2015年3月5日 星期四

2015-03-06 भारत (India) विश्व


Dainiktribune
   
केजरीवाल पहुंचे बेंगलुरु, 30 हज़ार में दूर होगी खांसी   
Dainiktribune
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी पुरानी खांसी की समस्या और अन्य तरह की बीमारियों के उपचार के लिए आज बेंगलुरू के बाहरी इलाके में स्थित जिंदल नेचर केयर इंस्टीट्यूट का रुख किया। यहां उनके रहने-खाने के अलावा ट्रीटमेंट को मिलाकर 30 हजार रुपए तक खर्च होंगे। इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबिना नंदकुमार ने बताया, 'उन्हें शरीर से विषैले तत्वों की निकासी की उपचार पद्धति से गुजरना होगा, खास कर उनकी खांसी के लिए उन्हें विभिन्न तरह की उपचार प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।' इलाज के दौरान केजरीवाल को काफी अनुशासित जीवन जीना होगा। हर दिन इलाज सुबह ...

मोदी के बताए डॉक्टर के पास नहीं गए केजरीवाल   Nai Dunia
केजरीवाल प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु में भर्ती   दैनिक जागरण
बेंगलुरु में ऐसे हो रहा है केजरीवाल की खांसी का इलाज   नवभारत टाइम्स
Zee News हिन्दी   
Sahara Samay   
पंजाब केसरी   
सभी ८८ समाचार लेख »   


Nai Dunia
   
आर्थिक सुस्ती के बावजूद चीन के रक्षा बजट में 10 फीसद की बढ़ोतरी   
Nai Dunia
बीजिंग। अर्थव्यवस्था में सुस्ती से बेपरवाह चीन ने इस साल रक्षा बजट में 10.1 फीसद की बढ़ोतरी की है। 142 अरब डॉलर (88.4 खरब रुपये) के इस भारी भरकम बजट का लक्ष्य विश्व की सबसे बड़ी सेना का आधुनिकीकरण और साथ ही देश की समुद्री ताकत को बढ़ाना है। यह लगातार पांचवां साल है जब रक्षा खर्च में दहाई अंक की वृद्धि की गई है। पिछले साल रक्षा बजट में 12.2 फीसद की वृद्धि की गई थी। चीन की संसद नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में अपने काम का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री ली कछयांग ने गुरुवार को रक्षा खर्च में बढ़ोतरी की घोषणा की। हालांकि यह बढ़ोतरी पिछले पांच साल में सबसे कम है ...

भारत के मुकाबले चीन का रक्षा बजट तीन गुना से ज्यादा   ABP News
चीन ने बढ़ाया रक्षा बजट   Webdunia Hindi
चीन ने की रक्षा बजट में 10.1 प्रतिशत की वृद्धि   Live हिन्दुस्तान

सभी ९ समाचार लेख »   


आईबीएन-7
   
ओबामा की देशभक्ति पर सवाल उठाना पड़ा महंगा   
आईबीएन-7
न्यूयार्क। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की अमेरिका के प्रति राष्ट्रभक्ति पर संदेह जताने वाला यूट्यूब वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा करना एक युवक के लिए महंगा साबित हुआ। फेसबुक ने जॉर्जिया के इस युवक का अकाउंट ही ब्लॉक कर दिया। स्वघोषित कंजर्वेटिव सी. जे. पीयरसन ने एक यूट्यूब वीडियो पोस्ट कर न्यूयार्क के मेयर रुडी ग्वीलियानी की हालिया टिप्पणियों का समर्थन किया है, जिसमें ग्वीलियानी ने कहा था कि ओबामा अमेरिका से प्रेम नहीं करते। पीयरसन का यह तीन मिनट का वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है। अपने फेसबुक पेज पर शेयर किए गए वीडियो में पीयरसन कहते सुने गए कि आज मैं ...

