2015年2月7日 星期六

2015-02-08 भारत (India) व्यवसाय


प्रभात खबर
   
Spice jet करवायेगा 1899 रुपये में हवाई सैर   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : बजट एयरलाइन स्पाइसजेट ने कम किराए की योजना जारी रखते हुए आज और एक बंपर बिक्री पेशकश की जिसमें एक तरफ का किराया 1,899 रुपये से शुरु होता है और दो दिनों तक टिकटों की बुकिंग कराई जा सकती है. 'Febhurry' पेशकश के तहत बुकिंग आज से शुरु हो गई. कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस पेशकश के तहत बुक किए गए टिकटों पर 28 फरवरी तक यात्रा की जा सकती है. स्पाइसजेट पिछले कुछ सप्ताह से छूट पर टिकटों की पेशकश कर रही है और इस सप्ताह यह उसकी तीसरी बिक्री स्कीम है. कंपनी के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी कनेश्वरन अविली ने कहा, अंतिम क्षण टिकट बुक कराना हमेशा से ही महंगा सौदा साबित होता ...

स्पाइसजेट ने पेश की विशेष स्कीम   Pressnote.in
1899 रु में हवाई सफर करवाएगी स्पाइसजेट   नवभारत टाइम्स
स्पाइसजेट कराएगी 1899 रुपये में हवाई सफर   दैनिक जागरण
khaskhabar.com हिन्दी   
Live हिन्दुस्तान   
ABP News   
सभी २० समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
माफी मांगे या हर्जाना दे सहारा : मिराक   
प्रभात खबर
न्यूयार्क : सहारा समूह और अमेरिकी कंपनी मिराक के बीच कथित फर्जीवाड़े की कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया है. अमेरिकी कंपनी ने आज सहारा समूह से कहा है कि उसकी छवि धूमिल करने के लिये समूह माफी मांगे. ऐसा नहीं होने पर मिराक ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है साथ ही अनुबंध की शर्त्तों का उल्लंघन करने पर 1.30 करोड डालर का हर्जाना मांगा है. मिराक कैपिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारांश शर्मा ने सहारा प्रमुख सुब्रत राय को भेजे पत्र में कहा कि क्षतिपूर्ति की राशि सहारा द्वारा जांच पड़ताल तथा इससे जुड़ी लागत के लिए दी गई 26 लाख डालर के अलावा होगी. शर्मा ने हालांकि, यह ...

सहारा को मिराच की चेतावनी   Pressnote.in
मिराक ने की सहारा से मांफी मांगने की मांग   Rajasthan Patrika
मिराक ने बैंक ऑफ अमेरिका के फर्जी पत्र से धोखा दिया: सहारा   नवभारत टाइम्स
Nai Dunia   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ४६ समाचार लेख »   


ABP News
   
लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस को राजनाथ ने हरी झंडी दिखाई   
News Track
उत्तरप्रदेश/लखनऊ: देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को लखनऊ-काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने लखनऊ को ट्रेन का तोहफा देने के लिए रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम से खुश होकर मनोज सिन्हा ने आयोजकों को डेढ़ लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। मनोज सिन्हा ने कहा कि इस बार रेल बजट में लखनऊ के लिए बहुत कुछ है। वे अभी इसका खुलासा नहीं करेंगे। गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विकसित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के CPRO आलोक कुमार सिंह के मुताबिक, इस ट्रेन को चलाने का फैसला रेल बजट ...

न बढ़ेगा रेल किराया, न होगा निजीकरण   Pressnote.in
राजनाथ सिंह ने काठगोदाम एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी   News18 Hindi
PHOTOS : किराए में कमी किए जाने की संभावना नहीं : सिन्हा   khaskhabar.com हिन्दी
पंजाब केसरी   
Patrika   
Live हिन्दुस्तान   
सभी २९ समाचार लेख »   


आज तक
   
यहां गधे के जरिए दिया जा रहा है साक्षरता का संदेश   
आज तक
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जिला कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान ब्रांड एम्बेस्डर के रूप में गधे ने आम जनमानस को साक्षरता का संदेश दिया. इस मौके पर शहनाई वादकों ने अपने स्वर लहरियों से खुशनुमा एहसास कराया. वहीं ढोल की थाप में लिल्ली घोड़ी का नृत्य एवं रंगमंच के कलाकारों ने लोक नृत्य कर महोत्सव में चार चांद लगाए. पुलिस बैंड की धुन ने देशभक्ति एवं अनुशासन का संदेश दिया. जिला पंचायत राज विभाग द्वारा स्थापित आदर्श ग्राम में स्वच्छता का संदेश दिया गया. निरक्षरता और अज्ञानता को मिटाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'शिक्षा का अधिकार अधिनियम' वर्ष 2009 के ...

