顯示具有 2015-04-27 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-04-27 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年4月26日 星期日

2015-04-27 भारत (India) और सुर्खियां


आईबीएन-7
   
भूकंप के ये मैसेज अफवाह हैं इन पर ध्यान न दें!   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। नेपाल में भूकंप आने के बाद से ही सोशल मीडिया और व्हाट्स ऐप पर नासा के हवाले से ऐसे कई मैसेज आ रहे हैं जिनमें अगला भूकंप कब आएगा और इसका समय क्या होगा ये बताया जा रहा है। ऐसा ही एक मैसेज था, उत्तर भारत में अगला भूकंप रात 8.06 बजे आएगा। इसकी तीव्रता 8.2 होगी। यह नासा की खबर है। सिर्फ इतना ही नहीं इन मैसेज में ये भी लिखा है कि अगला भूकंप और भी भयावह, खतरनाक होगा। यहां तक कि भारतीय मौसम विभाग से भी वाट्स ऐप पर इस तरह के भूकंकी की भविष्यवाणियों के मैसेज आ रहे हैं। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आए तो इस मैसेज को फॉरवर्ड न करें क्योंकि नासा ने ऐसी कोई भविष्यवाणी ...

2015-04-27 भारत (India) खेलकूद


आज तक
   
जब भूकंप आया तो वॉर्म अप कर रही थी अंडर 14 गर्ल्स फुटबॉल टीम   
आज तक
नेपाल में शनिवार को 7.9 तीव्रता के भूकंप का सामना करने वाली भारतीय 'अंडर-14' गर्ल्स फुटबॉल टीम वतन लौट आई है. खिलाड़ियों को वहां का भयानक मंजर भुलाए नहीं भूलता. टीम की कोच रॉकी मेमोल बताती हैं, 'हमें वॉर्म अप करते हुए पांच मिनट ही हुए होंगे कि धरती हिलने लगी. ऐसा लगा कि हमारे आस-पास की सारी इमारतें गिर जाएंगी . मैं समझ गई कि यह भूकंप है और मैंने लड़कियों को तुरंत स्टेडियम से भागने को कहा.' भारत की अंडर-14 गर्ल्स फुटबॉल टीम एशियन फुटबॉल कनफेडरेशन की रीजनल चैंपियनशिप खेलने नेपाल गई थी. शनिवार को जब वहां 7.9 तीव्रता का भूकंप आया तो टीम काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में ...

2015-04-27 भारत (India) मनोरंजन


Live हिन्दुस्तान
   
पहली बार कान्स रेड कारपेट पर चलेंगी कैटरीना   
Live हिन्दुस्तान
अभिनेत्री कैटरीना कैफ 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव के रेड कारपेट पर पहली बार मौजूदगी दर्ज कराने जा रही हैं, लेकिन कहती हैं कि अपने लुक को लेकर फिक्रमंद होने की बजाय इस महान मंच का लुत्फ उठाना चाहती हैं। कैटरीना 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में वैश्विक सौंदर्य उत्पाद लोरियाल की एंबेसडर के रूप में रेड कारपेट पर जलवा बिखेरेंगी। इसके अलावा 13 मई को फिल्मोत्सव के उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगी। कैटरीना (3)ने मुंबई से फोन पर बताया, "मुझे नहीं लगता कि मैं वहां कोई चलन या नया लुक शुरू करने जा रही हूं। मुझे नहीं लगता कि मेरा ऐसा इरादा है। मेरे ख्याल से ...

2015-04-27 भारत (India) व्यवसाय


आईबीएन-7
   
रतन टाटा ने शियाओमी में हिस्सेदारी खरीदी   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शियाओमी टेक्नोलॉजी ने आज कहा कि टाटा समूह के सेवानिवृत्त अध्यक्ष रतन टाटा ने कंपनी में एक हिस्सेदारी खरीदी है। इससे भारत में कंपनी को अपनी उपस्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने यहां जारी एक बयान में कहा है कि यह पहला मौका है, जबकि किसी भारतीय ने शियाओमी में निवेश किया है। शियाओमी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली जुन ने कहा है कि उनके (टाटा) द्वारा किया गया निवेश भारत में अब तक कंपनी द्वारा अपनाई गई रणनीति पर एक मुहर है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि टाटा ने कितना निवेश किया है। बयान में कहा ...

2015-04-27 भारत (India) भारत


आईबीएन-7
   
भूकंप के ये मैसेज अफवाह हैं इन पर ध्यान न दें!   
आईबीएन-7
नई दिल्ली। नेपाल में भूकंप आने के बाद से ही सोशल मीडिया और व्हाट्स ऐप पर नासा के हवाले से ऐसे कई मैसेज आ रहे हैं जिनमें अगला भूकंप कब आएगा और इसका समय क्या होगा ये बताया जा रहा है। ऐसा ही एक मैसेज था, उत्तर भारत में अगला भूकंप रात 8.06 बजे आएगा। इसकी तीव्रता 8.2 होगी। यह नासा की खबर है। सिर्फ इतना ही नहीं इन मैसेज में ये भी लिखा है कि अगला भूकंप और भी भयावह, खतरनाक होगा। यहां तक कि भारतीय मौसम विभाग से भी वाट्स ऐप पर इस तरह के भूकंकी की भविष्यवाणियों के मैसेज आ रहे हैं। अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आए तो इस मैसेज को फॉरवर्ड न करें क्योंकि नासा ने ऐसी कोई भविष्यवाणी ...

2015-04-27 भारत (India) विश्व


Live हिन्दुस्तान
   
नेपाल में आज सुबह फिर हिली धरती, सड़कों पर कटी रात, राहत कार्य शुरू   
Live हिन्दुस्तान
नेपाल में सोमवार की सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। काठमांडू में सुबह 6:25 मिनट पर भूकंप के झटके से अफरातफरी मच गई। शनिवार को आए विनाशकारी भूकंप के बाद अब तक नेपाल समेत उत्तर भारत में छोटे-बड़े कुल 66 झटके महसूस किए गए हैं। इसके कारण नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव समेत लाखों लोग लगातार दो दिन से खुले आसमान के नीचे शरण लिए हुए हैं। नेपाल में भूकंप से अब तक 66 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, बीती रात हुई बारिश के कारण ऑपरेशन मैत्री को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। हालांकि, अभी मौसम साफ हो गया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो गया है। अभी और झटकों ...