ओबामा की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाना पड़ा महंगा   Webdunia Hindi
ओबामा की देशभक्ति पर सवाल करने से फेसबुक नाराज़!   India News
राष्ट्रभक्ति पर संदेह था, अकाउंट पर गिरी गाज   News Track
ABP News   
सभी १५ समाचार लेख »   


आज तक
   
अमेरिकी राजदूत पर द. कोरिया में चाकू से हमला   
नवभारत टाइम्स
दक्षिण कोरिया में अमेरिका के राजदूत मार्क लिपर्ट पर गुरुवार को ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान एक कोरियाई उग्रवादी ने चाकू से हमला कर दिया। उस समय राजदूत भाषण दे रहे थे। इस हमले में राजदूत के दाएं गाल पर गहरा कट लगा है। उनके बाएं हाथ पर भी घाव हुआ है। टीवी पर उनके हाथ को खून से लथपथ देखा गया। उ. कोरिया ने हमले को युद्ध पर उतारू अमेरिकियों के लिए सजा बताया। चेहरे पर लगे 80 टांके. 42 वर्षीय अमेरिकी राजदूत पर यह हमला सोल में उस दौरान हुआ, जब वह द. कोरियाई राजधानी के बीच में स्थित सिजोंग कल्चरल इंस्टिट्यूट की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे थे। हमलावर ने रेजर से लिपर्ट की कलाई और चेहरे पर ...

दक्षिण कोरिया में अमेरिकी राजदूत मार्क लिपर्ट पर चाकू से हमला   प्रभात खबर
लिपर्ट (lippert) अमेरिकी राजदूत पर चाकू से हमला   Mahanagar Times
दक्षिण कोरिया: अमरीकी राजनयिक पर हमला   बीबीसी हिन्दी
Raftaar   
Nai Dunia   
Live हिन्दुस्तान   
सभी ३३ समाचार लेख »   


Live हिन्दुस्तान
   
जब भीड़ ने रेप के आरोपी को जेल से निकालकर मारा   
Live हिन्दुस्तान
दुष्कर्मी को सजा देने के लिए नागालैंड में लोगों ने कानून खुद अपने हाथ में ले लिया। बलात्कार की घटना से बौखलाई भीड़ ने दीमापुर सेंट्रल जेल से दुष्कर्मी को जबरिया बाहर निकाल पीट-पीट कर मार डाला। हिंसक भीड़ ने दस वाहनों को भी फूंक दिया। इसके चलते शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दीमापुर में गुरुवार सुबह दुष्कर्म के खिलाफ रैली निकाली गई थी। इसके बाद आक्रोशित छात्र और लोग जिला जेल पर धावा बोल दिए और आरोपी को बाहर ले आए। हिंसा पर उतारू लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में गोलियां चलाई और आंसू गैस के गोले भी छोड़े, लेकिन भीड़ काबू से बाहर रही। जेल से बाहर ...

रेप के आरोपी को भीड़ ने जेल से निकालकर नंगा किया, मारा, लाश चौराहे पर टांगी   Oneindia Hindi
नगालैंड में दुष्‍कर्मी को भीड़ ने दी सजा, मारकर चौराहे पर लटकाया   प्रभात खबर
दीमापुर: संदिग्ध बलात्कारी की पीटकर हत्या   बीबीसी हिन्दी
Palpalindia   
अमर उजाला   
सभी २१ समाचार लेख »   


नवभारत टाइम्स
   
भारत में रहकर पाक की तारीफ करने वालों को जूतों से मारो: साध्वी   
नवभारत टाइम्स
वीएचपी नेता साध्वी बालिका सरस्वती ने फिर बेहद भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि जो लोग भारत में रहकर पाकिस्तान की तारीफ करते हैं, उन्हें जूतों से मारकर पाक भेज देना चाहिए। पुलिस इन बयानों को लेकर साध्वी के खिलाफ कार्रवाई की तैयार कर रही है। 1 मार्च को हिंदू समाजोत्सव कार्यक्रम में साध्वी सरस्वती ने जमकर जुबानी हमले किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग भारत का खाते हैं और पाक की तारीफ करते हैं, उनकी जूतों से पिटाई करके पाक भगा देना चाहिए। साध्वी ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि हिंदू सिर्फ अयोध्या में ही नहीं, इस्लामाबाद में भी राम मंदिर बनाएंगे और पूजा-अर्चना करेंगे।
अपने बयान से विवाद में आई, विश्व हिंदू परिषद नेता बालिका सरस्वती   News Track
'पाकिस्तान की तारीफ करनेवालों को जूता मारो'   Shri News
साध्वी सरस्वती का विवादास्पद बयान   Instant khabar

सभी २१ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
ओमप्रकाश चौटाला की सजा बरकरार   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली । हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाले के मामले में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके पुत्र अजय चौटाला व तीन अन्य को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली। हाई कोर्ट ने इन सभी को सुनाई गई दस साल कैद की सजा गुरुवार को बरकरार रखी। राज्य में तीन हजार से अधिक शिक्षकों की अवैध नियुक्ति के मामले में निचली अदालत इन दोषियों को 10 साल कैद की सजा सुना चुकी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला उस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री थे और इस नाते घोटाले के लिए ज्यादा जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा -- 'यह कहा जा सकता है कि ए--4 ...