नई पहल : गधे से दिया जा रहा सारक्षता का संदेश   पंजाब केसरी
जब गधे ने जनता को दिया साक्षरता का संदेश   आईबीएन-7
गधे के जरिए दिया साक्षरता का संदेश!   नवभारत टाइम्स
News Track   
सभी १० समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
अहम मुद्दों पर मुख्यमंत्रियों की राय लेंगे मोदी   
नवभारत टाइम्स
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीति आयोग संचालन परिषद की रविवार को होने वाली पहली बैठक में आम बजट, प्रमुख योजनाओं और रेल तथा सड़क जैसी ढांचागत परियोजनाओं पर मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों की राय लेंगे ताकि अर्थव्यवस्था को उच्च वृद्धि के रास्ते पर लाया जा सके। एक सूत्र ने बताया 'प्रधानमंत्री रविवार को मुख्यमंत्रियों से बातचीत करेंगे जिसमें वह 28 फरवरी को पेश होने वाले केंद्र सरकार के पहले पूर्ण बजट पर उनकी राय जानेंगे। इसके अलावा वह प्रमुख योजनाओं और प्रक्रियाओं में क्षमता सुधार के बारे में भी उनके विचार जानेंगे।' बैठक में केंद्र एवं राज्यों के बीच और नीति तथा ...

नीति आयोग की संचालन परिषद की पहली बैठक आज   Rajasthan Patrika
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री देंगे सुझाव   Live हिन्दुस्तान
नीति आयोग : कल संचालन परिषद की बैठक में मोदी बजट, ढांचागत क्षेत्र के विकास पर मुख्यमंत्रियों की राय लेंगे   प्रभात खबर
news india network   
Pradesh Today   
सभी ६५ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
बजट में स्थिर कर प्रणाली पर जोर देना चाहते हैं जेटली   
प्रभात खबर
मुंबई : आम बजट से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज तेज आर्थिक वृद्धि और खर्चो को तर्कसंगत बनाने के लिए नये सुधारों को बढाने का संकेत दिया और कहा कि सरकार उधार के पैसे से काम चलाने में विश्वास नहीं करती. वित्त मंत्री का यह बयान राजकोषीय घाटे के बजट में तय लक्ष्य का 99 प्रतिशत नवंबर में ही पूरा हो जाने के बीच आया है. चालू वित्त वर्ष की समाप्ति से चार महीने पहले ही बाजार से उधार ली जाने वाली राशि खर्च हो गई. उन्होंने कहा 'जहां तक सरकार का सवाल है, हम खर्चों को तर्कसंगत बनाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि सरकार अनिश्चितकाल तक उधार के पैसे पर चले. कमाई ...

वित्त मंत्री जेटली ने सुधारों को बढ़ाने वाले बजट का दिया संकेत   Zee News हिन्दी
जेटली ने खर्च में कटौती के दिए संकेत   नवभारत टाइम्स
BUDGET 2015:खर्चों पर और कटौती करने की जुगत में लगे जेटली   Sahara Samay
news india network   
Nai Dunia   
सभी १४ समाचार लेख »   


पंजाब केसरी
   
सार्वजनिक क्षेत्र के 9 बैंकों में 6990 करोड़ रुपए पूंजी डालेगी सरकार   
पंजाब केसरी
नई दिल्ली : सरकार जल्द ही भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नैशनल बैंक सहित सार्वजनिक क्षेत्र के 9 बैंकों में 6990 करोड़ रुपए पूंजी डालेगी। वैश्विक जोखिम नियमों के अनुपालन और पूंजी आधार बढ़ाने के लिए यह पूंजी डाली जाएगी। चालू वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने इस काम के लिए 11,200 करोड़ रुपए आबंटित किए थे। उसी बजट में से यह पहली किस्त है जिसे बैंकों को उपलब्ध कराया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक को इसमें से सबसे अधिक 2970 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा को 1260 करोड़ और पंजाब नैशनल बैंक को 870 करोड़ रुपए तथा केनरा बैंक को 570 करोड़ रुपए ...

