2014年8月31日 星期日

2014-09-01 भारत (India) और सुर्खियां

  दैनिक जागरण   
शिखर वार्ता से पूर्व मोदी का एलान, एशिया की होगी 21 वीं सदी  दैनिक जागरण
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ सोमवार को होने वाली शिखर वार्ता के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो से रविवार को टोक्यो पहुंच गए। यहां पर उन्होंने एक एलिमेंट्री स्कूल का दौरा किया और जापान की शिक्षा प्रणाली समेत कई अन्य चीजों की भी जानकारी ली। मोदी ने कहा कि भारत के स्कूलों में जापानी भाषा सिखाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर जापान के शिक्षकों को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ऐलान किया कि 21 वीं सदी एशिया की होगी। उन्होंने इसके बाद जापानी कारोबारियों को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच शिखर वार्ता आज   Shri News
प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबे के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज,नये अध्‍याय की शुरुआत   प्रभात खबर
मोदी ने किए एतिहासिक मंदिरों के दर्शन   प्रातःकाल
नवभारत टाइम्स   
Sahara Samay   
पंजाब केसरी   
सभी 70 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पाकिस्‍तान को सफेद झंडे न दिखायें फायरिंग करें जवान:राजनाथ सिंह  प्रभात खबर
चंडीगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, पर इसे उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश है कि पाकिस्तान की तरफ से किये जानेवाले संघर्षविराम उल्लंघन की सूरत में करारा जवाब दिया जाये. नियंत्रण रेखा पार से फायरिंग की हालिया घटनाओं की ओर इशारा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने बीएसएफ को निर्देश दिया है कि यदि पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन जारी रखे, तो सफेद झंडे न दिखाते रहें. हरियाणा के पलवल जिले में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सिंह ...

2014-09-01 भारत (India) खेलकूद

  नवभारत टाइम्स   
अभिषेक बच्चन की जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी खिताब जीता  नवभारत टाइम्स
फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के मालिकाना हक वाली जयपुर पिंक पैंथर्स टीम ने रविवार को यहां फाइनल में मेजबान यू मुंबा को हराकर प्रो कबड्डी लीग के उद्घाटन सत्र का खिताब जीत लिया। जयपुर पिंक पैंथर्स ने फाइनल में 35-24 से जीत दर्ज की। इससे पहले तीसरे-चौथे स्थान के मुकाबले में पटना पाइरेट्स ने बेंगलुरु बुल्स को 29-22 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। जयपुर टीम लीग दौर में अंकतालिका में शीर्ष पर रही थी और सेमीफाइनल में उसने पटना पाइरेट्स को शिकस्त दी थी। अभिषेक बच्चन ने कहा था कि अगर उनकी टीम चैम्पियन बनती है तो वह जयपुरवासियों के साथ इस जीत का जश्न मनाएंगे। टीम के ...

2014-09-01 भारत (India) मनोरंजन

  एनडीटीवी खबर   
जगजीत सिंह के लिए 'भारत रत्न' चाहती हैं चित्रा  एनडीटीवी खबर
मुंबई: दिवंगत गजल गायक जगजीत सिंह को भारत रत्न देने की मांग कर रहीं गायिका चित्रा सिंह का कहना है कि उनके पति जगजीत राष्ट्र का सर्वोच्च सम्मान पाने के हकदार हैं। चित्रा ने कहा, "मेरा मानना है कि वह (जगजीत) भारत रत्न से कम के हकदार नहीं हैं। देश को उनका कर्ज चुकाना चाहिए। मनमोहन सिंह जी ने 8 फरवरी को जगजीत जी की याद में दो डाक टिकट जारी किए थे। वह ठीक है, लेकिन जगजीत साहब की पहचान और सम्मान का क्या?" दिवंगत गजल गायक जगजीत की पत्नी चित्रा स्वयं भी 1970 और 1980 के दशक की एक ख्याति प्राप्त गजल गायिका हैं। चित्रा लंबे समय से मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी से जगजीत को भारत ...

2014-09-01 भारत (India) व्यवसाय

  Sahara Samay   
पेट्रोल के बाद सरकार ने डीजल मूल्यों में कमी के दिए संकेत  Zee News हिन्दी
चंडीगढ़ : केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि पेट्रोल मूल्य में ढाई रुपये प्रति लीटर की कमी के बाद सरकार लोकसभा चुनावों के दौरान किये गये वादों को पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम कर रही है तथा उसकी आंखें अब डीजल कीमतों में कटौती पर है। उन्होंने कहा, हम अपने वादों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमने मूल्यों में वृद्धि को रोक दिया तथा हमने पेट्रोल के दाम में 2.50 रुपये तक की कमी की है। हमारी आंखें हम डीजल की कीमतों में कटोती पर हैं। इस माह कीमतों में तीसरी बार कटौती करते हुए पिछली मध्यरात्रि से पेट्रोल के दाम 1.82 रुपये प्रति लीटर कम किये गये जबकि डीजल ...

2014-09-01 भारत (India) भारत

  आईबीएन-7   
दिल्ली में मिलेगा घर, आज से आवेदन शुरू  आईबीएन-7
नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना 2014 के लिए आज से फॉर्म भरने की शुरूआत हो गई। इस योजना के तहत कुल 25 हजार 34 फ्लैट लोगों को दिए जाएंगे। जिनमे से 811 फ्लैट पहले से तैयार हैं, लेकिन उनका आबंटन नहीं हो पाया है। जबकि 22,627 एक बेडरुम और ड्राइंग रुम वाले फ्लैट है। जिनकी कीमत 14 से 22 लाख तक रखी गई है। आर्थिक तौर पर कमजोर तबकों यानी इडब्लूएस श्रेणी के लिए भी 700 फ्लैट है। जिनकी कीमत 6 लाख 90 हजार से 11 लाख रुपये तक रखी गई हैं। फॉर्म भरने के लिए 1 सितंबर से 9 अक्टूबर की समय सीमा तय की गई है। डीडीए योजना के नए फ्लैट द्वारका, रोहिणी, नरेला में हैं, जबकि जसोला और ...