जेल में ही रहेंगे चौटाला   haribhoomi
चौटाला सख्त सजा के हकदार : उच्च न्यायालय   देशबन्धु
चौटाला पिता-पुत्र की सजा बरकरार   Dainiktribune
ABP News   
News Track   
Patrika   
सभी ५४ समाचार लेख »   


दैनिक जागरण
   
धारा 370 को छू भी नहीं सकते : महबूबा मुफ्ती   
दैनिक जागरण
नई दिल्ली । पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है जम्मू--कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद--370 को छुआ भी नहीं जा सकता। जनता को अब नारों से भरमाया नहीं जा सकता। महबूबा का यह बयान राज्य में उसके साथ साझा सरकार बनाने वाली भाजपा द्वारा इस मुद्दे पर यथास्थिति बनाए रखने की बात कहने के दूसरे दिन आया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह भाजपा के लिए पीछे हटने जैसा भी नहीं है, जो कि अक्सर विशेष दर्जा देने वाले इस प्रावधान को खत्म करने की मांग करती रही है। वास्तविकता है दो झंडे और अलग संविधान महबूबा ने कहा कि समय बदल रहा है, लोग बदल रहे हैं और अब भी ...

भाजपा-पीडीपी के साथ आने के बाद भी जुदा हैं राहें   देशबन्धु
अनुच्छेद 370 को छुआ नहीं जा सकता : महबूबा मुफ्ती   एनडीटीवी खबर
अनुच्छेद 370 को छुआ भी नहीं जा सकता : महबूबा मुफ्ती Thursday, 05 March, 2015   Patrika

सभी १२ समाचार लेख »   


प्रभात खबर
   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास नहीं है कोई इमेल आइडी, आरटीआइ से हुआ खुलासा   
प्रभात खबर
रायपुर : सोशल मीडिया के सर्वाधिक लोकप्रिय शख्सियत बन चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपना एक अदद इमेल नहीं है. हालांकि वे पूरे देश को डिजीटल इंडिया का सपना दिखा रहे हैं और इ-लिटरेसी पर जोर दे रहे हैं. छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से सूचना का अधिकार कानून के जरिए इस संबंध में चौंकाने वाली जानकारी प्राप्त की. छत्तीसगढ़ की सीएसआर कंपनी के फाउंडर रुसेन कुमार ने आरटीआइ एक्ट के तहत पीएमओ को पत्र लिख कर उसके प्रयोग में आने वाला इ-मेल एड्रेस मांगा था. इसके जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 17 फरवरी को उन्हें एक पत्र (क्र मांक 10335/2014) ...

PHOTOS : Digital India!! मोदी का e-mail IDही नहीं   khaskhabar.com हिन्दी
You are herencrहाईटैक मोदी के पास नहीं है निजी ई-मेल आई.डी.   पंजाब केसरी
प्रधानमंत्री मोदी के पास नहीं है कोई ई-मेल आईडी!   Zee News हिन्दी

सभी २९ समाचार लेख »   


आज तक
   
कुरुक्षेत्र में जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त   
आज तक
भारतीय वायु सेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. माना जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जगुआर था. 10 विमान हादसे, 10 आखिरी आवाजें. बताया जा रहा है कि विमान का चालक दुर्घटना से पहले ही विमान से कूद गया था जिससे वो इस हादसे में बाल-बाल बच गया, घायल अवस्था में उसे वायु सेना के जवानों ने अस्पताल पहुंचाया. वायु सेना का विमान चंडीगढ़ से 120 किलोमीटर दूर कुरुक्षेत्र के पास खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. वायु सेना का विमान अपने नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था, जिसने अंबाला के वायु सेना शिविर से उड़ान भरी थी. यह स्थान ...

लड़ाकू जगुआर जमींदोज   Dainiktribune
सात मिनट की उड़ान के बाद जमीन में धंसा जगुआर   दैनिक जागरण
जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित   नवभारत टाइम्स
प्रभात खबर   
आईबीएन-7   
सभी ३२ समाचार लेख »   

沒有留言:

張貼留言