顯示具有 2015-02-14 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2015-02-14 標籤的文章。 顯示所有文章

2015年2月13日 星期五

2015-02-14 भारत (India) और सुर्खियां


एनडीटीवी खबर
   
केजरीवाल के साथ छह मंत्री आज लेंगे शपथ, वीआईपी सुविधा लेने पर संशय बरकरार   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ उनके छह मंत्री भी इस दौरान शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां वीआईपी इंतज़ाम भी किए गए हैं, पर अब तक इस पर संशय की स्थिति है कि आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता इसका इस्तेमाल करेंगे या नहीं। आज से ठीक एक साल पहले केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था और आज ही वह दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच ये तय हो गया है कि कौन-कौन मंत्री बनेंगे, लेकिन उन्हें कौन-सा ...

2015-02-14 भारत (India) खेलकूद


Sahara Samay
   
विश्व कप 2015 : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दिया 332 रन का लक्ष्य   
Sahara Samay
कप्तान ब्रैंडन मैकुलम और कोरी एंडरसन के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने क्रिकेट विश्व कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 331 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. शनिवार को क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड को मैकुलम (65) और मार्टिन गुप्टिल (49) की सलामी जोड़ी पहले विकेट के लिए 15.5 ओवर में 111 रन जोड़कर तूफानी शुरूआत दिलाई. केन विलियमसन ने 57 जबकि एंडरसन ने 75 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड की टीम हेग्ले पार्क की बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही. मैकुलम ने 49 गेंद ...

2015-02-14 भारत (India) मनोरंजन


प्रभात खबर
   
सोनाक्षी ने दिया फिल्‍मकार महेश भट्ट को जवाब, कहा ''हंसने से कोई...''   
प्रभात खबर
विवादित शो 'एआईबी रोस्‍ट' के विवाद में अब एक और नया नाम जुड़ गया है और वो हैं जानेमाने फिल्‍मकार महेश भट्ट का. हाल ही में खबर आई थी कि मुंबई कोर्ट ने करण जौहर, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया हैं. महेश भट्ट का कहना है इन लोगों में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा का नाम शामिल क्‍यों नहीं हैं. आपको बता दें कि सोनाक्षी भी इस शो में दर्शकदीर्घा में मौजूद थी. भट्ट ने आगे कहा कि क्‍या सोनाक्षी का नाम इसलिए नहीं शामिल किया गया क्‍योंकि वे भाजपा सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी हैं. उन्‍होंने यह भी कहा कि शो में 4000 लोगों ने ...

2015-02-14 भारत (India) व्यवसाय


प्रभात खबर
   
सहारा के खिलाफ रिजर्व बैंक पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, संपत्ति बेचने का किया विरोध   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : सहारा मामले में शुक्रवार को उस समय नया मोड आ गया जब भारतीय रिजर्व बैंक ने सेबी के साथ इस समूह के विवाद में खुद को एक पक्षकार बनाने का उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया. रिजर्व बैंक ने सहारा के प्रमुख सुब्रत राय की रिहाई के लिये समूह की कंपनियों में से एक को अपनी संपत्ति बेचने से रोकने का अनुरोध किया है. भारतीय रिजर्व बैंक ने धन की व्यवस्था करने हेतु सहारा समूह को अपनी संपत्ति बेचने की अनुमति देने संबंधी न्यायालय के आदेश में सुधार का अनुरोध किया है. रिजर्व बैंक ने उच्चतम न्यायालय से अपनी अर्जी में अनुरोध किया है कि सहारा इंडिया फाइनेन्शियल कार्पोरेशन ...

2015-02-14 भारत (India) भारत


एनडीटीवी खबर
   
केजरीवाल के साथ छह मंत्री आज लेंगे शपथ, वीआईपी सुविधा लेने पर संशय बरकरार   
एनडीटीवी खबर
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। केजरीवाल के साथ उनके छह मंत्री भी इस दौरान शपथ लेंगे। रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां वीआईपी इंतज़ाम भी किए गए हैं, पर अब तक इस पर संशय की स्थिति है कि आम आदमी पार्टी के विधायक और नेता इसका इस्तेमाल करेंगे या नहीं। आज से ठीक एक साल पहले केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दिया था और आज ही वह दिल्ली के आठवें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इस बीच ये तय हो गया है कि कौन-कौन मंत्री बनेंगे, लेकिन उन्हें कौन-सा ...

2015-02-14 भारत (India) विश्व


ABP News
   
पाकिस्तान में तालिबानी हमला, 20 मरे   
ABP News
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पेशावर शहर में स्थित एक शिया मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 अन्य घायल हो गए. इस घटना के बाद शहर भर में विरोध-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया. समाचार वेबसाइट डॉन ने आतंकवादी समूह द्वारा भेजे गए एक ई-मेल के हवाले से कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. इस दौरान भारी गोलीबारी होने की खबर है और निवासियों ने कहा कि पूरा हयाताबाद धुएं के गुबार में समा गया. निवासियों ने कहा कि इमामिया मस्जिद में ...