2014-09-01 भारत (India) विश्व

  दैनिक जागरण   
शिखर वार्ता से पूर्व मोदी का एलान, एशिया की होगी 21 वीं सदी  दैनिक जागरण
टोक्यो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ सोमवार को होने वाली शिखर वार्ता के लिए ऐतिहासिक शहर क्योटो से रविवार को टोक्यो पहुंच गए। यहां पर उन्होंने एक एलिमेंट्री स्कूल का दौरा किया और जापान की शिक्षा प्रणाली समेत कई अन्य चीजों की भी जानकारी ली। मोदी ने कहा कि भारत के स्कूलों में जापानी भाषा सिखाने के लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली शुरू की जाएगी। उन्होंने इस मौके पर जापान के शिक्षकों को भी भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने ऐलान किया कि 21 वीं सदी एशिया की होगी। उन्होंने इसके बाद जापानी कारोबारियों को भी संबोधित किया।
पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच शिखर वार्ता आज   Shri News
प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो एबे के बीच द्विपक्षीय वार्ता आज,नये अध्‍याय की शुरुआत   प्रभात खबर
मोदी ने किए एतिहासिक मंदिरों के दर्शन   प्रातःकाल
नवभारत टाइम्स   
Sahara Samay   
पंजाब केसरी   
सभी 70 समाचार लेख »   

  प्रभात खबर   
पाकिस्‍तान को सफेद झंडे न दिखायें फायरिंग करें जवान:राजनाथ सिंह  प्रभात खबर
चंडीगढ़ : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहता है, पर इसे उसकी कमजोरी नहीं समझना चाहिए. गृह मंत्री ने कहा कि सुरक्षा बलों को स्पष्ट निर्देश है कि पाकिस्तान की तरफ से किये जानेवाले संघर्षविराम उल्लंघन की सूरत में करारा जवाब दिया जाये. नियंत्रण रेखा पार से फायरिंग की हालिया घटनाओं की ओर इशारा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने बीएसएफ को निर्देश दिया है कि यदि पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन जारी रखे, तो सफेद झंडे न दिखाते रहें. हरियाणा के पलवल जिले में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए सिंह ...

2014年8月30日 星期六

2014-08-31 भारत (India) और सुर्खियां

  नवभारत टाइम्स   
पाकिस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हुआ, 300 लोग जख्मी  नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। पीएम नवाज शरीफ के घर में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने रबर की गोलियां चला दीं, जिसमें करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया है। हिंसा रविवार अल सुबह उस वक्त शुरू हुई, जब 25 हजार प्रदर्शनकारियों ने पार्ल्यामेंट से प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर की तरफ कूच कर दिया। यहां पर उन्होंने क्रेन के साथ बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के ...

2014-08-31 भारत (India) खेलकूद

  आज तक   
बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिपः हारकर भी सिंधू ने रचा इतिहास, जीता ब्रॉन्ज मेडल  आज तक
भारत की दूसरी शीर्ष वरीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु डेनमार्क में चल रहे बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप के छठे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में नौवीं वरीय स्पेन की कैरोलीना मैरीन से संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार गईं. सिंधु ने हालांकि लगातार दूसरे साल वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता. मैरीन ने सिंधु को 47 मिनट में सीधे गेमों में 21-17, 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. फाइनल में अब मैरीन का मुकाबला सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त और टूर्नामेंट की भी शीर्ष वरीय चीन की ली ज्यूरेई से होगा. पहले बेहद उतार-चढ़ाव भरे गेम में सिंधु ने 6-2 से पिछड़ने के बाद लगातार छह ...

2014-08-31 भारत (India) मनोरंजन

  Zee News हिन्दी   
अपनी मर्जी से किसिंग सीन नहीं करते इमरान  Live हिन्दुस्तान
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी का कहना है कि वह फिल्मों में अपनी मर्जी से किसिंग सीन नहीं करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इमरान हाशमी की छवि किसिंग किंग की है। इमरान की फिल्म 'राजा नटवरलाल' शुक्रवार को प्रदर्शित हुई है। इस फिल्म में भी इमरान हाशमी ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हुमैमा मल्लिक के साथ कई किसिंग सीन किये हैं। किसिंग सीन करने संबंधी एक सवाल के जवाब में इमरान ने कहा कि मैं अपनी मर्जी से किस नहीं करता मेरी फिल्म के निर्देशक मुझसे किस करवाते हैं। मुझे अपनी किसिंग स्टार वाली इमेज से कोई परेशनी नहीं है। राजा नटवरलाल के निर्देशक कुणाल देशमुख ने कहा कि दर्शक ...

2014-08-31 भारत (India) व्यवसाय

  Zee News हिन्दी   
आंकड़े उत्साहवर्धक, आगे और सुधार की उम्मीद: जेटली  प्रातःकाल
नयी दिल्ली। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़ों को उत्साहवर्धक बताते हुये कहा. कि इससे अर्थव्यवस्था के सुधार पथ पर अग्रसर होने का पता चलता है तथा आगे विकास दर में अधिक तेजी आयेगी। उन्हें पूरा विश्वास है कि मार्च 2015 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 4.1 प्रतिशत तक रखने के लक्ष्य को हासिल कर लिया जायेगा। जेटली ने वित्त मंत्री के रूप तीन महीना पूरा करने के बाद यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महंगाई को नियंत्रित करना, विकास को पटरी पर लाना, निवेश बढ़ाना राजकोषीय घाटे को ...

2014-08-31 भारत (India) भारत

  आज तक   
विश्व भारती में छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न, शिकायत दर्ज  आज तक
विश्व भारती विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रविवार को एक छात्रा के यौन उत्पीड़न के मामले में तीन छात्रों सहित चार लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने 3 छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया है. बोलपुर उपसंभागीय पुलिस अधिकारी सूर्यप्रसाद यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय ने कला भवन के तीन छात्रों और 'एक अज्ञात बाहरी व्यक्ति' के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. यादव ने कहा, 'हमने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की.' कला भवन के 1st ईयर की छात्रा ने अपने विभाग के तीन छात्रों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराकर कहा कि उन्होंने उसका यौन शोषण किया और अपने मोबाइल फोन से ...

