顯示具有 2015-06-29 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-06-29 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年6月28日 星期日

2015-06-29 भारत (India) और सुर्खियां


Jansatta
   
सुषमा स्वराज के मंत्रालय ने ललित मोदी पर आरटीआई के तहत जानकारी देने से इनकार किया   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: ऐसे समय जब विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ललित मोदी को ब्रिटिश यात्रा दस्तावेज दिलाने में 'मदद' को लेकर विपक्षी दलों की आलोचनाओं का शिकार हो रही हैं, उनके मंत्रालय ने पूर्व आईपीएल प्रमुख से जुड़े पासपोर्ट मुद्दे के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार किया है। मंत्रालय ने उस आरटीआई आवेदन का जवाब देने से इनकार कर दिया, जिसमें सात सवाल शामिल थे। आवेदन में पूछा गया कि मोदी का पासपोर्ट बहाल करने के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील नहीं करने का फैसला किसका था। विदेश मंत्रालय ने 26 जून के अपने जवाब में कहा कि कृपया ध्यान दें कि विदेश ...

2015-06-29 भारत (India) खेलकूद


आज तक
   
IPL स्पॉट फिक्सिंग केस में श्रीसंत की किस्मत का फैसला आज   
आज तक
आईपीएल-6 स्पॉट फिक्सिंग मामले में सोमवार को दिल्ली की अदालत फैसला सुनाने वाली है. साल 2013 में स्पॉट आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का मामला सामने आया था, जिसमें क्रिकेटर श्रीसंत, अजीत चंडिला और अंकित चव्हाण के अलावा दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भी आरोपी बनाया गया था. 23 मई को मामले में सुनवाई पूरी हो चुकी है. दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक स्पॉट फिक्सिंग मामले में कुल 42 लोग आरोपी हैं, जिनमें से 6 फरार हैं. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा ने 23 मई को इस मामले में आरोप तय करने को लेकर सोमवार का दिन निर्धारित किया था. उन्होंने आरोपियों की ...

2015-06-29 भारत (India) मनोरंजन


प्रभात खबर
   
तो क्या किंग खान की राह पर चल रहे हैं दबंग खान...   
प्रभात खबर
मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले दुलहनियां ले जायेंगे में एक सीन काफी फेमस हुआ था जो फिल्म का क्लाइमेक्स था. यह रेलवे स्टेशन का सीन था जो अमरीश पुरी,शाहरूख खान ,काजोल आदि पर फिल्माया गया था. जानकारों का मानना है कि यह क्लाइमेक्स ही फिल्‍म की जान थी. इसके बाद भी किंग खान कई फिल्‍मों में रेलवे स्टेशन पर नजर आये और फिल्म सफल रही. उनकी हाल की फिल्‍म 'चेन्नई एक्सप्रेस' तो 100 करोड़ी क्लब में शामिल भी हुई. शाहरूख के बाद बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान ने भी कई फिल्‍मों में रेलवे स्टेशन का सीन दिया जो उनके लिए लकी साबित हुई. आपको बता दें ...

2015-06-29 भारत (India) व्यवसाय


Live हिन्दुस्तान
   
आसानी से धोखाधड़ी का शिकार बन जाते हैं बैंक: रिजर्व बैंक   
Live हिन्दुस्तान
रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर आर गांधी का मानना है कि बैंक व वित्तीय संस्थान आसानी से धोखेबाजों का शिकार बन जाते हैं। उन्होंने बैंकों से लगातार सतर्कता बरतने को कहा है। गांधी ने कहा कि धोखेबाजी करने वाले हमेशा बैंकरों, नियामकों व पुलिस से एक कदम आगे रहने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की वित्तीय धोखाधड़ी के बाद बैंक प्रणालीगत तरीके से प्रतिक्रिया देते हैं। बैंकर रिण से हट जाते हैं, जोखिम के प्रति कड़ाई बरतते हैं या फिर वे उंची ब्याज दरों या शुल्कों के जरिये नुकसान की भरपाई करने का प्रयास करते हैं। गांधी ने यहां वित्तीय धोखाधड़ी पर एक व्याख्यान में ...

2015-06-29 भारत (India) भारत


आज तक
   
'हिंदू धर्म के पास है दुनिया की सारी समस्याओं का समाधान'   
आज तक
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को गुजरात कन्वेंशन सेंटर में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू धर्म के पास दुनिया की सारी समस्याओं का समाधान है. उन्होंने कहा, 'हिंदू धर्म के पास दुनिया की सभी समस्याओं का समाधान है.. मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि क्योंकि मैं हिंदू धर्म में पैदा हुआ हूं.' शाह यहां पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की किताब 'ट्रैन्सेन्डन्सः प्रमुख स्वामीजी के साथ मेरे आध्यात्मिक अनुभव' के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे. आराधना में गुजरे मुश्किलों के दो साल बीजेपी अध्यक्ष ने कहा, 'जब मैं दो सालों तक मुश्किलों का ...

2015-06-29 भारत (India) विश्व


Live हिन्दुस्तान
   
कुवैत विस्फोट में यूपी के भी दो लोगों की मौत, CM अखिलेश करेंगे मदद   
Live हिन्दुस्तान
कुवैत सिटी की एक शिया मस्जिद में हुए बम विस्फोट में मारे गए 27 लोगों में दो भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने मामले की जानकारी दी। दूतावास ने एक बयान में कहा कि मृतकों में रिजवान हुसैन (31) और इब्ने अब्बास (25) का नाम शामिल है। रिजवान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का रहने वाला था और इब्ने अंबेडकर नगर का। गौरतलब है कि शुक्रवार दोपहर की नमाज के दौरान मस्जिद में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर दिया था। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट द्वारा किए गए इस हमले में 26 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 227 अन्य घायल हो गए थे। दूतावास ने विस्फोट के बाद कुवैत में रह रहे ...