नौ सरकारी बैंकों को मिले 6990 करोड़   Pressnote.in
नौ बैंकों को सरकारी खजाने से मिले 6990 करोड़   Patrika
PSU बैंकों में पैसा डालेगी सरकार   Chhattisgarh Khabar
Rajasthan Patrika   
Tarunmitra   
सभी १० समाचार लेख »   


haribhoomi
   
भारतीय वैज्ञानिकों ने किया कमाल, नारियल तेल से चलाया ट्रक   
haribhoomi
कोच्चि. केरल के एक वैज्ञानिक समूह ने छोटे से डीजल इंजन बेस्‍ड ट्रक को एक साल तक नारियल के तेल से चलाकर वो कर दिखाया है जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। इसके साथ ही इन वैज्ञानिकों ने नारियल तेल पर ट्रक चलाकर 22.5 किलोमीटर का माइलेज मिला है। ट्रक को चलाया नारियल तेल से. केरल के वैज्ञानिकों ने एक डीजल इंजन बेस्‍ड ट्रक को नारियल तेल से एक साल तक चलाने में सफलता प्राप्‍त की है। इसके बाद इन वैज्ञानिकों ने जैव ईधन को व्‍यावसायिक बनाने के लिए केंद्र सरकार से संपर्क किया है। वैज्ञानिकों ने कहा कि टाटा ACE ट्रक बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह ट्रक डीजल इंजन पर 16 ...

नारियल तेल से गाड़ी चलाने का दावा, 22.5 Km का माइलेज   नवभारत टाइम्स
OMG नारियल तेल से चलाया ट्रक और 22.5 किमी का माइलेज   Inext Live
नारियल तेल से बने बायोफ्यूल से बढ़ेगी वाहनों की माइलेज   पंजाब केसरी
Rashtriya Khabar   
सभी ८ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
2जी मामला : मारन बंधुओं को HC जाने का निर्देश वापस, सोमवार को SC में सुनवाई   
प्रभात खबर
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने दयानिधि मारन और उनके भाई कलानिती को 2जी घोटाले से संबंधित एक मामले में आरोपी के रूप में तलब किए जाने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय जाने को कहा था. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने टू जी मामले में आज सवेरे मारन बंधु को दिल्ली हाइकोर्ट जाने के निर्देश को बाद में वापस ले लिया और सोमवार को इस मामले की सुनवाई करने की बात कही. पिछले साल अक्तूबर में निचली अदालत ने इन्हें इस वर्ष दो मार्च से पहले अदालत में पेश होने को कहा था. उच्चतम न्यायालय ने इस मामले में कहा कि वह हस्तक्षेप नहीं करेगा क्योंकि मामले में आरोपपत्र पहले ही ...

2 G घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला   News Track
2 जी घोटाले में हाईकोर्ट में अपील का आदेश वापस   नवभारत टाइम्स
एयरसेल-मैक्सिस सौदा: मारन बंधुओं के आग्रह पर विचार करने से इनकार   Zee News हिन्दी
Bhasha-PTI   
दैनिक जागरण   
Janwarta   
सभी १४ समाचार लेख »   


Sahara Samay
   
मोदी के लंगोटिया यार ओबामा दिखा गए आईना : आजम   
News Track
अमेरिका/आजमगढ़ : अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा भारत की धार्मिक सहिष्णुता पर टिप्पणी करने के बाद भारत में सियासी उबाल आ रहा है। अब विपक्षी नेता मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने लगे हैं। ऐसे ही एक टिप्पणी यूपी के नगर विकास मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने की। आजम खां ने मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ओबामा भारत से विदा होने के पहले मोदी को आईना दिखा गए। सपा द्वारा आयोजित एक रैली में आजम खां ने कहा कि मोदी, ओबामा को अपना लंगोटिया यार कहते फिरते हैं। वही उनका लंगोटिया यार उन्हें भारत से विदा होने के पहले आईना दिखा गया। खां ने आगे कहा कि सात ...

ओबामा ने दिखाया मोदी को आईना : आजम   नवभारत टाइम्स
अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने दिखाया मोदी को आईना : आजम   Zee News हिन्दी

सभी ८ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言