2014-08-31 भारत (India) विश्व

  नवभारत टाइम्स   
पाकिस्तान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक हुआ, 300 लोग जख्मी  नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। पीएम नवाज शरीफ के घर में घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने रबर की गोलियां चला दीं, जिसमें करीब 300 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है। इस बीच इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन खत्म करने से इनकार कर दिया है। हिंसा रविवार अल सुबह उस वक्त शुरू हुई, जब 25 हजार प्रदर्शनकारियों ने पार्ल्यामेंट से प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के घर की तरफ कूच कर दिया। यहां पर उन्होंने क्रेन के साथ बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के ...

2014年8月29日 星期五

2014-08-30 भारत (India) और सुर्खियां

  अमर उजाला   
जापान यात्रा पर मोदी, लिखेंगे संबंधों की नई इबारत  Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की पांच दिन की यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान मोदी क्‍योतो और टॉक्‍यो जाएंगे और वहां दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर बनाने के लिये जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर मोदी की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर जापान जाना यह दर्शाता है कि भारतीय विदेश एवं आर्थिक नीतियों में जापान का स्थान बहुत बड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के बारे में कहा कि उनकी यह यात्रा एशिया के दो सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच संबंधों की एक नई इबारत लिखेगी और दोनों ...

2014-08-30 भारत (India) खेलकूद

  आईबीएन-7   
वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन में सिंधू का कास्य पक्का  आईबीएन-7
नई दिल्ली। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में आज पी वी सिंधू अपना दम दिखाएंगी। सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंच कर इतिहास रचा है। महिला सिंगल्स में पिछले साल कांस्य पदक जीतने वाली सिंधु ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वर्ल्ड नंबर दो खिलाड़ी वांग को 19-21,21-19,21-15 से हराया। क्वार्टरफाइनल में मिली इस जीत के साथ ही सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपना कांस्य पदक पक्का कर लिया। वहीं अब सिंधु की निगाहें सेमीफाइनल की जीत पर है जिसे जीतने के बाद सिंधु गोल्ड के लिए मुकाबला खेलेंगी। दूसरे अपडेट पाने के ...

2014-08-30 भारत (India) मनोरंजन

  आज तक   
दीपिका पादुकोण 'फाइंडिंग फैनी' टीम को देंगी पार्टी  आज तक
एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' की टीम के लिए एक पार्टी आयोजित करने जा रही हैं. होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म में दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया भी हैं. फाइंडिंग फैनी का नया गाना हुआ रिलीज... दीपिका से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा कि, चूंकि दीपिका 'फाइंडिंग फैनी' की टीम के बहुत करीब हैं, इसलिए वह उनके लिए कुछ खास करना चाहती हैं. फिल्म फाइंडिंग फैनी से सेंसर बोर्ड ने हटाया वर्जिनिटी' डायलॉग. सूत्रों ने बताया कि दीपिका यह फिल्‍म और फिल्‍म की प्‍लॉट लाइन बेहद पसंद है. वह फिल्म की रिलीज के ...

2014-08-30 भारत (India) व्यवसाय

  Zee News हिन्दी   
मोदी का चला जादू, पहली तिमाही 5.7 प्रतिशत रही  Live हिन्दुस्तान
भारतीय अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चल गया है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में खनन विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों के प्रदर्शन में सुधार होने से आर्थिक विकास दर उम्मीद से अधिक बढ़कर ढाई वर्ष के उच्चतम स्तर 5.7 प्रतिशत पर पहुंच गयी। सरकारी बयान के अनुसार पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह दर 4.7 प्रतिशत रही थी। चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में महती भूमिका निभाने वाले विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा है। इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र 3.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 1.2 प्रतिशत ...

2014-08-30 भारत (India) भारत

  प्रभात खबर   
2016 ओलंपिक मेरा व मेरी मां का सपना: तारा शाहदेव  प्रभात खबर
रांची : निशोनबाज तारा शाहदेव ने कहा कि 2016 ओलंपिक मेरा और मेरी स्वर्गीय मां का सपना था. मैं उसमें जरूर हिस्सा लूंगी. शूटिंग मेरा जुनून है. 11 सितंबर से होनेवाली शूटिंग प्रतियोगिता मैं भाग लूंगी. तारा ने कहा: चिकित्सक ने उसे कहा है कि सात दिनों में वह ठीक हो जायेगी. उसके बाद वहं प्रैक्टिस कर सकती है. तारा के अनुसार पिटाई के कारण उसके स्पाइनल कोर्ड (मेरू दंड) में दर्द है. पेट में भी सूजन हो गया है. विदेशी करेंसी. तारा ने बताया: रंजीत के घर विदेशी करेंसी आती थी. एक दिन जब अचानक दूसरे कमरे में मैं घुसी, तो वहां एक बैग में करेंसी थी. उस करेंसी का रंग अपने देश की करेंसी से अलग ...

2014-08-30 भारत (India) विश्व

  अमर उजाला   
जापान यात्रा पर मोदी, लिखेंगे संबंधों की नई इबारत  Live हिन्दुस्तान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की पांच दिन की यात्रा पर शनिवार को रवाना हुए। अपनी यात्रा के दौरान मोदी क्‍योतो और टॉक्‍यो जाएंगे और वहां दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर बनाने के लिये जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ व्यापक विचार-विमर्श करेंगे। भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर मोदी की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा पर जापान जाना यह दर्शाता है कि भारतीय विदेश एवं आर्थिक नीतियों में जापान का स्थान बहुत बड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस यात्रा के बारे में कहा कि उनकी यह यात्रा एशिया के दो सबसे पुराने लोकतंत्रों के बीच संबंधों की एक नई इबारत लिखेगी और दोनों ...

