顯示具有 2015-08-13 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-08-13 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年8月12日 星期三

2015-08-13 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
संसद सत्र का आज आखिरी दिन, हंगामे के आसार, जीएसटी पास कराने की कोशिश में सरकार   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। हंगामेदार रहे इस सत्र में जीएसटी समेत कोई भी महत्वपूर्ण बिल पास नहीं हो पाया है। हालांकि सरकार की कोशिश आज एक बार फिर से जीएसटी को राज्यसभा में पास कराने की होगी। जीएसटी पास न होने से मुश्किल सरकार के मुताबिक, जीएसटी के इस सत्र में पास न होने की वजह से इसे अगले साल लागू करने में और देरी होगी। 21 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफ़े की मांग पर अड़ी है। विपक्ष का आरोप है कि सुषमा ...

2015-08-13 भारत (India) खेलकूद


बीबीसी हिन्दी
   
गॉल टेस्ट: पकड़ मजबूत करने का 'विराट' मौका   
बीबीसी हिन्दी
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन है. श्रीलंका को पहली पारी में 183 में समेटने के बाद भारत के पास इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत करने का शानदार मौका है. आर अश्विन की शानदार गेंदबाज़ी की बदौलत भारत ने बुधवार को श्रीलंका को पहली पारी में सिर्फ़ 183 रनों पर ही समेट दिया था. अश्विन ने 46 रन ख़र्च कर छह विकेट चटकाए. श्रीलंका को सस्ते में सिमटने के बाद भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 128 बना लिए हैं. लोकेश राहुल सिर्फ़ 7 और रोहित शर्मा सिर्फ़ 9 रन बनाकर आउट हो गए थे.
अश्विन ने पहले ही दिन 'ढहाई लंका'   प्रातःकाल
विकेटों के पतझड़ में, भारत की स्थिति मजबूत   Sanjeevni Today
पहले दिन अश्विन-शिखर छाए, टीम इंडिया ने श्रीलंका को बैकफुट पर ढकेला   दैनिक भास्कर
Live हिन्दुस्तान   
एनडीटीवी खबर   
ABP News   
सभी ७९ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना, श्रीकांत और प्रणय जीते, कश्यप हारे   
Zee News हिन्दी
जकार्ता: ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने मंगलवार को यहां सीधे गेम में आसान जीत दर्ज करके विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन पुरुष एकल में पारुपल्ली कश्यप को हार का सामना करना पड़ा। पुरूष एकल में खेल रहे अन्य भारतीयों किदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी वरीयता प्राप्त साइना ने को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की और दूसरे दौर के मैच में हांगकांग की चेंग नगान यी को केवल 34 मिनट में 21-13, 21-9 से हराया। विश्व में दूसरे ...

2015-08-13 भारत (India) मनोरंजन


Zee News हिन्दी
   
करीना जैसी नहीं आलिया: शाहिद   
नवभारत टाइम्स
हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि शाहिद कपूर को अपनी फिल्म 'शानदार' की कोस्टार आलिया भट्ट में एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर की झलक नजर आती है, लेकिन अब शाहिद का कहना है कि करीना और आलिया में कोई समानता नहीं है। इसलिए इन दोनों की तुलना नहीं की जानी चाहिए। आलिया और शाहिद की जोड़ी पहली बार फिल्म शानदार में साथ नजर आने वाली है। कल इसका ट्रेलर भी लॉन्च हुआ, जिसमें ये दोनों एक साथ काफी अच्छे दिख रहे हैं। इसी मौके पर शाहिद से जब आलिया और करीना के बीच कंपैरिजन पर सवाल किया गया तो शाहिद का कहना था, करीना कपूर और आलिया भट्ट के बीच कोई समानता नहीं है और उनकी एक दूसरे से ...

2015-08-13 भारत (India) व्यवसाय


दिखी अच्छी रिकवरी, अमेरिकी बाजार सपाट होकर बंद   
मनी कॉंट्रोल
शुरुआती कमजोरी से उबरकर अमेरिकी बाजारों ने अच्छी रिकवरी दिखाई है। बुधवार के कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार सपाट होकर बंद हुए हैं। शुरुआती कारोबार में डाओ जोंस में 200 अंकों से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली थी। क्रूड में रिकवरी से एनर्जी शेयरों में गिरावट थमी और मंदी के सौदे कटने से बाजार में निचले स्तरों से उछाल देखने को मिला है। डाओ जोंस कल के ही स्तरों पर सपाट होकर 17,402.5 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एसएंडपी 500 इंडेक्स 2 अंक बढ़कर 2,086 के स्तर पर सपाट होकर बंद हुआ है। इसके अलावा नैस्डेक 7.6 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 5,044.4 के स्तर पर बंद हुआ है। वीडियो देखें.
अमेरिकी बाजारों में स्मार्ट रिकवरी, एशिया में हल्की बढ़त   मनी भास्कर
अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख   शेयर मंथन

सभी ६ समाचार लेख »   


अशोक लैलेंड को 159.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ   
Business Standard Hindi
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लैलेंड ने 30 जून 2015 को समाप्त तिमाही में 159.31 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ कमाया। कंपनी का कहना है कि आलोच्य तिमाही में अच्छी वाहन बिक्री का सकारात्मक असर उसके वित्तीय निष्पादन पर रहा। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल एकल परिचालन आय 3,841.21 करोड़ रुपये रही। कंपनी को गत वर्ष समान तिमाही में 2,477.80 करोड़ रुपये की कुल एकल आय पर 47.95 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी के मझौले व भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 45 प्रतिशत बढ़ी। Keyword: hinduja group, ashoke leyland, net profit, first quarter, ...

2015-08-13 भारत (India) भारत


एनडीटीवी खबर
   
संसद सत्र का आज आखिरी दिन, हंगामे के आसार, जीएसटी पास कराने की कोशिश में सरकार   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है। हंगामेदार रहे इस सत्र में जीएसटी समेत कोई भी महत्वपूर्ण बिल पास नहीं हो पाया है। हालांकि सरकार की कोशिश आज एक बार फिर से जीएसटी को राज्यसभा में पास कराने की होगी। जीएसटी पास न होने से मुश्किल सरकार के मुताबिक, जीएसटी के इस सत्र में पास न होने की वजह से इसे अगले साल लागू करने में और देरी होगी। 21 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र के पहले दिन से ही कांग्रेस विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफ़े की मांग पर अड़ी है। विपक्ष का आरोप है कि सुषमा ...

2015-08-13 भारत (India) विश्व


आज तक
   
चीन के तियानजिन में ब्लास्ट, 17 की मौत, सैकड़ों जख्मी   
आज तक
चीन के उत्तरी-पूर्वी शहर तियानजिन में बुधवार देर रात भीषण धमाका हुआ, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई. ब्लास्ट में सैकड़ों लोग जख्मी हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है. चीन के सरकारी टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, धमाका स्थानीय समय के मुताबिक रात के 11.30 बजे हुआ. धमाका विस्फोटकों के जखीरे में हुआ. इसके कुछ ही देर बाद दूसरे विस्फोट की आवाज भी सुनी गई. ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. धमाके के बाद आग की भयंकर लपटें वहां के निवासियों को दूर-दूर से ही नजर आ रही थीं. घटना के बाद आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की सैकड़ों गाड़ियां ...