2014年8月23日 星期六

2014-08-24 भारत (India) और सुर्खियां

  Zee News हिन्दी   
DGMO बैठक की पेशकश के बाद पाकिस्तानी सेना ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन  Zee News हिन्दी
जम्मू/विशाखापट्टनम : सीमा पर जारी संघर्षविराम उल्लंघन एवं तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने जहां एक ओर डीजीएमओ स्तर की बैठक बुलाने का प्रस्ताव दिया, वहीं, इसके कुछ घंटे बाद ही उसने शनिवार शाम को जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में फिर से गोलीबारी की। स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों को मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने इसके पहले दोनों सेनाओं के महानिदेशक सैन्य संचालन (डीजीएमओ) की बैठक का प्रस्ताव करने के कुछ घंटे बाद ही भारतीय चौकियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 22 सीमा चौकियों और 13 गांवों में ...

2014-08-24 भारत (India) खेलकूद

  दैनिक जागरण   
यूएस ओपन: क्वार्टर फाइनल में हो सकती है एंडी मरे और जोकोविच की भिड़ंत  दैनिक जागरण
न्यूयॉर्क । पूर्व चैंपियन नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के बीच यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में मुकाबला हो सकता है। वर्ष 2011 के विजेता जोकोविच को इस बार गत विजेता रफाएल नडाल की अनुपस्थिति की वजह से शीर्ष वरीयता दी गई है। आठवीं वरीयता प्राप्त मरे भी वर्ष 2012 में यह खिताब अपने नाम कर चुके हैं। वैसे वर्ष 2013 में विम्बल्डन के बाद से उन्होंने एक भी खिताब नहीं जीता है। मरे का प्री-क्वार्टर फाइनल में नौवीं वरीयता प्राप्त जो विल्फ्रेड सोंगा से सामना हो सकता है। दूसरी वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर की राह आसान होगी और क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़ंत सातवीं वरीयता ...

2014-08-24 भारत (India) मनोरंजन

  अमर उजाला   
पोस्टर विवाद पर फंसे आमिर खान  अमर उजाला
पीके पोस्टर विवाद फिल्म अभिनेता आमिर खान के लिए नित नई मुसीबतें पैदा कर रहा है। इस मामले में आमिर खान सुप्रीम कोर्ट की लड़ाई भले जीत गए लेकिन दीवानी न्यायालय में आकर लटक गए हैं। मुंबई की एक दीवानी अदालत के न्यायाधीश एम.एस. शर्मा ने पीके के पोस्टर और प्रदर्शन पर रोक लगाए जाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए आमिर खान को 25 अगस्त तक जवाब दाखिल करने को कहा है। पीके फिल्म के पोस्टर में आमिर खान को एक रेडियो के साथ निर्वस्त्र होकर रेल पटरी पर खड़ा दिखाया गया है। 1 of 2. आगे पढ़ें >> लगाया जाए प्रचार पर प्रतिबंध ...

2014-08-24 भारत (India) व्यवसाय

  नवभारत टाइम्स   
केंद्र ने चीनी पर इंपोर्ट ड्यूटी 15 से बढ़ाकर 25 % की  नवभारत टाइम्स
मोदी सरकार ने एक तीर से कई निशाने साधते हुए कच्ची और रिफाइंड चीनी, दोनों पर ही इंपोर्ट ड्यूटी 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दी है। इससे रीटेल में चीनी के दाम 2 से 3 रुपए प्रति किलो बढ़ने तय हैं। इससे जहां चीनी मिलें खुश हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में किसानों को बकाया राशि का भुगतान शुरू हो सकेगा। इस तरह से किसानों को भी राहत मिलेगी। इसका असर सितंबर में राज्य में होने वाले उपचुनाव में देखने को मिल सकता है। रु. 40 प्रति किलो तक जा सकते हैं दाम जानकारों का कहना है कि शुरू में चीनी के दाम में 2 से 3 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी मुमिकन है, क्योंकि अभी चीनी का स्टॉक भी पड़ा है।
चीनी होगी महंगी, इंपोर्ट ड्यूटी 25% हुई   आईबीएन-7
महंगाई से परेशान लोगों के लिए एक और बुरी खबर   Rajasthan Patrika
चीनी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ी, 15% से बढ़कर 25%   मनी कॉंट्रोल