2014年8月28日 星期四

2014-08-29 भारत (India) और सुर्खियां

  आईबीएन-7   
जन-धन योजना में पहले दिन खुले डेढ़ करोड़ खाते  आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महत्वाकांक्षी जन-धन योजना की शुरुआत की। इसके तहत देशभर में लगाए गए 80 हजार कैंपों में डेढ़ करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाए गए। इन सभी को पांच हजार रुपये तक के लोन की सुविधा, एक लाख का दुर्घटना बीमा, डेबिट कार्ड जैसी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पीएम ने इस मौके पर ऐलान किया कि 26 जनवरी तक बैंक अकाउंट खुलवाने वाले लोगों को 30 हजार रुपये के मेडिकल बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर अपने भाषण में पीएम ने कहा कि बचत करना सदियों से हमारा संस्कार रहा है। हम भारतीय क्रेडिट कार्ड के सहारे जीने वाले नहीं हैं। बचत हमारी ...

2014-08-29 भारत (India) खेलकूद

  आईबीएन-7   
बैडमिंटन: सायना-सिंधु क्वार्टर फाइनल में  आईबीएन-7
कोपेनहेगन। भारतीय स्टार और सातवीं सीड सायना नेहवाल ने 13वीं सीड जापान की सयाका ताकाहाशी को बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में गुरूवार को हराकर विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गत विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू ने कोरिया की यिओन जू बेई को एक घंटे 16 मिनट तक चले मैराथन संघर्ष में 19-21, 22-20, 25-23 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उनका सामना दूसरी सीड चीन की सि जियान वांग के साथ होगा। सायना ने ताकाहाशी को एक घंटे पांच मिनट में 14-21, 21-18, 21-12 से हराया। सायना का क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ...

2014-08-29 भारत (India) मनोरंजन

  Zee News हिन्दी   
ब्रैड पिट और एंजेलीना ने फ्रांस में की शादी  नवभारत टाइम्स
हॉलिवुड की सबसे पॉप्युलर जोड़ी एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट ने फ्रांस में शादी कर ली है। 9 साल तक डेट करने के बाद स्टार कपल आखिरकार विवाह के बंधन में बंध गये। इनके प्रवक्‍ता ने दोनों की शादी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों सितारों ने फ्रांस में शादी की। इनकी शादी में परिवार के सदस्यों के साथ सिर्फ करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया। शादी के समारोह में परिवार के लोग और करीबी दोस्‍त शामिल हुए। दोनों ने पहले स्‍थानीय कैलिफॉर्निया के जज से शादी का सर्टिफिकेट लिया और फिर फ्रांस में शादी का समारोह रखा। इस समारोह में उनके 6 बच्‍चे भी शामिल हुए थे। [ जारी है ] ...

2014-08-29 भारत (India) व्यवसाय

  p7news   
रतन टाटा ने किया स्नैपडील.Com में निवेश  p7news
ऑन लाइन कारोबार बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। कारोबार से जुड़ी वेबसाइट्स का मुनाफा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुनाफे का सौदा देख टाटा संस के सेवानिवृत्त अध्यक्ष रतन टाटा ने ऑनलाइन बाजार कंपनी स्नैपडील डॉट कॉम में निजी निवेश किया है। रतन टाटा के स्‍नैपडील से डील करने की जानकारी कंपनी ने एक बयान जार कर दी। बयान में कहा गया है कि स्नैपडील डॉट कॉम यह घोषणा करती है कि रतन टाटा ने कंपनी में निजी तौर पर निवेश किया है। दिल्ली की इस कंपनी ने हालांकि यह नहीं बताया है कि टाटा ने कितना निवेश किया है। स्नैपडील डॉट कॉम के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुणाल बहल ने एक ...

2014-08-29 भारत (India) भारत

  आईबीएन-7   
जन-धन योजना में पहले दिन खुले डेढ़ करोड़ खाते  आईबीएन-7
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को महत्वाकांक्षी जन-धन योजना की शुरुआत की। इसके तहत देशभर में लगाए गए 80 हजार कैंपों में डेढ़ करोड़ लोगों के बैंक अकाउंट खुलवाए गए। इन सभी को पांच हजार रुपये तक के लोन की सुविधा, एक लाख का दुर्घटना बीमा, डेबिट कार्ड जैसी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पीएम ने इस मौके पर ऐलान किया कि 26 जनवरी तक बैंक अकाउंट खुलवाने वाले लोगों को 30 हजार रुपये के मेडिकल बीमा की सुविधा भी दी जाएगी। इस मौके पर अपने भाषण में पीएम ने कहा कि बचत करना सदियों से हमारा संस्कार रहा है। हम भारतीय क्रेडिट कार्ड के सहारे जीने वाले नहीं हैं। बचत हमारी ...

2014-08-29 भारत (India) विश्व

2014年8月27日 星期三

2014-08-28 भारत (India) और सुर्खियां

  आज तक   
नहीं सुधरा पाकिस्तान, दिन में की फ्लैग मीटिंग, रात में पीठ पीछे बरसाईं गोलियां  आज तक
अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान. बुधवार को पहले सीमा पर शांति बहाल करने के लिए भारत के साथ फ्लैग मीटिंग की और फिर देर रात सीजफायर का उल्लंघन करने का दुस्साहस. बीएसएफ सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात 12 बजे परगवाल में देवारा स्थित बीएसएफ के पोस्ट पर फायरिंग की. गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चकी. इसके बाद एक बार फिर सुबह 4 बजे जम्मू के अखनूर सेक्टर के चार बीएसएफ पोस्ट को निशाना बनाया. बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी रेंजर्स की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया. बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पिछली रात परगवाल क्षेत्र में कुछ आतंकी घुसपैठ की ...

