई के एक कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था। इंद्राणी ने मिखाइल को मारने की यह चौथी कोशिश की थी। मिखाइल पुलिस पूछताछ में बता चुका है कि इससे पहले उसे तीन बार मारने की कोशिश की गई थी। दो बार गुवाहाटी में, जबकि एक बार शीना की हत्या वाले दिन यानी 24 अप्रैल 2012 को मुंबई ...

2015-08-31 भारत (India) विश्व


Live हिन्दुस्तान
   
हार्दिक की चेतावनी, गुजरात में जो हुआ उसे पूरे देश में लेकर जाएंगे   
Live हिन्दुस्तान
गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक पटेल ने चेतावनी दी है कि वह अपने आंदोलन का दायरा अन्य राज्यों में भी बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पूरे देश में पटेल समुदाय को एकजुट करेंगे। इसके साथ ही आंदोलन में कुर्मियों और गुर्जर जैसी जातियों को भी शामिल करेंगे। हार्दिक ने दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुजरात में जो हुआ, उसे हम राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं और करीब 12 राज्यों के लोग हमारे संपर्क में हैं। उन्होंने कहा, आरक्षण आंदोलन मैराथन है, कोई 100 मीटर की दौड़ नहीं है, जो 1-2 साल तक चलेगा। हार्दिक ने कहा कि मैं विभिन्न राज्यों में ...