顯示具有 2014-12-28 標籤的文章。 顯示所有文章
顯示具有 2014-12-28 標籤的文章。 顯示所有文章

2014年12月27日 星期六

2014-12-28 भारत (India) और सुर्खियां


मेलबर्न टेस्ट: भारत को उबारने में जुटे कोहली और रहाणे   
आईबीएन-7
मेलबर्न। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे संयम के साथ खेलते हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने में जुटे हैं। मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर जारी चार मैचों की सीरीज के इस तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 530 रनों के जवाब में भारत ने तीसरे दिन भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 224 रन बना लिए हैं। कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए अब तक 77 रनों की साझेदारी की है। कोहली ने 94 गेंदों का सामना कर आठ चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने 45 गेंदों पर पांच बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा है। कोहली और रहाणे ने 4.76 के शानदार औसत से ...

2014-12-28 भारत (India) खेलकूद


एनडीटीवी खबर
   
संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण प्रज्ञान ओझा पर प्रतिबंध   
Live हिन्दुस्तान
बीसीसीआई ने भारतीय टीम से बाहर चल रहे बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण अंतत: प्रतिस्पर्धी मैचों में गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया है जिसके बाद यह गेंदबाज एक्शन में सुधार के लिए चेन्नई जाएगा। बीसीसीआई ने ओक्षा के घरेलू राज्य संघ हैदराबाद को आधिकारिक रूप से सूचित किया है उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार की जरूरत है जिसके बाद इस गेंदबाज को कल से सेना के खिलाफ होने वाले रणजी ट्राफी मैच की टीम से हटा दिया गया है। एचसीए के संयुक्त सचिव पुरुषोत्तम अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि उन्हें बीसीसीआई का पत्र मिला है। अग्रवाल ने आज पीटीआई ...

2014-12-28 भारत (India) मनोरंजन


नवभारत टाइम्स
   
'किक' को पछाड़ रही 'पीके' की कमाई   
Nai Dunia
एक्सक्लूसिव, रायपुर । साल 2014 में एक से बढ़कर एक सफल फिल्में रूपहले पर्दे पर आईं। किसी ने कमाई का नया रिकॉर्ड कायम किया, तो किसी फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिली। सलमान खान की 'किक', शाहरूख की 'हैप्पी न्यू ईयर' और आमिर की 'पीके', साल 2014 में बॉलीवुड के तीनों खान्स की फिल्में देखने को मिलीं। लेकिन, रायपुर में सबसे अधिक बिजनेस किया सलमान की 'किक' ने। हालांकि आमिर की 'पीके' ने यहां पहले सप्ताह में ही एक करोड़ 38 लाख रुपए की कमाई कर ली है और वह 'किक' को भी पीछे करने जा रही है। ईद में रिलीज हुई सलमान खान की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'किक' ने रायपुर में 1 करोड़ 40 लाख रुपए का ...

2014-12-28 भारत (India) व्यवसाय


ABP News
   
2014 में शेयर बाजार ने रचा इतिहास   
Rajasthan Patrika
मुंबई। उम्मीदों के पंख पर सवार सेंसेक्स ने पिछले 5 सालों में सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 2014 में 6,000 अंक से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख शेयरों की कीमतों में उछाल से बाजार में निवेश करने वालों की संपत्ति इतिहास में पहली बार 1,00,000 अरब रूपए को पार कर गई। साल को खत्म होने के साथ केवल 4 दिन का कारोबार बचा है। सेंसेक्स अब तक इस साल करीब 29 प्रतिशत अथवा 6,038 अंक बढ़ चुका है। 2009 के बाद यह दूसरी बड़ी वार्षिक बढ़त है। उस साल यह 7,817 अंक बढ़ा था। ...और पढ़े. अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन ...

2014-12-28 भारत (India) भारत


दैनिक जागरण
   
असमः सेना की कार्रवाई में मारे गए पांच उग्रवादी   
दैनिक जागरण
गुवाहाटी। असम में सेना ने एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है। घने जंगल में सेना के हाथों पांच उग्रवादियों के मारे जाने की खबर मिली है। सेना के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह संख्या पांच से अधिक भी हो सकती है। सेना ने उग्रवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में बदलाव किया है जिसके परिणामस्वरूप इन उग्रवादियों के मारे जाने की खबर है। सेना ने एनडीएफबी (एस) उग्रवादियों को जंगल में ही घेर कर ढेर करने की रणनीति बनाई है। असम में तैनात सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वहां सेना ने उग्रवाद निरोधक अभियान को तेज कर दिया है। प्रभावित ...

2014-12-28 भारत (India) विश्व


नवभारत टाइम्स
   
जरदारी से मतभेद के चलते मां की बरसी पर पाकिस्तान नहीं आए बिलावल   
दैनिक जागरण
कराची। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के अपने पिता आसिफ अली जरदारी से गहरे मतभेद चल रहे हैं। इसी वजह से बिलावल अपनी मां और पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की बरसी पर पाकिस्तान नहीं आए। हालांकि जरदारी अपने बेटे को मनाने के लिए लंदन गए थे, ताकि वह बरसी के मौके पर सिंध प्रांत के गढ़ी खुदा बख्श में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लें। बाद में बिलावल के बिना ही कार्यक्रम संपन्न हुआ।बिलावल ने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। साल 2007 में बेनजीर की हत्या के बाद यह पहली बार है जब उनके बेटे अपनी मां की बरसी पर देश से बाहर ...