2014-08-28 भारत (India) खेलकूद

  आज तक   
कार्डिफ वनडे में टीम इंडिया का पलटवार, इंग्लैंड को 133 रनों से पीटा  आज तक
कार्डिफ वनडे में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को करारी श‍िकस्त दी है. भारतीय टीम में टेस्ट सीरीज में मिली हार से उबरते हुए मेजबान टीम को 133 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है. टीम इंडिया के साथ ही उसके प्रशंसकों के लिए यह जीत राहत लेकर आई है. बल्लेबाजी में कमाल दिखाने के बाद टीम इंडिया के खि‍लाड़ि‍यों में खेल के हर विभाग में खुद को मेजबानों से श्रेष्ठ साबित किया. सुरेश रैना के शानदार शतक और रोहित शर्मा और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के महत्वपूर्ण अर्द्धशतकों की बदौलत टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 305 रनों का लक्ष्य रखा. हालांकि इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ...

2014-08-28 भारत (India) मनोरंजन

  Zee News हिन्दी   
फिट रहने के लिए सही चीजें खाती हूं :प्रियंका  Live हिन्दुस्तान
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह फिट रहने के लिये सही चीजें खाती हैं। बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा फिट अभिनेत्रियों में शुमार की जाती हैं। प्रियंका इसका श्रेय अपने स्वस्थ आहार चार्ट को देती हैं। प्रियंका आने वाली फिल्म 'मेरीकॉम' के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में एक रियालिटी शो के सेट पर पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा ने फिट रहने संबधी सवाल के जवाब में कहा कि मैं सही तरीके से स्वस्थ रहने और वजन घाटाने में यकीन रखती हूं। इंसान को खाना खाने की जरूरत है, न कि स्वयं को भूखा रखने की। मैं सही चीजें खाती हूं और इस बात का ख्याल रखती हूं ...

2014-08-28 भारत (India) व्यवसाय

  Zee News हिन्दी   
DLF को देनी होगी 630 करोड़ रुपये की पेनल्टी  नवभारत टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट ने कम्पिटीशन अपीलेट ट्रिब्यूनल के आदेश को सही मानते हुए देश की सबसे बड़ी रियल इस्टेट कंपनी डीएलएफ को आदेश दिया है कि वह अपील लंबित रहने के दौरान अगले तीन महीनों के भीतर जुर्माने की 630 करोड़ रुपये जमा कराए। इस आदेश के बाद देश भर के उन लाखों फ्लैट खरीदारों को राहत मिलेगी जो कई सालों से बिल्डरों की कारगुजारियों के चलते हुए कई सालों से अपने फ्लैटों की चाबी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कम्पिटीशन कमिशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) ने बिल्डर द्वारा अपने कारोबार में अनुचित व्यापारिक आचरण अपनाने के कारण यह जुर्माना लगाया था। न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई और ...

2014-08-28 भारत (India) भारत

  आज तक   
नहीं सुधरा पाकिस्तान, दिन में की फ्लैग मीटिंग, रात में पीठ पीछे बरसाईं गोलियां  आज तक
अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान. बुधवार को पहले सीमा पर शांति बहाल करने के लिए भारत के साथ फ्लैग मीटिंग की और फिर देर रात सीजफायर का उल्लंघन करने का दुस्साहस. बीएसएफ सूत्रों के हवाले से खबर है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने देर रात 12 बजे परगवाल में देवारा स्थित बीएसएफ के पोस्ट पर फायरिंग की. गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चकी. इसके बाद एक बार फिर सुबह 4 बजे जम्मू के अखनूर सेक्टर के चार बीएसएफ पोस्ट को निशाना बनाया. बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तानी रेंजर्स की इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया. बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि पिछली रात परगवाल क्षेत्र में कुछ आतंकी घुसपैठ की ...

2014-08-28 भारत (India) विश्व

2014年8月26日 星期二

2014-08-27 भारत (India) और सुर्खियां

  आज तक   
शूटर तारा का पति रंजीत उर्फ रकीबुल हसन गिरफ्तार, झारखंड पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा  आज तक
शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को मंगलवार रात झारखंड और दिल्‍ली पुलिस की संयुक्‍त टीम ने दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया. रंजीत को बुधवार को पुलिस रांची ले जाएगी. केस के सात दिन बाद हुई इस गिरफ्तारी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. वहीं, पीड़‍िता ज्‍योति का कहना है कि अब सब कुछ लोगों के सामने आ जाएगा. इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि वह पूरी तैयारी के साथ सामने आ रहा है. आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी दिल्‍ली-गाजियाबाद बॉर्डर से हुई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि गिरफ्तारी के बाद तेजी से कार्रवाई होगी और रंजीत से जुड़े सारे लोगों से पूछताछ होगी.
'लव जेहाद': शूटर तारा का पति रंजीत उर्फ रकीबुल गिरफ्तार   आईबीएन-7
तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोपी रंजीत कोहली गिरफ्तार   एनडीटीवी खबर
रकीबुल उर्फ रंजीत का लिखा खत: शूटर पत्नी पर लगाए कई आरोप   दैनिक भास्कर
Inext Live   
ABP News   
सभी 89 समाचार लेख »   

  आज तक   
अब सक्रिय राजनीति में लौटेंगी पूर्व गवर्नर शीला दीक्ष‍ित, दिल्ली कांग्रेस में फूंकेंगी जान!  आज तक
केरल के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद अब इस बात की पूरी संभावना है कि शीला दीक्षि‍त सक्रिय राजनीति में लौटेंगी. दिल्ली में खोया जनाधार हासिल करने के लिए कांग्रेस अगले चुनाव में शीक्षा दीक्ष‍ित को दारोमदार सौंप सकती है. हालांकि शीला दीक्षि‍त ने खुद दिल्ली की सियासत में लौटने को लेकर फिलहाल कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार किया है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पद छोड़ने के बाद अब वे खुलकर इस बारे में बात करेंगी. वैसे सियासत में उनकी नई पारी को लेकर साफ संकेत मिल चुके हैं. पिछले सोमवार को कांग्रेस भवन में कई स्थानीय नेताओं ने शीक्षा दीक्षि‍त के साथ बंद कमरे ...

