顯示具有 2015-03-26 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-03-26 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年3月25日 星期三

2015-03-26 भारत (India) और सुर्खियां


आज तक
   
CWC15: भिड़ेंगे ये 22 और जीतेंगे सिर्फ 11   
आज तक
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें तैयार हैं. दोनों ही टीमों के प्लेइंग इलेवन में बदलाव होने की संभावना ना के बराबर है. सेमीफाइनल का मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है. एक नजर दोनों खिलाड़ियों के प्लेइंग इलेवन और उनके प्रदर्शन पर. प्लेइंग 11-. शिखर धवन vs डेविड वार्नर- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन बड़े मैचों के खिलाड़ी माने जाते हैं. वो अगर फॉर्म में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. धवन का बल्लेबाजी औसत 43.96 का है और उन्होंने 60 वनडे मैचों में 2462 रन जड़े हैं. डेविड वार्नर इस ...

2015-03-26 भारत (India) खेलकूद


आईबीएन-7
   
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला   
आईबीएन-7
ऑस्ट्रेलिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वर्ल्डकप की सबसे बड़ी टक्कर के लिए अगर कंगारूओं ने छींटाकशी शुरू की है तो टीम इंडिया भी करारा जवाब देने के लिए तैयार है। विराट कोहली और रोहित शर्मा के मुताबिक अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अपनी हदें लांघी तो उन्हें माकूल जवाब मिलेगा। वर्ल्डकप के आंकड़ों को देखें तो ऑस्ट्रेलिया भारत पर 20 साबित हो रही है। अभी तक वर्ल्डकप में दोनों टीमें 10 बार भिड़ी हैं जिसमें 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है। जबकि भारत ने सिर्फ ...

2015-03-26 भारत (India) मनोरंजन


Jansatta
   
'जज्बा' गर्ल ऐश्वर्या राय के लिए 9 अक्टूबर है खास   
Jansatta
फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता की एक्शन फिल्म 'जज्बा' नौ अक्तूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। पांच साल के अंतराल के बाद इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री ऐश्वर्या राय वापसी करने जा रही हैं। मुंबई में इस समय फिल्माये जा रहे फिल्म में इरफान, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह, अतुल कुलकर्णी, चंदन राय सन्याल और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा है कि अंतिम गिनती शुरू हो गयी है और 'जज्बा' फिल्म नौ अक्तूबर 2015 को प्रदर्शित होगी। कमलेश पांडेय और रोबिन भट्ट ने 'जज्बा' की पटकथा लिखी है। संबंधित प्रवृत्तियां 9 Oct 2015 Aishwarya Rai Bachchan Comeback Film ...

2015-03-26 भारत (India) व्यवसाय


दैनिक जागरण
   
महिला ट्रेन में होगी अकेली, तो मिलेगी यह सुविधा   
दैनिक जागरण
मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ट्रेनों में अकेले सफर करने वाली महिलाओं को रेलवे पहली अप्रैल से अलग बर्थ मुहैया कराएगा। ट्रेन के सफर में महिलाओं से बढ़ती छेड़छाड़ पर रेल मंत्रालय काफी गंभीर है। अकेले सफर करने वाली महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं ज्यादा होती हैं। लिहाजा अब अकेली सफर करने वाली छह महिलाओं का ग्रुप बनाया जाएगा। प्रत्येक छह महिलाओं के ग्रुप को आरक्षित बोगी के बीच वाले कूपे में छह बर्थ उपलब्ध कराई जाएंगी। उस बर्थ पर किसी पुरुष यात्रियों को बैठने तक नहीं दिया जाएगा। इसकी सूचना टीटीई के अलावा ट्रेनों में सुरक्षा को तैनात जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ को भी उपलब्ध ...

2015-03-26 भारत (India) भारत


ABP News
   
क्लीन चिट से फिर हरे हुए जख्म   
नवभारत टाइम्स
सीबीआई की ओर से 84 सिख दंगों के मामले में पूर्व सांसद जगदीश टाइटलर को क्लीन चिट देने पर पीड़ित परिवारों के जख्म फिर हरे हो गए हैं। इंसाफ की इंतजार में बैठे ज्यादातर लोगों को इस खबर के पता चलते ही गहरा सदमा लगा है। उनके खिलाफ सबूत न होने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है। इस पर पीड़ितों का कहना है कि सरकारी आंकड़ों के हिसाब से दंगों में 3000 से ज्यादा लोग मारे गए थे। ऐसे में आरोपियों को क्लीन चिट देना यह दिखाता है कि कोई भी सरकार यह नहीं चाहती कि पीड़ित परिवारों को जस्टिस मिले। सीबीआई ने चुपचाप 24 दिसंबर 2014 को ही क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी थी। हालांकि आम सिख इस बात ...

2015-03-26 भारत (India) विश्व


Zee News हिन्दी
   
फ्रांस को जेट के ब्लैक बॉक्स से ऑडियो मिला   
Zee News हिन्दी
सेयने लेस/आल्पस (फ्रांस) : फ्रांस के जांचकर्ताओं ने दुर्घटनाग्रस्त विमान के कॉकपिट से ब्लैक बॉक्स बरामद किया और इसके वॉयस रिकार्डर को निकाला लेकिन इस बारे में कोई ब्यौरा नहीं मिल पाया है कि जर्मन विमान क्यों अप्रत्याशित रूप से आल्प्स की पहाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 150 लोग हादसे में मारे गए। नारंगी रंग का कॉकपिट वायस रिकार्डर का दुर्घटना के चलते आकार बदल गया है। इससे यह पता चल सकेगा कि जर्मनविंग फ्लाइट 9525 के पायलटों ने बार्सिलोना से डूसलडोर्फ के बीच नियमित उड़ान के दौरान एयर ट्रैफिक नियंत्रकों से कल रेडियो संपर्क कैसे खो दिया।
जर्मनविंग्स हादसे की जांच शुरू   आज तक
फ्रांस: 8 मिनट में 32000 फीट नीचे आया था प्लेन, वॉइस रिकॉर्डर मिला   दैनिक भास्कर
फ्रांस के आल्प्स में विमान हादसा, सभी 150 यात्रियों की मौत   Bhasha-PTI
खबरें l Deutsche Welle   
Live हिन्दुस्तान   
बिजनेस भास्कर   
सभी १२३ समाचार लेख »   


बीबीसी हिन्दी
   
सऊदी अरब ने यमन में शुरू की सैन्य कार्रवाई   
बीबीसी हिन्दी
अमरीका में सऊदी अरब के राजदूत ने कहा है कि उनके देश ने यमन में शिया हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू कर दिया है. राजदूत अब्देल अल ज़ुबैर ने कहा कि राष्ट्रपतिअब्द्रब्बुह मंसूर हादी की वैध सरकार की रक्षा के लिए सऊदी अरब ने कार्रवाई शुरू की है. ईरान के समर्थन वाले विद्रोहियों ने हाल के दिनों में अपनी पकड़ मज़बूत की है, इस वजह से हादी को राजधानी सना छोड़नी पड़ी. अमरीकी ख़ुफिया फ़ाइल. वहीं अमरीकी अख़बार 'लांस एंजिल्स टाइम्स' की एक ख़बर के मुताबिक़ विद्रोहियों ने अमरीकी खुफिया फ़ाइलें जब्त की हैं. जिनमें यमन में अमरीकी अभियान का वर्णन है. हूती विद्रोही ...