顯示具有 2015-06-30 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-06-30 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年6月29日 星期一

2015-06-30 भारत (India) और सुर्खियां

प्रभात खबर
   
ललित मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सरकार, सिंगापुर पहुंची ED टीम   
आज तक
आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की टीम को सिंगापुर भेजा है ताकि लेटर रोगेटरी (एलआर) में तेजी लाई जा सके. गौरतलब है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे की संलिप्तता का विवाद सामने आने के बाद सरकार का यह पहला बड़ा कदम है. प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार की सुबह सिंगापुर को एलआर लिखा है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय पिछले दो साल से इस मसले पर कोई खास एक्शन नहीं ले रही थी, जबकि 2013 में ब्रिटेन ने भारत से रिवाइज्ड एलआर मांगा था. आईपीएल के पूर्व ...

2015-06-30 भारत (India) खेलकूद

प्रभात खबर
   
रहाणे क्रिकेट के कप्तान   
Live हिन्दुस्तान
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया का चयन किया। बोर्ड ने धौनी-कोहली समेत बांग्लादेश दौरे पर गए आठ वरिष्ठ खिलाड़ियों को आराम दिया है। वहीं, टी-20 वर्ल्डकप-2016 के मद्देनजर नए दौर की टीम इंडिया का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बनाया है। धौनी ने बैठाया था बाहर: बोर्ड सचिव अनुराग ठाकुर ने टीम का ऐलान किया। धौनी ने भले ही रहाणे को बांग्लादेश के खिलाफ दो वन-डे मैच में न खिलाया हो लेकिन अजेय यानि अजिंक्य को बोर्ड ने उनके पिछले दो साल के प्रदर्शन का इनाम देते हुए टीम इंडिया की कमान सौंप दी। संदीप-मनीष नए चेहरे: बोर्ड सचिव ने तीन वन-डे और दो टी-20 मैचों ...

2015-06-30 भारत (India) मनोरंजन

Live हिन्दुस्तान
   
सलमान और मैं अब दोस्त बन गये हैं, सब कुछ साथ करेंगे: शाहरुख खान   
Live हिन्दुस्तान
अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान अगले साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी अपनी फिल्मों रईस और सुल्तान के साथ टकराएंगे लेकिन शाहरुख का कहना है कि वे दोस्त हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिल्में एक साथ रिलीज को टकराव के तौर पर नहीं देखते। दोनों फिल्में अगले साल ईद पर रिलीज होंगी। शाहरुख ने यहां एक समारोह में संवाददाताओं से कहा, अब हम दोस्त बन गये हैं, इसलिए सब कुछ हम साथ में करेंगे। उन्होंने कहा, आप सबके लिए यह टकराव है लेकिन हमारे लिए नहीं है। कमाई का टकराव हो सकता है लेकिन हमारे लिए बराबर बराबर मुनाफा होगा। राहुल ढोलकिया द्वारा निर्देशित रईस एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें शाहरुख के ...

2015-06-30 भारत (India) व्यवसाय

एनडीटीवी खबर
   
सिकंदर के ग्रीस का मुकद्दर रूठा, आज कर्ज चुकाने का आखिरी दिन   
दैनिक भास्कर
एथेंस। कभी दुनिया जीतने निकले सिकंदर का ग्रीस (यूनान) आज बाजार की बाजी हारता नजर आ रहा है। मुकद्दर ने साथ नहीं दिया तो वह 21वीं सदी का ऐसा पहला देश बन जाएगा जो डिफाॅल्टर घोषित होगा। अब तक मनुष्य और कंपनियां ही डिफॉल्टर घोषित होती रही हैं। ग्रीस पर 11 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा कर्ज है। इसकी पहली किस्त में 12 हजार करोड़ रुपए चुकाने का मंगलवार को आखिरी दिन है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) अपनी इस डेडलाइन को तब तक आगे बढ़ाने को तैयार नहीं है, जब तक ग्रीस उसकी शर्तें नहीं मान लेता। गहराते संकट के बीच दुनियाभर के शेयर बाजारों की नजर 5 जुलाई को होने वाले जनमत संग्रह पर ...

2015-06-30 भारत (India) भारत

प्रभात खबर
   
28 वर्षीया ए प्रीति बनी देश की पहली लेडी मेट्रो ड्राइवर   
प्रभात खबर
चेन्नई : चेन्नई मेट्रो रेल की पहली ट्रेन को एक महिला ने चलाया और मुख्यमंत्री जे जयललिता ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर अलंदुर से कोयमबेदु रवाना होने वाली पहली ट्रेन को यहां सरकारी धर्मबल पॉलिटेक्निक कॉलेज से इंजीनियरिंग में डिप्लोमाधारी 28 वर्षीया ए प्रीति ने चलाया. मुख्यमंत्री ने राज्य सचिवालय से लाइव वीडियो के जरिये हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया. प्रीति के पिता आर अंबू ने कहा, ' मैं बेहद रोमांचित हूं...मेट्रो रेल में लोको पायलट बनने का मेरी बेटी का ख्वाब पूरा हो गया.' उन्होंने विस्तार से बताया कि उनकी बेटी ने मेट्रो रेल ...

2015-06-30 भारत (India) विश्व