2014-08-27 भारत (India) खेलकूद

  Sahara Samay   
इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ यार्कर का इस्तेमाल करूंगा: उमेश  Sahara Samay
भारत ए के साथ आस्ट्रेलिया के सफल दौरे के बाद तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा है कि वसीम अकरम ने उन्हें सटीक यार्कर डालने में काफी मदद की है. उन्होंने कहा कि वह वनडे श्रृंखला में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खिलाफ इसे अपना हथियार बनायेंगे. यादव ने कहा,''मुझे यार्कर को लेकर दिक्कत थी क्योंकि मेरी गेंद पैर के पास रूक जाती थी. वसीम भाई ने इसमें मेरी मदद की. उन्होंने कहा कि जब तुम यार्कर फेंकने जा रहे हो तो पूरा फोकस उस जगह पर करो जहां आप गेंद डालना चाहते हो और यह मत सोचो कि यह लेग साइड में जायेगी.'' उन्होंने बीसीसीआई टीवी को एक इंटरव्यू में कहा,''उन्होंने कहा कि पूरे शरीर और उसकी ...

2014-08-27 भारत (India) मनोरंजन

  आईबीएन-7   
बॉलीवुड पर फिर अंडरवर्ल्ड के डॉन का खौफ!  आईबीएन-7
नई दिल्ली। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड का खौफ लौट आया है। शनिवार को फिल्म प्रोड्यूसर करीम मोरानी के घर पर गोली चलाई गई, सोमवार को सुपर स्टार शाहरुख खान के दफ्तर में फोन कर धमकी दी गई। दोनों ही वारदातों के पीछे अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी का नाम सामने आ रहा है। खबर है कि शाहरुख की फिल्म के ओवरसीज राइट्स के लिए रवि पुजारी बॉलीवुड को धमका रहा है। अंडरवर्ल्ड की इस दस्तक से बॉलीवुड में एक बार फिर बजने लगी है खतरे की घंटी। फिर दस्तक दी है अंडरवर्ल्ड ने। घबराया हुआ है बॉलीवुड। लौट आया है डॉन का खौफ। और खौफ की इस वापसी के लिए जरूरत पड़ी सिर्फ पांच गोलियों ...

2014-08-27 भारत (India) व्यवसाय

  आज तक   
100 रुपये में टिकट दे रही एयर इंडिया  आज तक
सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया ने 100 रुपये में टिकट देने का ऑफर किया है. दरअसल, एयर इंडिया इंडियन एयरलाइंस के अपने साथ विलय के दिन को बुधवार को 'एयर इंडिया दिवस' के रूप में मना रही है. कंपनी इस मौके पर 100 रुपये में टिकट बुकिंग की पेशकश कर रही है. यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है. एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान के मुताबिक कंपनी पहली बार एयर इंडिया दिवस मना रही है. इस मौके पर कंपनी के चुनिंदा कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा. कंपनी इस मौके पर 'एयर इंडिया ऑफर' के तहत 100 रुपये में टिकट की पेशकश कर रही है. कंपनी की वेबसाइट पर इसकी बुकिंग 27 अगस्त से 31 अगस्त तक की जा सकेगी. इस ऑफर के ...

2014-08-27 भारत (India) भारत

  आज तक   
शूटर तारा का पति रंजीत उर्फ रकीबुल हसन गिरफ्तार, झारखंड पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा  आज तक
शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को मंगलवार रात झारखंड और दिल्‍ली पुलिस की संयुक्‍त टीम ने दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया. रंजीत को बुधवार को पुलिस रांची ले जाएगी. केस के सात दिन बाद हुई इस गिरफ्तारी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. वहीं, पीड़‍िता ज्‍योति का कहना है कि अब सब कुछ लोगों के सामने आ जाएगा. इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि वह पूरी तैयारी के साथ सामने आ रहा है. आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी दिल्‍ली-गाजियाबाद बॉर्डर से हुई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि गिरफ्तारी के बाद तेजी से कार्रवाई होगी और रंजीत से जुड़े सारे लोगों से पूछताछ होगी.
तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोपी रंजीत कोहली गिरफ्तार   एनडीटीवी खबर
'लव जेहाद': शूटर तारा का पति रंजीत उर्फ रकीबुल गिरफ्तार   आईबीएन-7
रकीबुल उर्फ रंजीत का लिखा खत: शूटर पत्नी पर लगाए कई आरोप   दैनिक भास्कर
Inext Live   
ABP News   
सभी 89 समाचार लेख »   

  दैनिक जागरण   
संसदीय बोर्ड से शाह का संकेत, भाजपा में खत्म होगी प्रभाव की राजनीति  दैनिक जागरण
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नए संसदीय बोर्ड के गठन के साथ वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के जरिये पार्टी के हर उस नेता को संकेत दे दिया गया है जो महत्वाकांक्षा पाले हुए हैं। उन्हें बता दिया गया है कि सम्मान मिलेगा लेकिन दबाव और प्रभाव की राजनीति नहीं चलेगी। 86 वर्ष के आडवाणी और 80 पार कर चुके जोशी के लिए संसदीय बोर्ड से बाहर होने का फैसला चौंकाने वाला नहीं होना चाहिए। स्वयंसेवक संघ वर्षो से पीढ़ी परिवर्तन की बात करता रहा है। संघ का सुझाव था कि 75 के बाद सक्रिय राजनीति से दूर रहना चाहिए। लेकिन, दबाव में भाजपा इस फार्मूले ...