सभी 5 समाचार लेख »   

  नवभारत टाइम्स   
निवेशकों के 49100 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश : सेबी (SEBI)  शेयर मंथन
बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने अवैध योजनाओं के जरिये निवेशकों से पैसे ठगने के मामले में पीएसीएल (PACL) के खिलाफ शिकंजा कसा है। सेबी ने रियल एस्टेट कंपनी पीएसीएल (PACL) यानी पर्ल्स एग्रोटेक कॉर्पोरेशन (Perals Agrotech Corporation) पर निवेशकों से गलत तरीके से पैसा जुटाने के मामले में उसे तीन महीने के भीतर निवेशकों के 49,100 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि सहारा (SAHARA) के बाद निवेशकों से पैसे जुटा कर ठगी करने का यह अब तक का सबसे बड़ा मामला माना जा रहा है। यह राशि सहारा समूह द्वारा जुटायी गयी राशि से दोगुनी है। सेबी ने कंपनी को अपनी सामूहिक निवेश योजनाओं ...

2014-08-24 भारत (India) भारत

  Zee News हिन्दी   
महाराष्ट्र के राज्यपाल को भेजा मिजोरम, विवाद गहराया  Live हिन्दुस्तान
राज्यपाल को हटाने से जुड़ा विवाद तब और गहरा गया जब केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन का स्थानांतरण मिजोरम करने का फैसला किया। उनके स्‍थान पर गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली को महाराष्ट्र भेजा जाएगा। जबकि शंकरनारायणन का कार्यकाल 2017 में समाप्त होने वाला है। शनिवार की आधी रात के बाद राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि 82 वर्षीय शंकरनारायणन को मिजोरम स्थानांतरित कर दिया गया है और गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली उनके स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि चंद दिनों पहले ही मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को ...

2014-08-24 भारत (India) विश्व

  Zee News हिन्दी   
महाराष्ट्र के राज्यपाल को भेजा मिजोरम, विवाद गहराया  Live हिन्दुस्तान
राज्यपाल को हटाने से जुड़ा विवाद तब और गहरा गया जब केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के शंकरनारायणन का स्थानांतरण मिजोरम करने का फैसला किया। उनके स्‍थान पर गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली को महाराष्ट्र भेजा जाएगा। जबकि शंकरनारायणन का कार्यकाल 2017 में समाप्त होने वाला है। शनिवार की आधी रात के बाद राष्ट्रपति भवन से जारी आधिकारिक सूचना में कहा गया कि 82 वर्षीय शंकरनारायणन को मिजोरम स्थानांतरित कर दिया गया है और गुजरात के राज्यपाल ओ पी कोहली उनके स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। गौरतलब है कि चंद दिनों पहले ही मिजोरम की राज्यपाल कमला बेनीवाल को ...

2014年8月22日 星期五

2014-08-23 भारत (India) और सुर्खियां

  आईबीएन-7   
पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, फायरिंग में बाप-बेटे ने गवांई जान  दैनिक भास्कर
फोटो: जम्मू-कश्मीर के आरएसपुरा में पाकिस्तान की तरफ से हुई गोलीबारी के निशान लोगों के घरों की दीवारों पर साफ देखे जा सकते हैं। नई दिल्ली. पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में सीजफायर तोड़े जाने का सिलसिला जारी है। बीती रात 1 बजे से आरएस पुरा सेक्टर में रुक-रुककर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान रेंजर्स अंतरराष्ट्रीय सीमा पर न सिर्फ फायरिंग कर रहे हैं, बल्कि मोर्टार भी दाग रहे है। बीएसएफ की 22 चौकियों पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग होने की खबर है। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में बाप-बेटे की मौत हो गई है। फायरिंग के चलते बीएसएफ और ...