2014-08-27 भारत (India) विश्व

  आज तक   
शूटर तारा का पति रंजीत उर्फ रकीबुल हसन गिरफ्तार, झारखंड पुलिस ने दिल्ली में पकड़ा  आज तक
शूटर तारा शाहदेव के पति रंजीत कोहली उर्फ रकीबुल हसन को मंगलवार रात झारखंड और दिल्‍ली पुलिस की संयुक्‍त टीम ने दिल्‍ली से गिरफ्तार कर लिया. रंजीत को बुधवार को पुलिस रांची ले जाएगी. केस के सात दिन बाद हुई इस गिरफ्तारी पर सवाल भी उठाए जा रहे हैं. वहीं, पीड़‍िता ज्‍योति का कहना है कि अब सब कुछ लोगों के सामने आ जाएगा. इसके साथ ही उन्‍होंने आरोप लगाया कि वह पूरी तैयारी के साथ सामने आ रहा है. आपको बता दें कि यह गिरफ्तारी दिल्‍ली-गाजियाबाद बॉर्डर से हुई है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि गिरफ्तारी के बाद तेजी से कार्रवाई होगी और रंजीत से जुड़े सारे लोगों से पूछताछ होगी.
'लव जेहाद': शूटर तारा का पति रंजीत उर्फ रकीबुल गिरफ्तार   आईबीएन-7
तारा शाहदेव पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का आरोपी रंजीत कोहली गिरफ्तार   एनडीटीवी खबर
रकीबुल उर्फ रंजीत का लिखा खत: शूटर पत्नी पर लगाए कई आरोप   दैनिक भास्कर
Inext Live   
ABP News   
सभी 89 समाचार लेख »   

  Sahara Samay   
डेमोक्रेसी-मिलिट्री रूल के दोराहे पर पाकिस्तान?  नवभारत टाइम्स
पाकिस्तान मिलिट्री और वहां के पीएम नवाज शरीफ में पर्दे के पीछे से दिलचस्प जंग चल रही है। पाकिस्तान को 1992 में वर्ल्ड कप दिलाने वाले और अब सियासत में खास मुकाम रखने वाले इमरान खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक के ताहिर अल कादरी ने 14 महीने पहले चुनी हुई नवाज सरकार के खिलाफ सत्ता के गलियारे में आजादी और इंकलाब मार्च निकाल कर मोर्चा खोल दिया है। इमरान ने शरीफ को 30 दिन में इस्तीफा देने का अल्टिमेटम दिया है, ताकि 2013 के चुनाव में हुई धांधली की निष्पक्ष तरीके से जांच कराई जा सके। सच तो यह है कि पाकिस्तान इस समय लोकतंत्र और सैनिक शासन के दोराहे पर खड़ा है। पड़ोसी ...

2014年8月25日 星期一

2014-08-26 भारत (India) और सुर्खियां

  Sahara Samay   
200 कोल ब्लॉक्स का एलोकेशन अवैध: सुप्रीम कोर्ट  नवभारत टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट ने 1993 से 2009 के बीच एलोकेट किए गए 200 कोल ब्लॉक्स को अवैध करार दिया है। उसने कहा है कि वह अगले हफ्ते से शुरू हो रही सुनवाई में इनकी किस्मत का फैसला करेगा। इससे इन कोल ब्लॉक्स के कैंसल किए जाने का डर पैदा हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो इकनॉमिक रिकवरी पर ब्रेक लग सकता है। कैंसलेशन के बाद इन कोल ब्लॉक्स को नीलाम किया जा सकता है। कोयले की सप्लाई को लेकर भ्रम बढ़ने के चलते सोमवार को मेटल स्टॉक्स में गिरावट आई। मेटल कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस के लिए कोयले की सप्लाई बेहद जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश 'क्रॉनी कैपिटलिज्म' पर गहरी चोट है। यूपीए सरकार ...

2014-08-26 भारत (India) खेलकूद

  आज तक   
धोनी की फ्लेचर पर टिप्पणी से BCCI नाराज  आज तक
महेंद्र सिंह धोनी का कोच डंकन फ्लैचर को अब भी टीम का 'बॉस' बताने संबंधी बयान पर बीसीसीआई ने कड़ा रुख अपनाया है. बीसीसीआई की ओर से कहा गया कि भारतीय कप्तान को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी और उन्होंने ऐसा करके अपनी सीमाएं लांघी हैं. बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, 'टीम का बॉस कौन है इस पर धोनी को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है. यह उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है.' धोनी के ब्रिस्टल में आलोचनाओं से घिरे फ्लेचर को 'बॉस' बताने और उनके अगले साल विश्व कप तक बने रहने संबंधी बयान पर अब बोर्ड की कार्यकारिणी की अगली बैठक में चर्चा होगी. भारतीय कप्तान की टिप्पणी के ...

2014-08-26 भारत (India) मनोरंजन

  Zee News हिन्दी   
शाहरुख को अंडरवर्ल्ड की धमकी, सुरक्षा बढ़ी  आईबीएन-7
मुंबई। अंडरवर्ल्ड की धमकी के बाद बॉलीवुड के सुपर स्टार शाहरुख खान के बंगले मन्नत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। क्राइम ब्रांच की एक टीम मन्नत की सुरक्षा में लगाई गई है। मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक अली मोरानी के घर पर फायरिंग के अगले दिन गैंगस्टर रवि पुजारी ने फोन कर एक बार फिर धमकी दी और शाहरुख की आने वाली फिल्म के ओवरसीज अपकमिंग राइट्स देने को कहा। मुंबई पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर रवि पुजारी के एक पुराने साथी को हिरासत में लिया है। बता दें कि प्रोड्यूसर अली मोरानी और करीम मोरानी के घर शगुन के बाहर शनिवार रात को फायरिंग की गई थी। गैंगस्टर रवि पुजारी ने मोरानी ...

2014-08-26 भारत (India) व्यवसाय

नोमूरा ने वृद्धि दर अनुमान बढ़ा कर छह फीसदी किया  प्रभात खबर
नयी दिल्ली : वैश्विक वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी नोमूरा ने 2014-15 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ा कर छह प्रतिशत कर दिया. निजी खपत व निवेश में बढ़ोतरी व निर्यात मांग की वजह से वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाया गया है. पहले नोमूरा ने भारत की वृद्धि दर 5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था. जापानी ब्रोकरेज कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए भी जीडीपी की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 से बढ़ा कर 6.8 प्रतिशत कर दिया है. नोमूरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 5.9 प्रतिशत रहेगी, जबकि पहले यह अनुमान 4.7 प्रतिशत का था. नोमूरा ...

2014-08-26 भारत (India) भारत

  आईबीएन-7   
बीजेपी को उपचुनावों में झटका!  आईबीएन-7
नई दिल्ली। चार राज्यों में विधानसभा की 18 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बिहार में लालू और नीतीश के महागठबंधन ने बीजेपी का खेल बिगाड़ दिया है और कुल 10 सीटों में से 6 सीटों पर जीत दर्ज की है। पंजाब और मध्यप्रदेश में कांग्रेस एक-एक सीट जीतने में सफल रही तो कर्नाटक में उसे दो सीटों पर जीत मिली। बीजेपी को मध्यप्रदेश में दो, बिहार में चार, कर्नाटक में एक सीट मिली। बिहार. बिहार में मोहिउद्दीनगर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के अजय कुमार बुल्गानिन विजयी हुए हैं। उन्होंने बीजेपी के राजेश कुमार सिंह को 21 हजार वोटों से हराया। राजनगर से आरजेडी के उम्मीदवार ...

2014-08-26 भारत (India) विश्व

  Sahara Samay   
200 कोल ब्लॉक्स का एलोकेशन अवैध: सुप्रीम कोर्ट  नवभारत टाइम्स
सुप्रीम कोर्ट ने 1993 से 2009 के बीच एलोकेट किए गए 200 कोल ब्लॉक्स को अवैध करार दिया है। उसने कहा है कि वह अगले हफ्ते से शुरू हो रही सुनवाई में इनकी किस्मत का फैसला करेगा। इससे इन कोल ब्लॉक्स के कैंसल किए जाने का डर पैदा हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो इकनॉमिक रिकवरी पर ब्रेक लग सकता है। कैंसलेशन के बाद इन कोल ब्लॉक्स को नीलाम किया जा सकता है। कोयले की सप्लाई को लेकर भ्रम बढ़ने के चलते सोमवार को मेटल स्टॉक्स में गिरावट आई। मेटल कंपनियों के मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस के लिए कोयले की सप्लाई बेहद जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश 'क्रॉनी कैपिटलिज्म' पर गहरी चोट है। यूपीए सरकार ...

2014年8月24日 星期日

2014-08-25 भारत (India) और सुर्खियां

  आज तक   
सतना में मंदिर परिक्रमा के दौरान भगदड़, 9 लोगों की मौत  आज तक
मध्य प्रदेश के सतना जिले में कामतनाथ मंदिर में सोमवार सुबह भगदड़ मचने से करीब 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में 3 से 4 महिलाएं भी शामिल हैं. हादसे में कई अन्य घायल हो गए हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है. भगदड़ की यह घटना कामतगिरी परिक्रमा के दौरान हुई है. मृतकों को 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया और राज्य सरकार ने प्रशासनिक जांच के आदेश दे दिए हैं. जानकारी के मुताबिक, कामतनाथ मंदिर पहाड़ी पर स्थि‍त है और इसका रास्ता बहुत ही संकरा है. मंदिर में सोमवार को बड़े स्तर पर पूजा होनी थी और इसकी जानकारी प्रशासन को पहले ही दे दी गई थी. बताया ...

2014-08-25 भारत (India) खेलकूद

  Zee News हिन्दी   
धोनी ने शास्त्री की जगह फ्लेचर को बताया टीम का बॉस, बीसीसीआई नाराज  दैनिक भास्कर
ब्रिस्टल. टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोच डंकन फ्लेचर को टीम का बॉस बताया है। धोनी ने टीम के डायरेक्टर बनाए गए रवि शास्त्री के भी रोल के बारे में कहा है कि वे सारी चीजें देखेंगे लेकिन टीम के बॉस तो फ्लेचर ही होंगे। टीम इंडिया के कप्तान ने यह भी है कि अगले साल के वर्ल्ड कप तक टीम के कोच फ्लेचर ही होंगे। सूत्रों के मुताबिक धोनी के इस बयान से बीसीसीआई नाराज हो गया है। इस मामले में धोनी पर कार्रवाई की आशंका भी जताई जा रही है। फ्लेचर के अधिकार में कटौती नहीं इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-3 की हार के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थी कि अब फ्लैचर के टीम के ...

2014-08-25 भारत (India) मनोरंजन

  प्रभात खबर   
अपने को काफी लकी मानतीं हैं श्रद्धा कपूर  प्रभात खबर
मुंबई: 'आशिकी-2' फेम श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्‍म "हैदर" को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म "तीन पत्ती" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली श्रद्धा में हर किरदार में अपने को ढाल लेने की गजब की क्षमता है. 'हैदर' के संबंध में बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने को काफी खुशनसीब मानतीं हूं कि इस फिल्‍म में मुझे काम करने का मौका मिला. इस फिल्‍म से पहले उनकी फिल्‍म एक विलेन हिट रही है. "हैदर" दो अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है. इस फिल्म में श्रद्धा को तब्बू और इरफान खान जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ काम करने का अवसर मिला है. श्रद्धा ने कहा, मैं तब्बू और इरफान जैसे कलाकारों के साथ ...

2014-08-25 भारत (India) व्यवसाय

  Nai Dunia   
स्विस बैंक में भारतीयों का काला धन, 100 खातों के डिटेल मिले  प्रभात खबर
नयी दिल्ली : भारत सरकार ने स्विट्जरलैंड के गोपनीय कानून से पार पा लिया है. दो स्विस बैंक में काला धन जमा करनेवाले 100 भारतीयों के बैंक डिटेल उसे मिल गये हैं. इन पर 50 से 80 करोड़ रुपये का टैक्स लगाया जा सकता है. स्विट्जरलैंड 'घरेलू कानूनी बाध्यता' और 'संधि' के नाम पर सूचना देने से इनकार करता था. लेकिन आयकर विभाग ने खाताधारकों के माध्यम से ही उनके खाते में ट्रांजैक्शन समेत तमाम डिटेल हासिल कर ली. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) को पिछले वित्त वर्ष में 'आधिकारिक और अनौपचारिक' चैनलों से टैक्स चोरी करनेवाले संदिग्ध लोगों की सूची मिली थी. उसने इन लोगों ...